छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
लोकसभा चुनाव के तैयारी में जुटी भाजपा, राजिम में सांसद चुन्नीलाल साहू और विधायक रोहित साहू ने किया केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
- राधेश्याम सोनवानी
-रितेश यादव
राजिम विधानसभा से 51 हजार वोट से लीड दिलाएंगे – विधायक रोहित साहू
राजिम: लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण ने भाजपा ने अपने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को भाजपा ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राजिम विधानसभा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ भी भाजपाइयों ने महासमुंद लोकसभा में ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला प्रभारी किशोर महानंद, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, विधानसभा संयोजक भागवत हरित, सह संयोजक नेहरू साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे।
इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल में भाजपा ने गांव गरीब किसान सहित सभी वर्ग के विकास के लिए देश में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किए है। विश्व पटल में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी जी ने देश के कई पीढ़ी का राम मन्दिर निर्माण का सपना पूरा किया है। सांसद साहू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 पार का आव्हान किया है। इसे पूरा करने हम सभी को मिलकर धरातल में काम करना है।
मौके पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर है। पूरा देश 400 सीट देने संकल्पित नजर आ रहा है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है की यहां से 11 की 11 सीट मिलेगी। मोदी जी का साथ देने हमे कड़ी मेहनत कर एक एक सीट जीत कर देनी है। उन्होंने कहा कि महासमुंद लोकसभा में
राजिम विधानसभा से 51 हजार से ज्यादा वोट से लीड लेंगे।
पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा में सभी बेहतर काम किया है। ऐतिहासिक जीत मिली है इसे लोकसभा चुनाव में भी दोहराना है। प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने कहा कि चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई। सभी को एकजुट होकर पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करें। जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी काम काज को लेकर आम जनता तक पहुंचना है। वरिष्ठ नेता भागवत हरित ने कहा कि भाजपा के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता कमर कस ले। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ श्वेता शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू, मुरलीधर सिन्हा, राजिम विस्तारक दिनेश रूपलेला, महासमुंद लोकसभा विस्तारक विकास अग्रवाल, विधानसभा संयोजक भागवत हरित, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, मंजू हरित, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर, जितेंद्र सोनकर, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, प्यारेलाल सोनकर, सोमप्रकाश साहू, मनीष हरित, ऋतु राज शाह, विकास साहू, मिंजुन साहू, बोधन साहू, पूर्णिमा चंद्राकर, छाया राही, मधु नत्थानी, खुशी साहू, देवकी साहू, रिकेश साहू, फारुख चौधरी, सुमित पारख, लिकेश्वर साहू, मनीष साहू, शिवदयाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ में बीकॉम वालों का भविष्य अंधकार में, विषय बाध्यता के चलते सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यार्थी पात्रता से बाहर
- राधेश्याम सोनवानी
-रितेश यादव
गरियाबंद – छत्तीसगढ़ में कॉमर्स पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य धीरे-धीरे अंधकार की ओर जाने लगा है। विषय बाध्यता को लेकर चार साल पहले सरकार द्वारा भर्ती प्रक्रिया के नियमावली में किए गए संशोधन के कारण बीकॉम के साथ b.Ed करके शिक्षक बनने का सपना देखने वाले छात्रों का गहरा झटका लगा है। दरअसल राज्य शासन द्वारा कुछ वर्ष पूर्व कला और वाणिज्य संकाय को लेकर भर्ती प्रक्रिया में किए गए संशोधन से कामर्स के छात्र शिक्षक बनने की पात्रता के मापदंड से ही बाहर हो गए है।
