मनोरंजन
सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में दिलीप पहुंचा मौत के करीब, तब पुष्पा के साथ उसके रिश्ते को मिली मजबूती
मुंबई, अक्टूबर, 2024: सोनी सब का 'पुष्पा इम्पॉसिबल' पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरक यात्रा के साथ दिल जीत रहा है। वह एक दृढ़ निश्चयी महिला है, जो जीवन की बाधाओं को अपने आशावाद के साथ पार करती है। हाल के एपिसोड में दर्शकों ने पुष्पा और जुगल (अंशुल त्रिवेदी) को केवल दो सप्ताह में बड़ी संख्या में पटोला साड़ियों को बुनने की चुनौती लेते देखा है। हालांकि, यह जोड़ी चुनौती को पूरा करने में सफल रही और कानपुर में एक प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में अपने लिए जगह बनाई।
'पुष्पा 2' और 'छावा' में क्लैश! या पीछे हटेंगे विक्की कौशल? अल्लू अर्जुन की फिल्म की टीम ने कस ली है कमर
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन टाल दी गई। इसी तरह विक्की कौशल की 'छावा' भी 19 अगस्त को सिनेमघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन फिर इसे भी पोस्टपोन कर दिया गया। मेकर्स ने अपनी-अपनी वजह बताई, लेकिन एनालिस्ट का मानना है कि 'स्त्री 2' से सभी डर गए, क्योंकि ये भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। खैर। साल 2024 बॉक्स ऑफिस क्लैश के लिए जरूर जाना जाएगा। चाहे वो आलिया भट्ट की 'जिगरा' वर्सेस राजकुमार-तृप्ति की Vicky Vidya Ka Woh Wala हो। या 'स्त्री 2' वर्सेस 'वेदा'/'खेल खेल में'। 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' की भी टक्कर हुई थी। और फिर दिवाली पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' में क्लैश देखने को मिलेगा।वहीं, दिसंबर में विक्की कौशल की 'छावा' और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' भिड़ने वाली है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित दिनेश विजन और लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' और सुकुमार के निर्देशन में बनी अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा: द रूल' का मुकाबला होगा। दोनों फिल्में फिलहाल 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली हैं।'छावा' और 'पुष्पा 2' में से अल्लू अर्जुन की फिल्म 6 दिसंबर की तारीख के लिए देर से शामिल हुई। क्योंकि इसे पहले 15 अगस्त वाले हफ्ते में रिलीज किया जाना था, लेकिन शूटिंग अधूरी होने के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब इसकी शूटिंग खत्म हो गई है और टीम ने पोस्ट प्रोडक्शन और एडिट को पूरा करने के लिए कमर कस ली है।
उत्तर भारत में स्क्रीन्स के लिए खर्च किए 200 करोड़
'छावा' और 'पुष्पा 2' के बीच ये कहा जा सकता है कि एक हिंदी में है और दूसरी तेलुगू में, इसलिए ये कोई बड़ा क्लैश नहीं है, लेकिन फिल्ममेकर अनिल थडानी ने फिल्म के उत्तर भारत के थिएट्रिकल राइट्स के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वो इस फिल्म को हिंदी बेल्ट में बड़े पैमाने पर रिलीज होते हुए देखना चाहते हैं। पहले पार्ट 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर 265 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे और सिर्फ हिंदी से 106 करोड़ का बिजनेस हुआ था। 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही नया पोस्टर जारी किया, जिसमें 6 दिसंबर की रिलीज की पुष्टि की गई थी।
क्या 'छावा' होगी पोस्टपोन?
