खेल
CPL 2024: पंजाब किंग्स नहीं तो सेंट लूसिया किंग्स ही सही, प्रीति जिंटा की टीम ने आखिरकार जीत ही ली ट्रॉफी
गुयाना: प्रीति जिंटा आईपीएल में पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं। उनकी टीम अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। सभी 17 सीजन खेलने के बाद भी टीम सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है। हालांकि आईपीएल में लगातार असफल होने की बीच प्रीति जिंटा के लिए खुशी की खबर आई है। उनकी मालिकाना हक वाली सेंट लूसिया किंग्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी सीपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में किंग्स ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया।
लो-स्कोरिंग रहा सीपीएल फाइनल
कैरेबियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा। पहले बैटिंग करते हुए गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 8 विकेट पर 138 रन बनाए। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी 9वें नंबर पर उतरे ड्वेन प्रेटोरियस ने खेली। 12 गेंदों पर उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। टीम के सभी बल्लेबाजों को स्टार्ट मिला लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया। नूर अहमद ने सिर्फ 19 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
किंग्स के 10 ओवर में थे सिर्फ 51 रन
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली सेंट लूसिया किंग्स की शुरुआत भी खराब रही। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 51 रन था। मैच फंस गया था लेकिन यहां से अनुभवी रोस्टन चेस ने आरोन जोंस के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। 50 गेंदों पर दोनों के बीच 88 रनों की साझेदारी हुई। चेस ने 22 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। अमेरिका के जोंस ने 31 गेंद पर 48 रन ठोक दिए। 19वें ओवर की पहली गेंद पर टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया।
छठी बार फाइनल हारी गुयाना
गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 7 बार कैरेबियन प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई है। इसके बाद भी टीम एक बार ही विजेता बन सकी। उसे छठी बार खिताबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। इससे पहेल 2013, 2014, 2016, 2018 और 2019 में टीम हारी थी। 2023 में टीम ने टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। वहीं सेंट लूसिया किंग्स 2020 औरर 2021 में फाइनल मुकाबला हार चुकी है।
5 भारतीय गेंदबाज जिन्होंने डेब्यू टी20 में डाला मेडन ओवर, एक ने तो 20वें ओवर में नहीं दिया था रन
देश के लिए डेब्यू करना हर खिलाड़ी का सपना होता है। इसके साथ ही डेब्यू मैच में हर खिलाड़ी दबाव भी काफी होता है। कई बार उनके सामने मंजे हुए खिलाड़ी आ जाते हैं। इशके बाद भी डेब्यू कर रहे कई खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन करते हैं। भारत के लिए कई बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपने डेब्यू में छाप छोड़ी है। हम आपको आज भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में मेडल ओवर डालने वाले 5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।भारत के लिए डेब्यू टी20 मैच में मेडन ओवर डालने वाले पहले गेंदबाज अजीत अगरकर थे। 1998 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले अगरकर ने 2006 में पहला टी20 खेला था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह मुकाबला भारत का भी पहला टी20 मैच था। उन्होंने अपना पहला ही ओवर मेडन डाला था।बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 2018 में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। उस मैच में खलील ने 4 ओवर डाले थे और 16 रन देकर एक विकेट लिया था। इसमें एक ओवर मेडन भी था।तूफानी तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी अपने डेब्यू टी20 मैच में मेडन ओवर डाल चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था। अमेरिका में खेले गए मुकाबले में सैनी ने 20वां ओवर डाला और कोई रन नहीं दिया। उस मैच में 17 रन देकर उन्होंने 3 विकेट झटके थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 2022 में भारत के लिए पहला टी20 मैच खेला था। उस मैच में उन्होंने अपना पहला ओवर ही मेडन डाला था। उन्होंने यह ओवर जेसन रॉय के खिलाफ डाला था। उस मैच में अर्शदीप ने 18 रन देकर दो विकेट चटकाए थे।इस लिस्ट में युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव का भी नाम जुड़ गया है। बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में मयंक ने भारत के लिए डेब्यू किया। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 21 रन देकर एक विकेट लिया। मयंक छठे ओवर में गेंदबाजी करने आए और पहला ही ओवर मेडन डाल दिया।