जानकारी के मुताबिक राज्य बनने के बाद से 2018 तक की नियुक्ति में बीकॉम एवं b.ed अभ्यर्थियों को कला संकाय के अंतर्गत शिक्षक बनाया जाता रहा है। लेकिन वर्ष 2019 में तत्कालीन भूपेश सरकार के समय विषय बाध्यता में हुए संशोधन के कारण बीकॉम और बीएड किए अभ्यर्थी पात्रता के मापदंड से बाहर हो गए। इसके बाद उनके बीएड करने का कोई औचित्य ही नहीं रह गया। जिससे राज्य के हजारों बीकॉम एवं बीएड अभ्यर्थियों में घोर निराशा व्याप्त हो गई है। बाध्यता लागू होने के बाद बीकॉम एवं बीएड के छात्रों को माध्यमिक शिक्षक में नौकरी की उम्मीद खत्म हो गई है।
इस संबंध में कॉमर्स के अभ्यर्थियों का कहना है कि सामाजिक विज्ञान संकाय में बीए ओर बीकॉम के अभ्यर्थी एक समान ही अर्थशास्त्र विषय पढ़ाते हैं। आज भी भारत के 13 राज्यों जिसमें मध्यप्रदेश, सर्वाधिक साक्षर राज्य केरल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पड़ोसी राज्य उड़ीसा समेत अन्य राज्यों में बीकॉम एवं बीएड अभ्यर्थियों के माध्यमिक शिक्षक के पद पर कला संकाय (सामाजिक विज्ञान) अंतर्गत नियुक्तियां दी जा रही है इसके विपरीत छत्तीसगढ़ में नियमों को संशोधन कर सुनियोजित ढंग से कॉमर्स के छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप अभ्यर्थियों ने लगाया है। कहना है कि शासन के नुमाइंदों ने जिस तरह से नियमों में छेड़खानी की उसके चलते पात्र श्रेणी में आने वाले छात्र-छात्राएं भी अपात्र होने लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षक हेतु होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट एवं सीजी टेट में भी बीकॉम के अभ्यर्थियों को सामाजिक विज्ञान कला संकाय के अंतर्गत ही सम्मिलित किया जाता रहा है। वर्तमान में भी राज्य में माध्यमिक शिक्षक बनने की आस में अनेक बीएड किए बीकॉम के अभ्यार्थी अथक परिश्रम कर इन परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर चुके हैं परंतु अब अचानक उन्हें विषय बाध्यता के नाम पर अपात्र घोषित करना अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारजनों हेतु मानसिक कष्ट का कारण बन चुका है। यदि बीकॉम के साथ b.Ed किए अभ्यर्थी माध्यमिक शिक्षक बनने के लिए अपात्र हो जाते हैं तो उनके सालों की मेहनत व्यर्थ हो जाएगी। उनकी b.Ed की डिग्री किसी काम की नहीं रह जाएगी।
इस मामले को लेकर हाल में ही बीकॉम के अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा लोक शिक्षण संचनालय के जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन भी सौपा है। ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने माध्यमिक स्तर पर होने वाली शिक्षक भर्ती में विषय बाध्यता हटाने की मांग उनके समक्ष रखी है। अभ्यर्थियों ने आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में इन्हें कला संकाय (सामाजिक विज्ञान शिक्षक) अंतर्गत भर्ती परीक्षा में सम्मिलित कर शिक्षक बनने का अवसर देने की मांग की है। इस मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अभ्यर्थियों को जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया है। वही अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर शासन प्रशासन इस मामले में गंभीरता से त्वरित कार्रवाई नहीं करती तो वह उग्र आंदोलन का रास्ता अपने मजबूर होंगे।
हाई स्कूल मालगांव में विदाई समारोह हुआ संपन्न
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव-
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्राओं को किया गया पुरस्कार वितरण ।
गरियाबंद। शासकीय हाई स्कूल मालगांव में विदाई समारोह सह इनाम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फारूख चौधरी, अध्यक्षता नरसिंग निषाद एवं विशिष्ट अतिथि भीखम नेताम, धरमू राम निषाद, भीम निषाद, भुनेश्वर निषाद, गोकुल राम निषाद, लव नेताम थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फारूख चौधरी ने कहा कि आज कक्षा 10वीं के छात्राओं का विदाई समारोह रखा गया था। उन्होंने समस्त छात्र–छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी भयमुक्त होकर मन लगाकर पढ़ाई कर अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। जितना आप मेहनत करेंगे, परिणाम उतना ही बेहतर होगा।
इस दौरान हाई स्कूल में पूर्व में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र–छात्राओं को पुरस्कार वितरण भी किया गया। उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति को हर किसी ने सराहा है और इस तरह के कार्यक्रम आगामी समय में भी होते रहे ऐसी अपेक्षा ग्रामवासियों ने की है।