क्या पिछले रिकॉर्ड के कारण दिनेश विजान अपनी 6वीं रिलीज डेट से पीछे हटेंगे या फिर वे अपने भरोसे पर कायम रहेंगे और 'छावा' की रिलीज को आगे बढ़ाएंगे! रिकॉर्ड के लिए दिनेश ने इस साल 'मुंज्या' और 'स्त्री 2' में दो बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दी हैं।
सलमान खान की सिक्योरिटी में कितने लोग? शेरा के 40 गार्ड्स से लेकर Y+ के कमांडो तक, ऐसा है सुरक्षा चक्रव्यूह
सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं। NCP नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर की सुरक्षा और कड़ी कर दी है। जबकि कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से एक और नई धमकी मिलने की खबर है। इस बार मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप मैसेज मिला है। जाहिर तौर पर यह सारी खबरें, सलमान खान के परिवार और उनके करोड़ों फैंस के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। एक्टर को पुलिस ने Y+ सिक्योरिटी दी है। NCP नेता की हत्या के बाद, इसमें एक घेरा बढ़ा भी दिया गया है। जबकि शेरा भी अपनी प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ भाईजान के साथ साएं की तरह बने हुए हैं। आइए जानते हैं इस वक्त सलमान के इर्द-गिर्द कितने लोगों का सुरक्षा कवच है।सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी नई नहीं है। 1998 के काला हिरण शिकार मामले के बाद से ही बिश्नोई समाज का यह लॉरेंस एक्टर को जान की धमकी देता रहा है। लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद है। जबकि उसका भाई अनमोल बिश्नोई, दोस्त रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ विदेश में बैठकर धमकी और हत्या का खूनी खेल, खेल रहे हैं।
सलमान खान की Y+ सुरक्षा में 11 जवान
सलमान खान के साथ हमेशा शेरा दिखाई देते हैं। मगर अप्रैल, 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट की गोलीबारी वाली घटना के बाद सरकार ने सलमान को Y+ सिक्योरिटी दे दी। इसमें 11 पुलिस बल हमेशा एक्टर के साथ मुस्तैदी के साथ जुटे रहते हैं। इनमें से 2 से 4 कमांडो भी होते हैं। 12 अक्टूबर 2024 को बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एहतियातन, इस सुरक्षा में एक और घेरा बढ़ा दिया गया है।
मन्नारा चोपड़ा ने लेटेस्ट वीडियो में दिखाए हैं इतने सारे एक्सप्रेशंस, लोगों ने कहा- ये फ्लावर नहीं फायर हैं
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आईं मन्नारा चोपड़ा बीती रात प्रियंका चोपड़ा के इवेंट में नजर आईं। हालांकि, मन्नारा इस वक्त किसी खास प्रॉजेक्ट को लेकर चर्चा में नहीं हैं। वैसे सोशल मीडिया पर मन्नारा कुछ न कुछ ऐसा करती दिख जाती हैं, जिसे लेकर उनकी चर्चा खूब होती है। इस वक्त मन्नारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।मन्नारा वैसे भी बॉलीवुड में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, बल्कि साउथ फिल्मों में बड़ा नाम हैं। इस साल अपनी फिल्म तेलुगू फिल्म Tiragabadara Saami में अपने डांस को लेकर खूब चर्चा में रही हैं। अब मन्नारा का एक नया वीडियो सामने आया है।
मन्नारा रेड आउटफिट में स्टेज पर देती दिखीं पोज
इस वीडियो में मन्नारा रेड आउटफिट में स्टेज पर पोज देती दिख रही हैं। हालांकि, लोगों को मन्नारा का ये अंदाज बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। अब लोगों ने मन्नारा के लिए तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं। मन्नारा इस वीडियो में तरह-तरह के एक्सप्रेशंस देती दिख रही हैं।
लोगों ने कहा- फ्लावर नहीं, फायर हैं मन्नारा
लोगों ने मन्नारा के एक्सप्रेशंस की जमकर तारीफ की है। मन्नारा एक ने कहा- वहीं कुछ ने कहा- फ्लावर नहीं, फायर हैं मन्नारा।
प्रियंका चोपड़ा के इवेंट में पहुंची थीं मन्नारा