राजधानी में आज से CCPL मैच शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) 2024 का आगाज आज यानी 7 जून 7 से रायपुर में होगा. टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीए) कर रहा है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में लीग 7 जून से 16 जून तक आयोजित की जाएगी । टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. उद्घाटन समारोह में सिंगर बी प्राक प्रस्तुति देंगे. बी प्राक के साथ लगभग 200 कलाकार परफॉरमेंस करेंगे. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बिलासपुर बुल्स और रायपुर राइनोस के बीच शाम 8 बजे से खेला जायेगा ।
एमएस धोनी ने फिल्मों में मारी एंट्री! थलापति विजय के साथ दिखा तहलका मचा देने वाला कैमियो, फैंस हुए पागल
नई दिल्ली। जब दो स्टार मिलते हैं तो क्या होता है? तहलका मचता है। साउथ की आने वाली फिल्म GOAT में भी यही हुआ है। इसमें तमिल फिल्मों के सुपर स्टार थलापति विजय हैं। विजय बहुत बड़े स्टार हैं। उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी फैंस को दीवाना बना देती है। इस फिल्म में उनके साथ एक और स्टार दिखाई देगा, लेकिन ये स्टार फिल्मी दुनिया का नहीं, क्रिकेट की दुनिया का है। इस स्टार का नाम है महेंद्र सिंह धोनी।
भारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले धोनी की चेन्नई में फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। इस टीम को धोनी ने अपनी कप्तानी में पांच खिताब दिलाए हैं। चेन्नई के लोग धोनी को थाला बुलाते हैं यानी बड़ा भाई।
कंन्फ्यूज थे मुशीर खान, भाई सरफराज ने फूंकी जानऔर फिर गेंदबाजों का बन गए काल, शतकवीर ने किया खुलासा
नई दिल्ली। इस समय खेली जा रही दलीप ट्रॉफी में मुशीर खान ने इंडिया-बी की तरफ से खेलते हुए शतक जमा दिया। इस शतक के बाद मुशीर की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने जिस अंदाज में रन बनाए उससे उनका आत्मविश्वास झलक रहा था। लेकिन ये कॉन्फिडेंस बीच मैच में डगमगा रहा था और तब मुशीर के भाई सरफराज के शब्दों ने उनमें जान फूंक दी।
सरफराज ने इंडिया-ए के खिलाफ खेलते हुए पहले दिन नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इस पारी के दम पर इंडिया-बी ने दिन का अंत सात विकेट के नुकसान पर 206 रनों के साथ किया। दिन का खेल खत्म होने के बाद मुशीर ने बताया कि उनके भाई ने जो उनसे कहा, उससे उन्हें काफी मदद मिली।
37 साल के सुरेश रैना ने तूफानी बैटिंग से मचाई तबाही, शाकिब अल हसन का तो भर्ता बना दिया
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सुरेश रैना ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह आज कल युनाइटेड स्टेट्स में सुर्खियां बटोर रहे हैं। जी हां, रैना सिक्सी स्ट्राइक्स टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, जो नेशनल क्रिकेट लीग द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में वह न्यू यॉर्क लायंस के लिए खेल रहे हैं। बीते 5 अक्टूबर को न्यू यॉर्क लायंस और लॉस एंजिलिस वेव्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें सुरेश रैना ने पुराने दिनों की तरह गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को भी नहीं छोड़ा।
सुरेश रैना ने शाकिब अल हसन की लगाई क्लास
37 साल के सुरेश रैना अमेरिका में गजब की फॉर्म में नजर आए। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। वहीं लॉस एंजिलिस वेव्स के लिए खेल रहे शाकिब अल हसन की उन्होंने धज्जियां उड़ा दी। रैना ने शाकिब के ओवर में दो गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके अलावा चौका भी जड़ा। शाकिब के ओवर से कुल 18 रन आए थे। बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने मैच में सिर्फ 1 ओवर ही डाला। रैना की आतिशी पारी की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने 28 गेंद पर 53 रन बनाए। उनके बल्ले से इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के देखने को मिले।
सुरेश रैना का धांसू पारी की वजह से न्यू यॉर्क लायंस 19 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। निर्धारित 10 ओवर में न्यू यॉर्क ने 4 विकेट पर 126 रन ठोक डाले। रैना ने पूर्व श्रीलंकाई ओपनर उपुल थरंगा के साथ 89 रन की साझेदारी की। थरंगा ने भी 23 गेंदों में 40 रन बनाए। हालांकि इस टारगेट को लॉस एंजिलिस चेज नहीं कर पाई।
