खेल

डेब्यू मैच में ही छा गया ये खिलाड़ी, विंडीज के लिए 46 साल बाद किया ये कमाल…

आमिर जंगू ये नाम इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा मे है. वजह है तूफानी शतक. वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने बढ़िया बैटिंग करके 46 साल पुराना इतिहास दोहराया और सबकी जुंबा पर छा गए. आइए इस प्लेयर के बारे में जानते हैं. ये भी जानते हैं कि आखिर क्यों हर तरफ आमिर जंगू की चर्चा हो रही है.

Who is Amir Jangoo: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश का 3-0 से क्लीन स्वीप किया. आखिरी मुकाबले में विंडीज के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज आमिर जांगू हीरो बने, जिन्होंने डेब्यू पर तूफानी शतक ठोका और सुर्खियों में आए गए. तीसरे वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाई. आमिर जंगू अपने डेब्यू पर वेस्टइंडीज के लिए शतक ठोकने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले डेसमंड हेंस ने 1978 में वनडे डेब्यू पर शतक जड़ा था. अब जंगू नेन 46 साल बाद इस उपलब्धि को दोहराया है.

दरअसल, बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 321 रन बनाए थे, जिसे विंडीज ने 45.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. आमिर जंगू ने 84 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों के दम पर 104 रन कूटे. वो छठे नंबर पर बैटिंग करने आए थे. उनके अलावा कीसी कार्टी ने 88 गेंदों पर 95 रनों की बढ़िया पारी खेली.

कैसे किया कमाल?

मैच के बाद आमिर जंगू ने बताया कि उनकी इस पारी के पीछे दोस्त केसी कार्टी का बड़ा योगदान रहा. कार्टी ने उन्हें दबाव न लेने और डेब्यू का मजा लेने की सलाह दी. जंगू ने 322 रन के लक्ष्य का दबाव लेने के बजाय, खुद के लिए 10-10 ओवर के छोटे लक्ष्य बनाए और उन्हें पूरा करते गए. इस रणनीति ने उन्हें डेब्यू शतक के साथ-साथ टीम की जीत का हीरो बना दिया.

आमिर जंगू कौन हैं?

आमिर जंगू वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो अपने डेब्यू मैच में शानदार शतक लगाकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने बड़े लक्ष्य का दबाव नहीं लिया और अपनी बल्लेबाजी से साबित कर दिया कि वह वेस्टइंडीज टीम के भविष्य के सितारे हो सकते हैं.27 साल के आमिर जांगू ने घरेलू क्रिकेट में 88 मैच खेले और उसमें 3500 से ज्यादा रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 21 अर्धशतक निकले.

वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप

पहला वनडे- वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता.

दूसरा वनडे- वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीत दर्ज की.

तीसरा वनडे- वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीत हासिल की.

तीसरे वनडे में कुल 646 रन बने, जो वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है.

Leave Your Comment

Click to reload image