बता दें कि गुरुवार रात 17 अक्टूबर को मन्नारा प्रियंका चोपड़ा के इवेंट में पहुंची थीं। दरअसल प्रियंका एक ब्रैंड इवेंट का हिस्सा बनकर मुंबई पहुंचीं और रैम्प पर अपना किलर अंदाज दिखाती नजर आईं
धर्म की वजह से Eijaz Khan के साथ Anita Hassanandani के रिश्ते के खिलाफ थीं मां, कहा- 'काश खुद को न बदला होता'
नई दिल्ली। साल 2005 में काव्यांजलि शो की शूटिंग के दौरान अनीता हस्सनंदानी और एजाज खान की पहली मुलाकात हुई थी और ऑन-स्क्रीन इश्क फरमाते-फरमाते असल जिंदगी में भी उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। मगर यह रिश्ता सिर्फ 5 साल तक ही चल सका। साल 2010 में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
एजाज खान से अलग होने के बाद अनीता हस्सनंदानी ने 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी कर ली थी और आज वह एक बेटे की मां हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने टीवी एक्टर के साथ अपने पास्ट रिलेशनशिप और ब्रेकअप के बारे में बात की है। उन्होंने खुद को बदलने का अफसोस जताया है।
एजाज खान संग ब्रेकअप पर बोलीं अनीता हस्सनंदानी
अनीता हस्सनंदानी ने एजाज खान के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे के लिए ठीक नहीं थे। हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में नागिन फेम एक्ट्रेस ने कहा-
वह मेरी जिंदगी के सबसे लंबे रिलेशनशिप में से एक था और मैं अपनी मां के भी खिलाफ चली गई थीं, क्योंकि वह दूसरे कल्चर के थे। वह मुस्लिम थे और मैं हिंदू। उन्होंने कभी सीधे तौर पर इसकी मनाही नहीं की थी, लेकिन उन्हें हमेशा चिंता रहती थी। हम अलग-अलग बिल्कुल ठीक थे, लेकिन एक-दूसरे के लिए सही नहीं थे। यह नहीं चला बस।
खुद को बदलने का है अफसोस
प्यार में अनीता हस्सनंदानी ने खुद को इतना बदल लिया था कि आज भी उन्हें इस बात का अफसोस होता है। इस बारे में ये है मोहब्बतें एक्ट्रेस ने कहा-
कोई आपसे प्यार करने के लिए आपको बदलना चाहता है, यह प्यार नहीं है। लेकिन मुझे तब इसका एहसास नहीं हुआ, क्योंकि मैं प्यार में थी और मैं उस व्यक्ति के लिए बदलने को तैयार थी जिसे मैं प्यार करती थी। काश मैं इतना नहीं बदलती और वैसी होती जैसी मैं हूं। मैं एक अलग इंसान होती। मुझे आगे बढ़ने में एक साल से ज्यादा लग गया। मैं सचमुच अपने सबसे अच्छे दोस्त के घर चली गई, क्योंकि मैं बहुत उदास थी। हर सुबह, वह मुझे उत्साहित करती।
मालूम हो कि कुछ समय पहले ही एजाज खान का एक्स गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के साथ ब्रेकअप हुआ है। दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में थे।
सोने से पहले 'अंग्रेजी मीडियम' एक्ट्रेस Radhika Madan जरूर करती हैं ये काम, जान लेंगे तो हो सकता है फायदा
'मेरी आशिकी तुम से ही' सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड में आने तक का उनका एक बेहद ही खूबसूरत सफर रहा है।
2018 में उन्होंने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद उन्होंने मर्द को दर्द नहीं होता, अंग्रेजी मीडियम, शिद्दत और कुत्ते जैसी कई फिल्मों में काम किया। हाल ही में दैनिक जागरण से खास बातचीत करते हुए राधिका मदान ने फैशन को लेकर बात की।
इसके साथ ही उन्होंने एक रैपिड फायर राउंड भी खेला जिसमें उन्होंने बताया कि वह सोने से पहले क्या करती हैं।अभिनेत्री राधिका मदान से फैशन और दूसरे मुद्दों पर चटपट सवाल जवाब:
रैपिड फायर
फैशन का मतलब आपके लिए क्या है?
जो पहनें उसमें सहज रहें। स्वयं को व्यक्त कर पाएं।
फैशन में आपका आदर्श कौन है?
मैं बचपन से करीना कपूर की फैन रही हूं। वह कुछ भी पहन लें, अच्छी लगती हैं।
काया को लेकर टीका-टिप्पणी पर कैसे प्रतिक्रिया देती हैं?
दूसरों द्वारा तय सुंदरता के मानकों का दबाव नहीं लेती। अगर मैं अपनी काया को लेकर सहज हूं तो दूसरे मेरे बारे में क्या सोच रहे हैं, उससे फर्क नहीं पड़ता है।
कौन-सी आदत बदलना नहीं चाहती हैं?