स्टीवी एसकिनाजी गोल्डन डक का शिकार हुए। एडम रोसिंगटन (31), टिम डेविड (19) और जो बर्न्स (17) ने कुछ अच्छी पारियां खेली। हालांकि उनका योगदान मैच जीतने के लिए काफी नहीं रहा। शाकिब अल हसन बल्ले से भी फ्लॉप रहे उन्होंने 16 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की हुई घोषणा
भारतीय क्रिकेट टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज में अपने दौरे की शुरूआत करने जा रही है। यहां टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज लगभग एक महीने तक चलने वाली हैै। इसके साथ ही सीनियर पुरुष चयन समिति ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम का चयन किया है।
जानकारी के अनुसार इस सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और उनकी जगह नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इस सीरीज के लिए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को टीम में जगह दी गई है। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में धमाल मचाया था।
टीम- हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, अवेश खान, मुकेश कुमार
SCO vs AUS: 14 गेंदों पर लगातार चौके-छक्के जड़े, ट्रेविस-मिचेल की जोड़ी ने काटा गदर; ऑस्ट्रेलिया ने बनाया T20I का वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली। Scotland vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने पावरप्ले में 113/1 रन बनाकर यह खास उपलब्धि हासिल की।
कंगारू टीम की तरफ से ट्रेविस हेड की तूफानी फिफ्टी और मिशेल मार्श के शानदार पारी ने यह खास मुकाम हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड द्वारा दिए गए 155 रन के लक्ष्य को केवल 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया और मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की।
मैच ड्रॉ होने के बाद भी क्यों मुंबई को मिली ईरानी कप की ट्रॉफी? जानें क्या है BCCI का नियम
नई दिल्ली। ईरानी कप 2024 में मुंबई ने जीत दर्ज कर 27 साल का अपना सूखा खत्म किया। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने एक और खिताब अपने नाम किया। मुंबई ने पहली पारी में 537 रन बनाए थे। शेष भारत पर पहली पारी के आधार पर 121 रन की बढ़त हासिल की। यूं तो मैच ड्रॉ रहा था, लेकिन मुंबई टीम को विजेता घोषित किया गया।
ईरानी कप में मुंबई टीम ने पहले बल्लेबाजी की। सरफराज खान ने उम्दा पारी खेलते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा। सरफराज खान ने 222 रन की पारी खेली। शेष भारत ने पहली पारी में 416 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में मुंबई ने 329 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। मुंबई की दूसरी पारी में तनुष कोटियन ने शानदार शतक जड़कर टीम को आगे रखा।
इस नियम के तहत बना विजेता
पांचवें दिन मैच ड्रॉ रहा और मुंबई को विजेता घोषित किया गया। ईरानी कप के नियम के अनुसार अगर मैच ड्रॉ रहता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है। यही कारण है कि मुंबई की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।
1997 के बाद जीती ट्रॉफी
बता दें कि साल 1997 के बाद पहली बार मुंबई ईरानी कप का खिताब जीतने में सफल रही है। यह 15वीं बार है, जब मुंबई ने ईरानी कप का खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। रहाणे ने अपनी कप्तानी में मुंबई को एक और ट्रॉफी जीतने में मदद की। इस पहले मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली और फिर रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
IND vs BAN: पहले टी20 में बांग्लादेश के लिए काल बनेंगे ये 3 भारतीय, कहीं का नहीं छोड़ेंगे!
नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट के बाद अब टी20 की बारी है। जी हां, भारत और बांग्लादेश टेस्ट के बाद अब 3 मैच की रोमांचक टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसका आगाज 6 अक्टूबर से ग्वालियर में होने वाला है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो पहले टी20 में बांग्लादेश के लिए काल बन सकते हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी लाइन अप की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उनसे बांग्लादेश को बचकर रहना होगा। सूर्या ने अब तक खेले गए 71 टी20 में भारत के लिए 4 शतक और 20 हाफ सेंचुरी के चलते 2432 रन बनाए हैं।25 साल के भारत के तेज तर्रार गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो बांग्लादेश के लिए ग्वालियर में सिरदर्द बन सकते हैं। अर्शदीप का प्रदर्शन टी20 में गजब का रहा है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। अर्शदीप ने अब तक भारत के लिए 54 टी20 में 83 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2024 में अपनी तूफानी बैटिंग से महफिल लूटने वाले अभिषेक शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में तबाही मचा सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में तूफानी बल्लेबाजी के दम पर ही उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। वहीं अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ महज 46 गेंद में अपना पहला इंटरनेशनल शतक भी ठोका था। उनके नाम अब तक 5 टी20 में 124 रन हैं।
