खेल

क्यों काली पट्टी बांधे मैदान पर उतरी टीम इंडिया? जानिए इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ (Australia Captain Steven Smith) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।

इस मैच में टीम इंडिया के प्लेयर्स ने मैदान पर जैसे ही कदम रखा तो उन्हें अपने हाथ में काली पट्टी बांधे हुए मैदान पर देखा गया। ऐसे में जानते हैं क्यों दुबई में खेले जा रहे इस मैच में फैंस काली पट्टी बांधे नजर आ रहे हैं?

IND vs AUS: क्यों काली पट्टी हाथ में बांधे सेमीफाइनल मैच खेल रहे भारतीय प्लेयर्स?

दरअसल, आमतौर पर क्रिकेट के मैच में खिलाड़ियों को काले रंग की पट्टी बांधे हुए देखा जाता है। ये किसी दिग्गज के निधन के बाद खिलाड़ियों उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है। इस बार भारतीय टीम के खिलाड़ी ICC Champions Trophy 2025 Semi Final मैच में ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के खिलाफ मैच में अपने हाथ में काली पट्टी बांधे (Indian Cricketers Wearing Black Armbands) मैदान पर उतर हैं।

इसके पीछे की वजह ये है कि एक दिन पहले मुंबई के पूर्व क्रिकेटर पद्माकर शिवलकर (Mumbai cricketer Shri Padmakar Shivalkar Demise) का निधन हो गया था।

वह 84 साल के थे, जिन्होंने 20 सालों तक मुंबआ के लिए घरेलू टूर्नामेंट में खेला। बाएं हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी के दौर में वह खेलते थे, लेकिन उन्हें कभी भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकी।

मुंबई के लीजेंड पद्माकर शिवलकर के निधन के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स उन्हें श्रद्धांजलि देने सेमीफाइनल मैच में अपने हाथ में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं।

Padmakar Shivalkar का ऐसा रहा करियर

बता दें कि पद्माकर शिवलकर ने 1961/62 सीजन में 21 साल की उम्र में अपना प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। 1987/88 सीजन में 47 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के लिए अपना आखिरी मैच खेला। उन्होंने अपने करियर में 124 प्रथम श्रेणी मैच खेलते हुए 589 विकेट लिए। इस दौरान पांच बार 42 विकेट और 13 बार 10 विकेट हॉल लेने का उनके नाम रिकॉर्ड रहा।

उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 1972/73 सीजन के फाइनल में 16 रन पर 8 विकेट और 18 रन पर 5 विकेट लिए, जिससे मुंबई को लगातार 15वां खिताब मिला। 

Leave Your Comment

Click to reload image