Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: 'हे हरि राम वर्ल्डवाइड बन गया काम', भूल भुलैया 3 ने धड़ाधड़ छापे नोट
नई दिल्ली। Bhool Bhulaiyaa 3 : दीवाली के मौके पर भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन जैसी दो बड़ी फिल्मों को एक साथ रिलीज किया गया। इन दोनों ने ओपनिंग वीकेंड तक शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर के दिखाया है। खासतौर पर कार्तिक आर्यन स्टारर हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 ने भारत के अलावा विदेशों में भी अपनी बंपर कमाई से हर किसी को हैरान किया है।
इस बीच भूल भुलैया 3 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के तीसरे दिन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसके आधार पर ये कहा जा सकता है कि दुनियाभर में इस मूवी का काम बन गया है।
दुनियाभर में भूल भुलैया 3 का बजा डंका
1 नवंबर दीवाली के दिन निर्देशक अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी भूल भुलैया का तीसरे पार्ट को सिनेमाघरों में रिलीज किया। अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म सिंघम अगेन से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद भूल भुलैया 3 कमाई के मामले में असरदार रही। दुनियाभर में रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 55.30 करोड़ की कमाई की। जिसमें विदेशों में मिली रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग का बड़ा योगदान रहा।
.jpg)
अब ओपनिंग वीकेंड के बाद कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के तीसरे दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकडे़ सामने आ गए हैं, जिसके आधार पर बीते रविवार को इस मूवी ने ग्लोबली 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जिसकी बदौलत रिलीज के तीन में दुनियाभर में ये मूवी 157 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है।
भूल भुलैया 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन ग्राफ
दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन
पहला दिन 55 करोड़
दूसरा दिन 52 करोड़
तीसरा दिन 50 करोड़
कुल 157 करोड़
विदेशों में भूल भुलैया 3 को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन के फिल्म करियर की सबसे सफल फिल्म बनने की कगार पर खड़ी हुई है। जिस तरह से अब तक तीन दिन में इस मूवी ने कमाई में धमाल मचाया है, उससे ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है।

विदेशों में भूल भुलैया 3 को पहले दिन 13 करोड़ की ओपनिंग मिली थी, जोकि कार्तिक की किसी भी फिल्म के लिए ओपनिंग डे के हिसाब से सबसे अधिक थी। अब तक ये फिल्म भारत के बाहर अन्य देशों में 30 करोड़ का कारोबार कर चुकी है, जिसकी वजह से इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन में काफी इजाफा देखने को मिला है।

.jpg)

.jpg)