अपने भीतर काम करने की आग और बाल सुलभ जिज्ञासा को नहीं बदलना चाहूंगी।
किस आदत को बदलना चाहती हैं?
मैं बहुत जल्दी किसी इंसान या प्रोजेक्ट से जुड़ जाती हूं। धीरे-धीरे सोच विचार करके निर्णय लेना आवश्यक है।
सोने से पहले कौन-सा एक जरूरी काम करती हैं?
मैं रोज डायरी में दस चीजों के बारे में लिखकर आभार व्यक्त करती हूं, जो मेरे पास है।
किन चीजों से सबसे अधिक खुशी मिलती है?
मैं पहली बार बुआ बनी हूं। मेरे भतीजे-भतीजी के साथ हर पल खुशियों भरा होता है।
राधिका मदान के आगामी प्रोजेक्ट्स
राधिका मदान साल 2024 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म सरफिरा में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने रानी का किरदार अदा किया था। उनके इस किरदार के लिए अक्षय ने उनकी काफी सराहना की थी। इस फिल्म के बाद अब जल्द ही राधिका फिल्म 'सना' में नजर आने वाली हैं।
'मां पढ़ रही थीं कुरान, भाई को दी बैंक डिटेल', दादी से मिली बीमारी के बाद Shama Sikander करने वाली थीं सुसाइड
नई दिल्ली। फरदीन खान के साथ 1998 में फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू करने वालीं शमा सिकंदर (Shama Sikander) ने तमाल फिल्में करने के बाद छोटे पर्दे पर डेब्यू किया और देखते ही देखते वह घर-घर में मशहूर हो गईं।
'ये मेरी लाइफ' की सीधी-साधी शमा सिकंदर का अच्छ-खासे करियर पर उस वक्त ब्रेक लगा, जब एक्ट्रेस का सामना जिंदगी के सबसे बुरे फेज से हुआ और नौबत सुसाइड तक आ गई। दरअसल, शमा सिकंदर डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात की है।
दादी से मिली मानसिक बीमारी?
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में शमा सिकंदर ने कहा, "15 साल पहले मैं एक बुरे फेज में थी। मुझे गंभीर डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डरथा। तभी मुझे पता चला कि मेरी दादी को भी बाइपोलर डिसऑर्डर हो सकता है क्योंकि यह जेनेटिक है। वह भी ऐसी हरकत किया करती थीं, जिसे देख लोग कहते थे कि उन पर भूत सवार है। मैंने भी इसी तरह की चीजें की हैं। चूंकि मैं समझदार हूं और आज के समय में रहती हूं, इसलिए मैं समझ पाई कि मुझ पर भूत सवार नहीं है। तभी मैंने अपना करियर और इंडस्ट्री छोड़ दी।"
जान देने से पहले भाई को दी थी बैंक डिटेल्स
'मन' एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें बचा लिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि वह दूसरी इंसान के रूप में वापस जन्म लेना चाहती थीं। वह लोगों को खुश करते-करते थक गई थीं। नींद की गोली खाने के बाद अभिनेत्री ने अपनी बैंक डिटेल्स अपने भाई को शेयर कर दी थीं, जो एक शादी अटेंड कर रहा था। दूसरी ओर उनकी मां कुरान पढ़ रही थीं।
रात भर डॉक्टर ने निकाला जहर
जब शमा ने अचानक भाई को बैंक डिटेल्स भेजी तो उसे शक हुआ और उसने मां को फोन किया। जब मां उन्हें उठाने गईं तो वह नहीं उठीं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि 6 लोग भी उन्हें उठा नहीं पा रहे थे। रात भर डॉक्टर ने उनकी बॉडी से जहर निकाला और तब वह बच पाईं।
IC 814 के बाद इस नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे Rajiv Thakur? कपिल के शो में कम स्क्रीन टाइम को लेकर तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। द ग्रेट इंडियन कपिल शो बहुत जल्द दूसरे सीजन के साथ ओटीटी पर वापसी करने वाला है। ये शो 21 सितंबर 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। हाल ही में कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो जारी कर इसके गेस्ट से भी पर्दा उठा दिया था।
पहले एपिसोड में जिगरा की टीम आलिया भट्ट, करण जौहर और वेदांग रैना नजर आने वाले हैं। कपिल शर्मा के अलावा शो में कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर और राजीव ठाकुर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राजीव ठाकुर को हाल ही में वेब सीरीज आईसी 14: द कंधार हाईजैक में एक आतंकवादी के रोल में देखा गया था। राजीव कपिल के शो में राजू के किरदार के लिए जाने जाते हैं।
