मनोरंजन
किशोर कुमार: गायक के इस मुकाम तक पहुंचना किसी भी गायक के लिए नामुमकिन है, वह यादें जो अमर हो गई...
1600 से ज़्यादा फिल्मों में गीत गाकर इतिहास बनाने वाले किशोर कुमार का 4 अगस्त को 94वां जन्मदिन है। किशोर कुमार ने अपने द्वारा गाए गीतों से बॉलीवुड में जो मुक़ाम हासिल किया है वो मुक़ाम अब किसी भी गायक के लिए हासिल करना नामुमकिन सा है। 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर दा का असली नाम आभास कुमार था। हालांकि, ऑनस्क्रीन उन्हें किशोर कुमार नाम से ही शोहरत मिली थी। किशोर कुमार सन 70 और 80 के दशक के सबसे महंगे सिंगर्स में से एक थे।
हिन्दुस्तानी फिल्म जगत के हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार का मन लड़कपन से ही पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा गीत-संगीत में रमता था। उनकी हाई स्कूल परीक्षा की मार्कशीट इस बात की गवाही देती है जिसमें उन्हें छह विषयों में कुल 800 में से 326 अंक मिले थे और वह तृतीय श्रेणी में पास हुए थे। खंडवा के मूल निवासी किशोर कुमार जब वर्ष 1946 में मैट्रिक पास कर इंटरमीडिएट में पहुंचे, तो उनके पिता कुंजलाल गांगुली ने उनका दाखिला इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज में करा दिया था।
बताते हैं कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही किशोर ने तय कर लिया था कि उन्हें जीवन में क्या करना है। साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ी महाविद्यालयीन संस्था “बज्म-ए-अदब” की कार्यकारिणी में भी किशोर शामिल थे। एक बार नागरिक शास्त्र के पीरियड में किशोर अपनी कक्षा में टेबल को तबले की तरह बजा रहे थे। प्रोफेसर ने उन्हें फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि वह पढ़ाई पर ध्यान दें, क्योंकि गाना-बजाना उन्हें जिंदगी में बिल्कुल काम नहीं आयेगा। इस पर किशोर ने अपने अध्यापक को मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि इसी गाने-बजाने से उनके जीवन का गुजारा होगा।
किशोर कुमार वर्ष 1948 में पढ़ाई अधूरी छोड़कर इंदौर से मुंबई चले गये थे। लेकिन क्रिश्चियन कॉलेज के कैंटीन वाले के उन पर पांच रुपये और 12 आने रह गए थे। माना जाता है कि यह बात किशोर कुमार को याद रह गयी थी और उधारी की इसी रकम से ‘प्रेरित’ होकर फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ (1958) के मशहूर गीत “पांच रुपैया बारह आना…” का मुखड़ा लिखा गया था। इस गीत को खुद किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने आवाज दी थी। उनका निधन 13 अक्तूबर 1987 को मुंबई में हुआ था।
कैसा रहा फिल्मी सफर
किशोर कुमार ने 16 हजार फ़िल्मी गाने गाए. उनको 8 बार फ़िल्म फेयर अवार्ड मिला. किशोर कुमार के फिल्मी करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में वर्ष 1946 में फिल्म ‘शिकारी’ से हुई थी. किशोर कुमार 1970 से 1987 के बीच सबसे महंगे गायक थे. किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, जीतेन्द्र जैसे बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों के लिए आवाज दी थी.