सेमीफाइनल से पहले भारतीय हॉकी टीम के अमित रोहिदास पर लगा बैन
पेरिस/नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारत के अमित रोहिदास पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया है जिससे वह मंगलवार को जर्मनी के खिलाफ होने वाले पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। रोहिदास को रविवार को ब्रिटेन के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेड कार्ड दिखाया गया था जिस कारण वह दूसरे क्वार्टर से ही मैदान से बाहर चले गए थे। भारतीय हॉकी टीम ने ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
10 खिलाड़ियों के साथ खेली थी भारतीय टीम
मैच के 17वें मिनट में रोहिदास की हॉकी स्टिक ब्रिटेन के एक खिलाड़ी के सिर पर लगी, लेकिन रेफरी ने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य माना और उन्हें पूरे मैच से बाहर कर दिया। इस तरह भारतीय टीम करीब 42 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। हालांकि, हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने हार नहीं मानी और ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
एफआईएच ने आधिकारिक बयान ने कहा, भारत और ब्रिटेन के बीच चार अगस्त को खेले गए मैच के दौरान अमित रोहिदास को एफआईएच आचार संहिता के उल्लंघन के लिए एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था। निलंबन का असर मैच नंबर 35 (जर्मनी के खिलाफ भारत का सेमीफाइनल मैच) पर पड़ेगा, जिसमें अमित रोहिदास भाग नहीं लेंगे और भारत केवल 15 खिलाड़ियों की टीम के साथ खेलेगा।
हॉकी इंडिया ने खड़े किए सवाल
हॉकी इंडिया ने पेरिस ओलंपिक की हॉकी स्पर्धा में आधिकारिक तौर पर अंपायरिंग की गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की। यह शिकायत भारत और ब्रिटेन के बीच क्वार्टर फाइनल मैच से संबंधित थी जिसमें अंपायरिंग के कई फैसलों ने मैच के परिणाम को प्रभावित किया। इस शिकायत में हॉकी इंडिया ने तीन अहम बिंदुओं में रोहिदास को रेड कार्ड दिखाए जाने के संबंध में असंगत वीडियो अंपायर समीक्षा प्रणाली का जिक्र किया, साथ ही शूटआउट के दौरान गोलकीपर को कोचिंग और गोलकीपर द्वारा वीडियो टेबलेट के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।
हॉकी इंडिया ने फैसले को दी चुनौती
एफआईएच ने बयान जारी कर रोहिदास पर एक मैच का प्रतिबंध लगाने की पुष्टि की। हालांकि, हॉकी इंडिया ने महासंघ के फैसले को चुनौती दी है, लेकिन मौजूदा परिस्थिति में रोहिदास के सेमीफाइनल मैच में खेलने पर संशय है। माना जा रहा है कि एफआईएच इस अपील पर सोमवार को सुनवाई करेगा और अपना जवाब दाखिल करेगा।
संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा चयन क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
सुकमा । विगत दिवस पर जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा चयन क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें सुकमा जिले के तीन खिलाड़ी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमें शसोडी विकास एवम नाजीर खान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा के छात्र और आशिफा हुसैन आई.एम.एस.टी. स्कूल की छात्रा शामिल है।
IND vs BAN: बांग्लादेश सीरीज में Gautam Gambhir का 'टेस्ट', कामाख्या मंदिर में की खास पूजा-अर्चना
नई दिल्ली। इस महीने बांग्लादेश टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर आ रही बांग्लादेश के हौसले बुलंद हैं।
दूसरी ओर हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर यह पहली टेस्ट सीरीज भी है। ऐसे में गंभीर का भी टेस्ट होगा। सीरीज से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुन्दर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुंदर सिंह गुर्जर को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा;
"सुंदर सिंह गुर्जर ने शानदार प्रदर्शन किया, #पैरालिंपिक2024 में पुरुषों की भाला फेंक-एफ46 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता! उनका समर्पण और जोश शानदार है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई!
