खेल

6 महीने से करीबियों के संपर्क में नहीं! रिपेयरिंग के पैसे नहीं चुकाए तो दुकानदार ने रख लिया फोन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व प्‍लेयर विनोद कांबली (Vinod Kambli) पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब है ऐसे में वह एक निजी अस्‍पताल में भर्ती हैं। कांबली का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह नर्स के साथ डांस करते दिख रहे थे। अब कांबली को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

विनोद कांबली की माली हालत काफी खराब है। खबरों की मानें तो पूर्व क्रिकेटर के पास पिछले 6 महीने से फोन नहीं है। उन्‍होंने अपने आईफोन को रिपेयर करने डाला था, लेकिन वह रिपेयरिंग चार्ज नहीं चुका पाए। ऐसे में दुकानदार ने उनका फोन ही रख लिया था। ऐसे में पिछले करीब 6 महीने से उनके पास फोन तक नहीं है। कांबली के फोन का रिपेयरिंग चार्ज 15 हजार रुपये था।
बता दें कि 21 दिसंबर को विनोद कांबली की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। ऐसे में उन्‍हें ठाणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांबली की रिपोर्ट में पता चला है कि उनके दिमाग में खून के थक्के जमे हैं। इतना ही नहीं उन्हें मूत्र संक्रमण की समस्या भी है। अब उनकी हालत पहले से बेहतर हो गई है। हालांकि, डॉक्‍टरों का कहना है कि उनकी याददाश्‍त चली गई है। डॉक्‍टर ने कहा, "समय गुजरने के साथ ही रिहैबिलिटेशन से भारतीय क्रिकेटर कांबली करीब 80-90 प्रतिशत याददाश्त वापस पा सकते हैं।
 
कांबली पिछले कई सालों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बीसीसीआई से मिलने वाली मंथली पेंशन से ही उनका गुजारा हो रहा है। बोर्ड की ओर से पर्व किकेटर को 30 हजार रुपये हर महीने मिलते हैं। हालांकि, एक समय उनकी नेटवर्थ 13 करोड़ रुपये हुआ करती थी।

Leave Your Comment

Click to reload image