खंडवा में होगा तीन दिवसीय आयोजन
खंडवा को अंतरराष्ट्रीय पहचान देने वाले किशोर कुमार के जन्मदिन को खंडवा गौरव दिवस के रूप में जिला प्रशासन द्वारा मनाया जाएगा। 4 अगस्त को गौरव दिवस पर शहर में फूड जोन लगेगा, आतिशबाजी भी होगी। इस वर्ष 3, 4 व 5 अगस्त को तीन दिवसीय आयोजन में जिला प्रशासन के साथ किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच तथा विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं भी सहभागिता करेंगी।
डीडी फ्री डिश पर ज़ी लेकर आया भारत का सबसे चहेता एक्शन मूवी चैनल “एक्शन सिनेमा”, लाखों लोगों के मनोरंजन में हुआ इजाफा
छत्तीसगढ़ी फिल्म 'चंदा मामा' 4 को होगी रिलीज़, दिलेश साहू दिखेंगे नए अंदाज़ में
रायपुर। एन. माही फ़िल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म 'चंदा मामा' 4 अक्टूबर को सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म मामा और भांजे के भावनात्मक लगाव पर आधारित एक दिल छू लेने वाली कहानी है। फिल्म में एक्शन स्टार दिलेश साहू मामा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि बाल कलाकार अंश भांजे के रोल में नजर आएंगे।
फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित साहू ने कहा, "हमारा प्रोडक्शन हाउस छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए नए और अनोखे विषय ला रहा है। 'चंदा मामा' जैसी कहानी पहले कभी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में देखने को नहीं मिली है।"
निर्देशन और स्टार कास्ट
फिल्म का निर्देशन छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने किया है, जो मशीनी डायरेक्टर के नाम से प्रसिद्ध हैं। अभिषेक ने पिछले 10 सालों में छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि 'चंदा मामा' एक पारिवारिक एक्शन-ड्रामा है, जो उनके करियर का एक अलग और खास अनुभव रहा है।
फिल्म में दिलेश साहू के साथ मुख्य भूमिका में दिया वर्मा नजर आएंगी। अन्य प्रमुख कलाकारों में जीत शर्मा, अंजलि ठाकुर, अनिरुद्ध ताम्रकार, धर्मेंद्र चौबे, संजू साहू, उषा विश्वकर्मा, शमशीर शिवानी, बाबा ठाकुर और नेहा शर्मा शामिल हैं।
पर्दे के पीछे की टीम
फिल्म की कहानी और प्रोडक्शन का जिम्मा मोहित कुमार साहू ने संभाला है, जबकि डायलॉग्स सुशील श्रीवास्तव ने लिखे हैं। डीओपी मनमोहन तिवारी ने फिल्म को सिनेमैटिक तरीके से कैप्चर किया है, और फिल्म के एक्शन दृश्यों के लिए मधुसूदन (मधु अन्ना) ने फाइट कोरियोग्राफी की है। संगीतकार तोषांत कुमार और मोनिका वर्मा ने फिल्म के गीतों को संगीतबद्ध किया है, जबकि गायक सुनील सोनी और अन्य कलाकारों ने गानों को अपनी आवाज़ दी है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य रायपुर के आद्या फ़िल्म स्टूडियो में किया गया है और वीएफएक्स का काम ह्यूमिंग बर्ड वी.एफ.एक्स. मुंबई द्वारा किया गया है।
फिल्म का उत्साह
छत्तीसगढ़ी सिनेमा में ‘चंदा मामा’ जैसी फिल्मों के आने से दर्शकों को एक नई और अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। मामा-भांजे के रिश्ते पर आधारित इस भावनात्मक कहानी में मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को पारिवारिक मूल्यों की झलक भी देखने को मिलेगी।
'छठी मैया की बिटिया' की अभिनेत्री सारा खान का खुलासा: देवी के रूप में तैयार होने में मुझे सिर्फ 10-15 मिनट लगते हैं!
कलाकार अपनी भूमिकाओं में सही दिखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, जिसमें भारी गहने पहनना, मेकअप करना और पोशाक पहनना शामिल है और इसके लिए लंबा समय लग जाता है। सन नियो के 'छठी मैया की बिटिया' शो में देवी कृतिकायेन की भूमिका निभा रही अभिनेत्री सारा खान ने हाल ही में बताया कि इस किरदार में नज़र आने के लिए उन्हें कितना समय लगता है।
अमीषा पटेल | गदर 2
एमएमडब्ल्यू यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्यों का किया गया सम्मान
संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' को लेकर बड़ा खुलासा, ओटीटी पर 14 भाषाओं में दिखाई जाएगी सीरीज
पीरियड ड्रामा फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी पहली सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर लगातार कोई ना कोई अपडेट आ रहा है। भव्य सेट, भारी भरकम ज्वैलरी और बेहतरीन फिल्म निर्माण के लिए संजय लीला भंसाली दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं। मीडिया रोपोर्ट्स के अनुसार भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' आज नेटफ्लिक्स पर ठीक 1.30 बजे रिलीज की जा चुकी है। यह भंसाली की डिजिटल डेब्यू सीरीज हैं। रिलीज से पहले ही 'हीरामंडी' काफी चर्चा में रही। अब इस सीरीज से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है।