दूर हो जाएगी फैंस की शिकायत
एक तरफ जहां कपिल शर्मा के शो में कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा को पूरा टाइम दिया जाता है। राजीव को उस हिसाब से स्क्रीन पर कम ही देखा जाता है। कथित तौर पर शो में उनके कम स्क्रीन टाइम को लेकर उनके फैंस को शिकायत थी। अब सीजन 2 के प्रीमियर से पहले राजीव ठाकुर ने इन शिकायतों पर अपनी राय रखी है।
ईटाइम्स को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राजीव ने मजाक में कहा, “मैं स्ट्रीमिंग चैनल से कहना चाहूंगा कि सुनिए सुन लीजिए ये शिकायत है.. तारीफ नहीं के आप मुझे कम इस्तेमाल कर रहे हो। खैर इस सीजन में हमने जितने भी एपिसोड्स शुरू किए हैं शूट किये हैं, उसमें तो ये शिकायत दूर हो जाएगी, ये कम दिखने वाली।
कौन से नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे राजीव
वहीं जब राजीव से सवाल किया गया कि क्या वो फिर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस पर राजीव ने कहा कि इस समय सब एक्सपेरिमेंटल मोड में हैं। मुझे पता है कि मैं कितने धुरंधरों के बीच हूं काम कर रहा हूं। ये सभी धुरंधर हैं और इनके बीच जगह बनाने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। मैं कोशिश कर रहा हूं। जगह भी बन रही है। धीरे-धीरे चीजें होंगी।
मैं कुछ चीजें प्राइवेट रखना पसंद करती हूं! Rishabh Pant संग डेटिंग को लेकर उर्वशी रौतेला का बयान
नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर और धुंआधार बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। पहला मैच चेन्नई में हो रहा है।
एक तरफ जहां क्रिकेटर एक्सीडेंट से पूरी तरह उबरकर खेल में अपना ध्यान लगा रहे हैं। वहीं काफी समय से ये खबर आ रही थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला क्रिकेटर ऋषभ पंत को डेट कर रही हैं। अक्सर इनका नाम साथ में जोड़ा जाता रहा है। अब एक्ट्रेस ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
मीम्स पेज को लेकर उर्वशी ने जाहिर किया गुस्सा
उर्वशी रौतेला ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में अफेयर की खबरों को अफवाह बताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं। उर्वशी ने कहा, "आरपी (ऋषभ पंत) के साथ मेरा नाम जोड़ने वाली खबर और मीम्स निराधार हैं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ प्राइवेट रखना चाहती हूं। मेरा फोकस अपने करियर और काम पर रहता है। इस तरह की खबरों को ट्रांसपेरेंसी के साथ लिया जाना चाहिए और सच्चाई पर फोकस होना चाहिए, ना कि अफवाहों पर। मुझे समझ नहीं आता मीम मेटेरियल पेज इतने एक्साइटेड क्यों हो जाते हैं।"
मैं अपनी पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान देती हूं - उर्वशी
उर्वशी ने आगे कहा, “मेरे निजी जीवन के लिए लगातार इस तरह की निराधार अफवाहों से निपटना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मैं इसे इस बात पर ध्यान केंद्रित करके संभालती हूं कि मैं अपने काम और अपनी पर्सनल ग्रोथ को कैसे नियंत्रित कर सकती हूं।"
बता दें कि कुछ साल पहले उर्वशी ने एक बयान में RP कहकर किसी व्यक्ति का जिक्र किया था। तभी से फैंस और मीडिया में इसका मतलब ऋषभ पंत कहा जाने लगा था। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनके जीवन में आरपी का मतलब उनके को-स्टार राम पोथिनेनी हैं।
जब शत्रुघन सिन्हा को मारने के लिए बेल्ट लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े थे Shashi Kapoor
