42 चौके और 16 छक्के... Ira Jadhav ने ट्रिपल सेंचुरी जड़कर रचा इतिहास, आज तक कोई भी भारतीय महिला नहीं कर सकी ये कमाल
2025-01-12 13:44:26
नई दिल्ली। मुंबई की 14 साल की महिला क्रिकेटर इरा जाधव (Ira Jadhav) का नाम अब पूरी दुनिया याद रखेगी। महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में इरा जाधव ने नया इतिहास बना डाला। मुंबई बनाम मेघालय के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इरा जाधव ने तिहरा शतक लगाकर इतिहास रचा।
14 साल की इरा जाधव ने 157 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 346 रन की पारी खेली, जिसमें 42 चौके और 16 छक्के शामिव रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220 का रहा। इस मैच में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने के साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड बनाया। इरा जाधव पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं हैं, जिन्होंने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ा हैं। इस दौरान इरा जाधव ने स्मृति मंधाना, राघवी बिष्ट, जेमिमा रॉड्रिग्स और सानिका चालके को पछाड़ा।