हाल ही में 'हीरामंडी' का गाना 'आजादी' रिलीज किया गया। ये गाना हीरामंडी से निकाले जाने या उस जगह के छिनने के तवायफों के दर्द को दिखाता है। इसके पहले 'तिलस्मी बाहें' और 'सकल बन' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चड्ढा के अलावा संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी और शरमिन सहगल हैं। वहीं, मेल कास्ट में शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। शेखर सुमन के कैरेक्टर 'जुल्फीकार' और अध्ययन सुमन के कैरेक्टर का नाम 'जोरावर' है।
टीवी पर राज करने के बाद अब Anupamaa ने सियासत में रखा कदम, मिथुन चक्रवर्ती की तरह थामा BJP का हाथ
रूपाली गांगुली टेलीविजन का एक जाना-माना चेहरा हैं। राजन शाही के निर्देशन में बना उनका शो 'अनुपमा' पिछले कई सालों से टीवी पर नंबर 1 बना हुआ है। अपने इस किरदार से उन्होंने हमेशा आम आदमी को एक कनेक्टिविटी महसूस करवाई है। टेलीविजन के अलावा बॉलीवुड में भी अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने काफी काम किया है। फिल्मों और टीवी की दुनिया में एक लंबी पारी खेलने के बाद अब सबकी चहेती 'अनुपमा' रूपाली गांगुली ने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है। BJP के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।
रूपाली गांगुली ने कहा :-"एक नागरिक के नाते ही सही, हम सबको इसमें सहभागी होना चाहिए। महाकाल और माता रानी का आशीर्वाद है कि मैं अपनी कला के माध्यम से कई सारे लोगों से मिलती हूं। जब मैं विकास का ये महायज्ञ देखती हूं तो मुझे लगता है कि मैं भी इसमें सहभागी बनूं। मुझे विनोद तावड़े जी का मार्गदर्शन मिला और मैं यहां पर आ गयी हूं कि मैं किसी तरह से मोदी जी के बताए रास्ते पर चलूं और किसी तरह से देश सेवा करूं। अमित शाह जी के नेतृत्व में आगे बढूं और जिन्होंने मुझे आज शामिल किया है भाजपा में उन सबको मुझपर गर्व हो। आज मुझे आप सबका आशीर्वाद और साथ चाहिए कि मैं जो भी करूं सही करूं और अच्छा करूं, गलत करूं तो आप सब मुझको बताइएगा"।
बेटे लव ने किया शत्रुघ्न की बीमारी का खुलासा
दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के कुछ दिनों बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनके बिगड़े हुए स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रशंसक काफी चिंतित हैं। शत्रुघ्न की बीमारी के बीच दावा किया गया था कि वह 25 जून को अपने डाइनिंग हॉल में फिसल गए थे और उनकी पसलियों में चोट लग गई थी।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि अभिनेता की सर्जरी हुई है। वहीं, सोनाक्षी और जहीर को कुछ दिनों पहले कोकिलाबेन अस्पताल में से बाहर निकलते हुए भी देखा गया था, जिससे सोनाक्षी के गर्भवती होने की अफवाहों को हवा मिली थी। अब उनके स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट उनके बेटे लव सिन्हा ने दिया है। लव के खुलासे के बाद सभी अफवाहों पर लगाम लग गई है।
लव सिन्हा ने क्या कहा?
शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनके प्रशंसक काफी चिंतित हैं और वे अभिनेता के स्वास्थ्य संबंधी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने अपने पिता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की और उनकी हालत के बारे में जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लव ने बताया कि दिग्गज अभिनेता को कुछ दिनों से वायरल फीवर और कमजोरी थी, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता को तेज बुखार था और हमने उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला किया ताकि वह ठीक हो सकें और हम उनकी सालाना जांच भी करवा सकें।’ लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न की सर्जरी की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की सर्जिकल प्रक्रिया से नहीं गुजरे हैं। लव के इस खुलासे से सभी तरह की अफवाहों पर अब लगाम लग चुकी है। लव ने बातचीत में कहा, 'मैं हर दिन अस्पताल जा रहा हूं, इसलिए मैं आपको बता सकता हूं कि कोई सर्जिकल प्रक्रिया नहीं थी।
300 करोड़ के पार पंहुचा कल्कि 2898 एडी