नई दिल्ली। शशि कपूर बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक थे। शशि वो स्टार थे जिनकी स्माइल और स्टाइल पर लड़कियां फिदा हो जाया करती थीं। हीरोइनें उनके सामने नर्वस होकर ठीक से डायलॉग तक नहीं बोल पाती थीं।
फिल्मी गलियारों से निकालकर हम हर गुरुवार आपके लिए एक किस्सा लेकर आते हैं। इस तरह से पुरानी यादें भी ताजा हो जाती हैं और साथ के साथ आपका मनोरंजन भी। आज के सेशन में हम जिस शख्स की स्टोरी आपके लिए लाए हैं वो बॉलीवुड में काफी अच्छे दोस्त रह चुके हैं और साथ में कई फिल्में भी की हैं। आज बात करेंगे शशि कपूर और शत्रुघन सिन्हा की।
शत्रुघन के पीछे बेल्ट लेकर दौड़ पड़े शशि
शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा बहुत ने साथ में आ गले जा,क्रांति, इल्जाम और शान जैसी फिल्में में साथ काम किया। दोनों को सेट्स पर हंसी-मजाक करने और छोटी मोटी नोकझोंक करने की आदत थी। शत्रुघन सिन्हा को अक्सर सेट पर लेट पहुंचने की आदत थी। अमिताभ बच्चन ने भी एक बार एक इंटरव्यू में जिक्र किया था शत्रुघन 5 से 10 मिनट नहीं बल्कि तीन-तीन घंटे सेट पर देर से पहुंचते थे। एक्टर की इस आदत से शशि कपूर बहुत परेशान थे।
एक बार फिल्म 'शान' की शूटिंग के दौरान एक ऐसा किस्सा हुआ कि एक्टर ताउम्र याद रखेंगे। फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शत्रुघ्न सिन्हा आदतन सेट पर देर से पहुंचे जबकि शशि उनका बहुत देर से इंतजार कर रहे थे। शत्रुघ्न को देखते ही शशि को इतना गुस्सा आया कि वो उनके पीछे बेल्ट लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़े।
क्या था शत्रुघन के लेट से आने का कारण
इस पर दौड़ते हुए शत्रुघ्न उनसे मजाक करते हुए कहा- देखो मैं समय का पाबंद हूं तभी मेकर्स ने मुझे फिल्म में कास्ट किया है। इस पर शशि ने कहा कि देखो कितना बेशर्म इंसान है। शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जानबूझकर सेट पर लेट नहीं पहुंचते थे। उन्हें योग करने में समय लग जाता था, जिस वजह से वो लेट हो जाते थे। इसी वजह से वो कई बार 9 बजे की शिफ्ट में 12 बजे सेट पर पहुंचते थे।
फैमिली मैन 3 में अहम भूमिका में होंगे जयदीप अहलावत, इस बार नागालैंड की तरफ बढ़ी कहानी
नई दिल्ली। पाताल लोक और द बोकेन न्यूज के बाद अभिनेता जयदीप अहलावत के हाथों एक और वेब सीरीज लगी है। हालांकि, इस बार सेट पर उनका सामना इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाने वाले मनोज बाजपेयी से होना है।
जी हां, मनोज बाजपेयी अभिनीत वेब सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन का हिस्सा जयदीप बने हैं। हालांकि, शो में उनकी भूमिका को लेकर अभी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। इतना जरूर है कि शो में उनकी भूमिका काफी अहम होगी।
पाताल लोक वेब सीरीज और जाने जान फिल्म में अपने अभिनय के लिए खूब सराहना बटोरने वाले जयदीप के सामने इस शो में अपनी परफार्मेंस को लेकर भी दबाव होगा क्योंकि शो के पिछले दो सीजन में मनोज और शारिब हाशमी जैसे कलाकारों ने अपना काम बखूबी किया है।
कहानी देश के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में जाएगी
इसके अलावा खबरें यह भी है कि तीसरे सीजन में शो की कहानी देश के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में जाएगी। जिसके लिए शो की टीम फिलहाल नागालैंड की राजधानी कोहिमा में शूट भी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की टीम सितंबर के शुरुआत में ही नागालैंड रवाना हो गई थी और अक्टूबर तक वहां शूट करेगी। शो में असम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कुछ स्थानीय कलाकारों को भी कास्ट करने की खबरें हैं।
शादी के बाद Aditi Rao Hydari और Siddharth पहली बार मुंबई में हुए स्पॉट, हाथों में हाथ डाले रोमांटिक हुआ कपल