पीला कुर्ता, सफेद धोती पहने मां पीतांबरा मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, टी20 सीरीज से पहले लिया आशीर्वाद
दतिया: नवरात्रि के इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को पीला कुर्ता पहने शुक्रवार को दतिया में मां पीतांबरा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। जहां गौतम गंभीर ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन पूजा-अर्चना की।
पारंपरिक पोशाक पीला कुर्ता पहने, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने देवी का आशीर्वाद लिया, जहां मंदिर के अधिकारियों ने उनका सम्मान किया। नवरात्रि, जिसका संस्कृत में अर्थ है ‘नौ रातें’, देवी दुर्गा और उनके नौ अवतारों, जिन्हें नवदुर्गा के रूप में जाना जाता है, की पूजा के लिए समर्पित है।
विजया दशमी को समाप्त होगी नवरात्रि
हिंदू पूरे वर्ष में चार नवरात्रि मनाते हैं, लेकिन केवल दो- चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि- व्यापक रूप से मनाई जाती हैं, क्योंकि वे ऋतु परिवर्तन के साथ मेल खाती हैं। भारत में, नवरात्रि विभिन्न तरीकों से मनाई जाती है। उत्तर भारत में, खास तौर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश में, रामायण के दृश्यों का नाटकीय मंचन करने वाली रामलीला का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव विजयादशमी के साथ समाप्त होता है, जिस दिन राजा रावण के पुतले जलाए जाते हैं।
मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर
पीला कुर्ता पहने, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने देवी का आशीर्वाद लिया, जहां मंदिर के अधिकारियों ने उनका सम्मान किया।
Women’s T20 World Cup: वेस्टइंडीज के खिलाफ खास जर्सी में नज़र आएगी दक्षिण अफ्रीका, छुपा है खास मकसद
दुबई: इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एक खास बदलाव किया है और ये बदलाव टीम की जर्सी में दिखने वाला है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम अपने करीबी दोस्तों और परिवार को ट्रिब्यूट देने के लिए चल रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में विशेष रूप से डिजाइन की गई जर्सी पहनेगी।
प्रत्येक खिलाड़ी जब मैदान में उतरेगा तो उसकी खेल शर्ट पर उसके जीवन के करीबी 5 खास लोगों के नाम की कढ़ाई किए हुए होगे ताकि उसे घर पर अपने सबसे प्रिय और हमेशा उनका साथ देनेवाले दोस्तों और परिवार की याद दिलाने में मदद मिल सके।
संदेश के साथ खेलेगी टीम
दक्षिण अफ़्रीका अपने जर्सी में “हमेशा उभरता रहे – मेरे लिए, उसके लिए, उनके लिए, सभी के लिए, दक्षिण अफ़्रीका के लिए, प्रोटियाज़ के लिए” के संदेश का उपयोग करेगा। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए ये कदम उठाया है। इससे पहले पिछले साल वे घरेलू मैदान के आयोजन में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहे और इस बार वे अपने प्रदर्शन से एक कदम और आगे जाने का प्रयास कर रहे हैं।
टीम पहनेगी नई जर्सी
इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एक खास बदलाव किया है और ये बदलाव टीम की जर्सी में दिखने वाला है।
सर्वश्रेष्ठ करने की देता है प्रेरणा
इन खास लोगों के नाम हर खिलाड़ी की शर्ट की कॉलर और नीचे की हेम के अंदर दिखाई देंगे। विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता का मानना है कि यह पहल एक बेहतरीन विचार था। जाफ्ता ने ICC के हवाले से कहा, “यह एक बहुत ही खास एहसास है। जब मैं नीचे देखती हूं और उन लोगों के नाम देखती हूं जो मेरे लिए सबसे खास हैं, तो यह मुझे हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने और उन लोगों को याद रखने की याद दिलाता है जो पहले दिन से ही मेरे साथ रहे हैं।”
अपनो के साथ होने का एहसास
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट, जो यूएई में टी20 विश्व कप में पहली बार प्रोटियाज की कप्तानी करने जा रही है उन्होंने भी अपनी टीम की साथी की भावनाओं को दोहराया। वोल्वार्ड्ट ने कहा, “टूर्नामेंट के दौरान अपने साथ घर की एक याद को रखना मुझे ताकत देता है। मुझे पता है कि मैं वहां अकेली नहीं हूं, मेरे प्रियजन मेरे साथ हैं।”
प्रोटियाज को इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के साथ प्रतियोगिता के ग्रुप बी में रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका आज शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दुबई में अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा।
दक्षिण अफ्रीका टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, मारिज़ैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन।
रायपुर में खेलते नजर आएंगे मास्टर ब्लास्टर
छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज: सचिन तेंदुलकर की मैदान पर होगी वापसी, रायपुर में खेलते नजर आएंगे मास्टर ब्लास्टर
रायपुर। राजधानी में एक बार फिर मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर खेलते नजर आएंगे। दरअसल, इस साल होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) के पहले संस्करण का मैच मुंबई और लखनऊ के साथ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी खेला जाएगा।
जल्द छत्तीसगढ़ क्रकेट संघ द्वारा इसकी पुष्टि की जा सकती है। इस टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के लिए दुनिया भर के क्रिकेट के दिग्गज भारत में इकट्ठा होंगे। छह टीमों की इस लीग में सचिन रमेश तेंदुलकर खेलते नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार क्रिकेटर सुनील गावस्कर को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
आईएमएल की शुरुआत में छह क्रिकेट खेलने वाले देशों भारत, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका के क्रिकेट सितारे शामिल होंगे। बतादें कि इसके पहले रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबले हुए थे। 2021 और 2022 में सचिन की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स ने दोनों ही बार खिताब अपने नाम किया।