मुंबई। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 40 फीसदी की कमी नजर आई। फिल्म ने शुक्रवार को 57.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, शनिवार को फिल्म ने एक बार रफ्तार पकड़ ली और 64.5 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली।
ताजा आंकड़ों की माने तो फिल्म ने चौथे दिन और भी ज्यादा धांसू कलेक्शन किया है। रविवार को फिल्म ने 85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 302.4 करोड़ रुपये हो गई है। कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म चंदू चैंपियन लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी है।
कल्कि 2898 एडी के आने से फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो चली है। 17वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 58.85 करोड़ रुपये हो गई है। मुंजा ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया है।
बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट की श्रेणी में आ चुकी है। शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म की कहानी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है। 24वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 94.8 करोड़ रुपये हो गई है।
बॉलीवुड के वे 5 सितारे, जो अपनी आखिरी फिल्म को देख पाने से पहले ही दुनिया को कह गए अलविदा।
बॉलीवुड इंडस्ट्री ने हाल ही में अपने कई चमकते सितारों को खो दिया है। हालांकि, आज भी ये सितारे अपने फैंस के दिलों में बसते हैं। आज हम उन पांच एक्टर्स के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, ओम पुरी, और ऋषि कपूर जैसे सितारे शामिल हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था। दुनिया को अलविदा कहने के बाद ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' रिलीज हुई थी। वह इस फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं कर पाए थे। फिल्म की बची हुई शूटिंग परेश रावल ने पूरी की थी। दिलचस्प बात ये है कि इस मूवी में दोनों सितारों ने एक ही किरदार निभाया था।
वर्सेटाइल एक्टर इरफान खान ने 29 अप्रैल, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। इरफान के निधन के बाद 28 अप्रैल, 2023 को उनकी आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' रिलीज हुई थी।
6 जनवरी, 2017 को ओम पुरी का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। मौत से एक महीने पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग पूरी की थी। ओम पुरी के निधन के बाद उनकी ये आखिरी फिल्म ईद के मौके पर 25 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने तीन दशक तक हिंदी सिनेमा में राज किया था। 18 जुलाई, 2012 को राजेश खन्ना का निधन हो गया था। उनकी मौत के बाद साल 2014 में आखिरी मूवी 'रियासत' ने थिएटर्स में दस्तक दी थी।
कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 में नई हिरोइन कौन होगी? मुकेश भट्ट ने दिया जवाब
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन द्वारा अभिनीत फिल्म "सत्यप्रेम" के बारे में खबरें आ रही हैं। इसके साथ ही उनकी एक और म्यूजिकल फिल्म "आशिकी - 3" के बारे में भी चर्चा हो रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब आप जानना चाहेंगे कि "आशिकी 3" में कार्तिक आर्यन के साथ कौन होगी नई हिरोइन? मुकेश भट्ट ने इस बारे में बात की है।
म्यूजिकल फिल्म "आशिकी" और "आशिकी 2" के बाद कार्तिक के साथ "आशिकी - 3" की घोषणा हुई थी। घोषणा के पहले दिनों में कार्तिक आर्यन की साथी अभिनेत्री के रूप में दीपिका पादुकोण का नाम लिया गया था। बाद में कैटरीना कैफ के बारे में भी चर्चाएं हुईं। हालांकि, अब तक फिल्म की एक्ट्रेस का फ़ैसला नहीं हुआ है।
फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने इस मामले में बताया है कि वे अभी तक एक्ट्रेस का नाम तय नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के लिए पहले ही हीरो का चयन कर लिया गया है, जो कार्तिक आर्यन है। एक्ट्रेस की कास्टिंग तब होगी जब स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। मुकेश भट्ट ने यह भी बताया कि फिल्म के म्यूजिक का महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें आशिकी 3 के लिए उत्कृष्ट म्यूजिक चाहिए। वे बता रहे हैं कि एक नई एक्ट्रेस को फिल्म में कास्ट करने की कोशिश की जाएगी, क्योंकि आशिकी की सीरीज़ में हमेशा नई एक्ट्रेस का चयन किया जाता है।