नई दिल्ली। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने पिछले हफ्ते अचानक शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। दोनों ने वानापार्थी स्थित 400 साल पुराने श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी रचाई और 16 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज अपलोड कर फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की। अब शादी के बाद पहली बार कपल पहली बार मुंबई में स्पॉट हुआ है।
शादी के बाद 19 सितंबर की रात को अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ मुंबई लौट आए। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
रोमांटिक अंदाज में दिखे अदिति-सिद्धार्थ
वीडियो में देख सकते हैं अदिति और सिद्धार्थ एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं। पैपराजी उन्हें शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और एक्ट्रेस उन्हें धन्यवाद दे रही हैं। दोनों ने फैंस और पैप्स को हाय भी किया। इस दौरान अदिति पिंक कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को बहुत सिंपल रखा था और सिर्फ झुमकों से स्टाइल किया था।
बात करें सिद्धार्थ की तो वह कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने जींस, शर्ट, कैप के साथ स्नीकर्स कैरी किए थे। दोनों का ये वीडियो लोगों का दिल चुरा रहा है।
तीन साल से डेटिंग कर रहे थे सिद्धार्थ-अदिति
अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात फिल्म फिल्म महा समुद्रम के सेट पर हुई थी और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हो गई थी। दोनों का पहली नजर का प्यार था। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि उन्हें पहली नजर में ही अदिति से मोहब्बत हो गई थी। तीन साल तक गुपचुप रिलेशनशिप में रहने के बाद इसी साल मार्च में कपल ने सगाई की थी और अब दोनों पति-पत्नी बन गए हैं।
मालूम हो कि अदिति की पहली शादी एक्टर सत्यदीप मिश्रा से हुई थी, जिनसे वह 2013 में अलग हो गई थीं। वहीं, सिद्धार्थ की पहली शादी मेघना नारायण से हुई थी। दोनों का रिश्ता 2007 में खत्म हो गया था।
Salman Khan के पिता Salim Khan को धमकी देने वाली महिला की पहली फोटो आई सामने, बुर्का पहने बाइक पर दिखी सवार
नई दिल्ली। सलमान खान के घर पर फायरिंग के महीनों बाद सलीम खान को धमकी मिली है। बीते दिन मॉर्निंग वॉक पर गए लेखक को एक महिला ने धमकाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की। सोशल मीडिया पर उस महिला की एक तस्वीर सामने आई है।
हुआ यूं कि 19 सितंबर की सुबह सलीम खान मुंबई की सड़क पर मॉर्निंग वॉक करने निकले। वॉक के दौरान जब वह थककर एक बेंच पर बैठ गए, तभी बाइक पर सवार एक बुर्के वाली महिला ने उन्हें धमकी दी और कहा, "लॉरेंस बिश्नोई को बुलाऊं?"
सलीम खान को धमकी देने वाली महिला सीसीटीवी में कैद
अब सोशल मीडिया पर सलीम खान को धमकी देने वाली महिला की फोटो वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि महिला ब्लैक कलर का बुर्का पहनी है और एक शख्स के साथ बाइक की बैकसीट पर बैठी है। बुर्के की वजह से महिला का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन शख्स का चेहरा साफ दिख रहा है। सीसीटीवी में कैद हुए दोनों की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि सीसीटीवी की मदद से एक की गिरफ्तारी भी हो गई है।
सलमान खान के घर पर हुआ था हमला
इसी साल अप्रैल के महीने में सुबह-सुबह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। बाइक सवार ने कई राउंड फायरिंग की और वहां से फरार हो गए थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद एक आरोपी ने कहा था कि वह लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित था, इसलिए उसने ऐसा किया है। मालूम हो कि सलमान खान को लंबे समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिल रही है।
क्यों सलमान खान को मिल रही धमकी?
लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच दुश्मनी की सबसे बड़ी वजह काला हिरण केस है। साल 1998 में सलमान खान पर जोधपुर में 3 काले हिरणों और 2 चिंकारा का शिकार करने का आरोप लगा था। इसके चक्कर में अभिनेता को जेल भी हो चुकी है। एक बार लॉरेंस ने कहा था कि वह सलमान से माफी चाहता है।
Emmy Awards 2024 में हुई आदित्य रॉय कपूर की The Night Manager की एंट्री, इन सीरीज से होगा तगड़ा मुकाबला
नई दिल्ली। प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स के बाद इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024 सुर्खियों में है। अवॉर्ड शो से पहले हाल ही में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनीज का एलान किया गया है। इस साल भारत की एक मात्र वेब सीरीज द नाइट मैनेजर (The Night Manager) वैश्विक स्तर पर सफलता का झंडा फहराने के लिए तैयार है।
एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई द नाइट मैनेजर
गुरुवार को न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज ने एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनीज का एलान किया है। 14 कैटेगरी में द नाइट मैनेजर एक मात्र सीरीज है, जो एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है। इसे बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
इन सीरीज से होगी टक्कर
द नाइट मैनेजर का मुकाबला दुनिया की बेहतरीन वेब सीरीज से होने वाली है। द बेस्ट ड्रामा की कैटेगरी में आदित्य रॉय कपूर स्टारर सीरीज के साथ फ्रांसीसी शो लेस गौटेस डी डियू (Drops of God), ऑस्ट्रेलिया की द न्यूजरीडर सीजन 2 (The Newsreader Season 2) और अर्जेंटीना की इओसी, एल एस्पिया एरेपेंटिडो सीजन 2 (El Espia Arrepentido Season 2) नॉमिनेटेड हैं।
The Night Manager
अनिल कपूर ने जाहिर की खुशी
एमी अवॉर्ड्स में सीरीज की एंट्री से अनिल कपूर खुशी से गदगद हो गए हैं। पीटीआई के मुताबिक, अभिनेता ने कहा, "मुझे अभी पता चला है कि 'द नाइट मैनेजर' के हमारे भारतीय वर्जन को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। मुझे याद है कि जब मुझे यह ऑफर मिला था तो मैं उलझन में था। इसने मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जो इतना जटिल था, लेकिन दूसरी ओर इसमें नए किरदार जोड़ने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी।"
कौन करेगा एमी अवॉर्ड्स का होस्ट?
2023 में रिलीज हुई द नाइट मैनेजर जॉन ले कैरे के नोवल और इसी नाम से आए ब्रिटिश शो का हिंदी एडेप्टेशन है। संदीप मोदी और प्रियंका घोष निर्देशित सीरीज में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और शोभिता धुलीपाला मुख्य भूमिका में हैं। मालूम हो कि इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन 25 नवंबर को हो रहा है, जिसे इंडियन कॉमेडियन वीर दास होस्ट करेंगे।
चंद मिनटों में खुशी से गम तक: सोनी सब के वंशज में, अंजलि तत्रारी ने एक गहन और चुनौतीपूर्ण सीक्वेंस पर विचार व्यक्त किया
इंडियन आइडल सीज़न 14’ में, साधना सरगम ने खुलासा किया कि उन्हें ‘सरगम’ उपनाम कैसे मिला
कर्माधिकारी शनिदेव' शो की अभिनेत्री सुहासी धामी ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे विनीत कुमार चौधरी के साथ अपने ख़ास बांड को किया साझा !
माँ-बेटे के रिश्ते की गहराई को पर्दे पर दर्शाने के लिए सिर्फ अभिनय ही काफी नहीं है, इसके लिए दर्शकों के साथ एक गहरा संबंध जोड़ना भी आवश्यक है। शेमारू टीवी के लोकप्रिय शो 'कर्माधिकारी शनिदेव' में, अभिनेत्री सुहासी धामी और विनीत कुमार का ऑन-स्क्रीन बॉन्ड जितना खूबसूरत नज़र आता है, उससे कहीं ज्यादा प्रभावशाली उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती है। हाल ही में सुहासी धामी से हुई एक ख़ास बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि उनके और विनीत के बीच ऑफ-स्क्रीन दोस्ती का रिश्ता बहुत खूबसूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मजबूत बॉन्डिंग के कारण उनके ऑन-स्क्रीन प्रदर्शन में अधिक प्रामाणिकता दिखाई देती है, जिससे दर्शकों को अधिक जुड़ाव महसूस होता है। इस प्रकार, उनकी वास्तविक जीवन की मित्रता उनके किरदारों को जीवंत और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।