अभी तक कोई नई एक्ट्रेस के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस फिल्म में युवा और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस की तलाश हो रही है। मुकेश भट्ट ने बताया है कि वे अच्छी प्रतिभा, संगीत की अच्छी जानकारी और गायन कौशल के साथ एक्ट्रेस को चुनना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि फिल्म में रोमांटिक और भावनात्मक सीन्स होंगे, इसलिए उन्हें एक्ट्रेस का चयन बहुत सतर्कता से करना होगा।
आशिकी सीरीज़ बॉलीवुड में अपने गानों और रोमांटिक कहानी के लिए मशहूर है। पहली आशिकी फिल्म 1990 में रिलीज़ हुई थी और यह अहम रूप से लोकप्रिय हुई थी। दूसरी आशिकी फिल्म 2013 में रिलीज़ हुई और उसके गाने और कहानी भी बहुत प्रशंसित हुई। आशिकी 3 की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और उम्मीद है कि जल्द ही हम नई एक्ट्रेस के बारे में और विवरण जान पाएंगे।
मुकेश भट्ट द्वारा आशिकी 3 के लिए नई एक्ट्रेस की खोज के बारे में बात करते हुए, उन्होंने यह भी दिखाया है कि वे इस फिल्म के लिए संगीत की बड़ी महत्वपूर्णता को समझते हैं। आशिकी सीरीज़ की पहली और दूसरी फिल्मों के गाने बहुत प्रसिद्ध हुए थे और उन्हें कई पुरस्कार भी मिले थे। इसलिए, उन्हें चाहिए कि आशिकी 3 में भी उत्कृष्ट संगीत को ध्यान में रखा जाए।
आशिकी 3 के संबंध में और अपडेट जानने के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म की शूटिंग अभी जारी है और अभिनेता और एक्ट्रेस की पूरी जोड़ी तय नहीं हुई है। लेकिन इसमें निश्चित रूप से यह दिख रहा है कि फिल्म के निर्माता उम्मीदवार हैं कि वे तालाश करेंगे और एक युवा, प्रतिभाशाली और गायन कौशल वाली एक्ट्रेस को चुनेंगे जो आशिकी 3 के माध्यम से दर्शकों के दिलों में स्थान बना सके।
#bollywood #love #india #instagram #instagood #hollywood #mumbai #follow #tollywood #fashion #salmankhan #bollywoodactress #trending #deepikapadukone #music #like #katrinakaif #bollywoodsongs #bhfyp #aliabhatt #actress #tiktok #photography #actor #likeforlikes #kollywood #priyankachopra #memes #followforfollowback #shraddhakapoor
वास्तविक और दिलचस्प कहानियों को अपनाने से हिन्दी मनोरंजन के क्षेत्र में बढ़ रही है बायोग्राफी और असल जिन्दगी से प्रेरित कहानियों की लोकप्रियता!
परेश पाहुजा 10 साल बाद आईएफएफआई में लौटे लेकिन इस बार एक अभिनेता के रूप में!
'एनिमल' को ऑडियंस का मिला शानदार रिस्पॉन्स, ओपनिंग डे पर कईं रिकॉर्ड तोड़ेगी रणबीर कपूर की फिल्म!
साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से जुड़ी तमाम अपडेट के लिए हमारे साथ यहां बने रहिए.
एनिमल की ओपनिंग डे के लिए बंपर एडवांस बुकिंग हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अपने पहले दिन में रणबीर कपूर की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 33.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म ने टाइगर 3 और गदर 2 की रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. बता दें कि टाइगर 3 का ओपनिंग डे का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 22.48 करोड़ रुपये था. जबकि गदर 2 ने शुरुआती दिन के लिए अपने ग्रॉस एडवांस बुकिंग कलेक्शन में 17.60 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं अब एनिमल केवल शाहरुख खान की फिल्मों - जवान और पठान से पीछे है.
ए बी फिल्म्स इंटरटेनमेंट के निर्माता बॉबी खान ने इंस्टाग्राम यूजर्स भिलाई निवासी भूषण यादव को साइकिल दिया सप्रेम भेंट
और भी जो बड़े इनाम है रिल्स पर वह 25 अगस्त को डिक्लेअर होंगे।
कलाकारों ने इस वर्ल्ड हेल्थ डे पर शरीर और दिमाग की सेहत का ध्यान रखने की दी सलाह
वर्ल्ड हेल्थ डे दुनिया में स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण चिंताओं पर रोशनी डालने का मौका देता है। इस दिन स्वस्थ रहन-सहन को बढ़ावा दिया जाता है और स्वास्थ्य रक्षा तक समुचित पहुँच की हिमायत की जाती है। यह दुनिया में सेहत से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार करने की याद दिलाता है। ऐसे मुद्दे, जिन पर काम होना ही चाहिये। अपने परफॉर्मेंस से हमारा मनोरंजन कर रहे एण्डटीवी के कलाकार भी सेहत और तंदुरुस्ती पर ध्यान देने की वकालत कर रहे हैं। ये कलाकार हैं आशुतोष कुलकर्णी (कृष्ण बिहारी वाजपेयी, ‘अटल’), गीतांजलि मिश्रा (राजेश, ‘हप्पू की उलटन पलटन’) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी, ‘भाबीजी घर पर हैं’)।