इस अवसर पर हाई स्कूल के प्राचार्य सतीश कुमार तिवारी, मिडिल स्कूल प्रधान पाठिका रितु परिहार, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका सुनीता आडील, सुनीता देवांगन, संध्या साहू, आभा साहू, शिल्पा गोस्वामी, जया शर्मा, तारा वर्मा, वीणा ध्रुव, वंदना वर्मा, अपराजिता ध्रुव, प्रशांत, घनश्याम, लुमेश्वरी निषाद सहित बड़ी संख्या स्कूली छात्र–छात्राएं एवं ग्रामवासी मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार पटेल ने किया।
जोन स्तर विज्ञान मेला में अंधविश्वास के विरुद्ध जिले की छात्राओं ने प्रस्तुत किया विज्ञान नाटक
राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव-
गरियाबंद। राजिम।एससीईआरटी रायपुर द्वारा संचालित राज्य स्तर विज्ञान प्रदर्शनी/पश्चिम भारत विज्ञान मेला/विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता के अंतर्गत जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन सीटीई रायपुर में किया गया जिसमें गरियाबंद जिले से सेजेस राजिम के छात्र छात्राओं ने मॉडल एवं विज्ञान नाटिका का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एससीईआरटी और राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा किया गया तथा विशेष अतिथि के रूप में प्राचार्य सीटीई, विज्ञान प्रभारी एससीईआरटी उपस्थित रहे।
मार्गदर्शक शिक्षिका समीक्षा गायकवाड़ ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें स्वामी आत्मानंद राजिम से तीन विज्ञान माॅडल तथा एक विज्ञान नाटिका प्रस्तुत की गई। विज्ञान नाटिका मुख्य कथानक 'मानव जाति कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी' उप कथानक 'समाज में अंधविश्वास' थीम पर ' टोनही - बाबा और सच ' नाटिका आठ छात्र- छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। बालिकाओं ने अभिनय के साथ साथ अंधविश्वास के पीछे छिपे विज्ञान और रासायनिक क्रियाओं का भी प्रदर्शन किया जिसे निर्णायकों और दर्शकों द्वारा काफी सराहना मिली तथा उत्कृष्ट तीन विज्ञान नाटिका में स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञान माॅडल प्रदर्शनी में कक्षा आठवीं के अनुष्का गुप्ता देवप्रिया साहू , देवव्रत सोनकर , कमलनयन साहू , कक्षा नवमी से दीक्षा तारक , मोनिका साहू तथा विज्ञान नाटिका में मोनिका देवांगन , भूमिका सोनकर, दीक्षा तारक ,माही सोनी, लक्ष्मी वर्मा ,लक्ष्मण पटेल, ऋषभ सेन, रूपेश देवांगन ने भाग लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद द्वारा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए जीवन में वैज्ञानिक दृष्टि, तर्कपूर्ण चिंतन जैसे गुणों को अपनाने की बात कही गई । डीएमसी खेलसिंग नायक ने बालिका शिक्षा और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूकता को विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताया। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार एक्का ने मार्गदर्शन शिक्षिका और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आगे भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने और उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। जोन स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन हेतु जिला नोडल विज्ञान ज्ञानेंद्र शर्मा , वरिष्ठ व्याख्याता बी. एल. ध्रुव , आर. के यादव, एम. के चंदन, एम. एल. सेन, सागर शर्मा , संतोष सूर्यवंशी, गोपाल देवांगन, विक्रम सिंह ठाकुर, सुभाष शर्मा,मधु गुप्ता, शिखा महाड़िक, अंजू मार्कण्डे ,अंगेश गेंग्ले, कैलाश साहू,नीता यादव,पुणेश्वर बाघमार, सरिता साहू, नारायण साहू , साक्षी जपे, प्रणिति चंद्राकर, योगिता देवांगन, जितेन्द्र साहू,साक्षी चंद्राकर, उपासना भगत, पिंकी तारक, जमील अहमद ने शुभकामनाएँ प्रेषित की।
श्रीमति रूपकुमारी चौधरी ने गरियाबंद विकासखंड के विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क
- राधेश्याम सोनवानी
- रितेश यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे अपना प्रतिनिधि बनकर आपके बीच भेजा है, विकसित भारत के लिए मोदी को जिताए – रूप कुमारी चौधरी
भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी ने गरियाबंद विकासखंड के विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क
गरियाबंद – महासमुंद लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूमकुमारी चौधरी ने शनिवार को एक दिवसीय प्रवास में गरियाबंद दौरे पर रही। इस दौरान उन्होंने गरियाबंद विकासखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्राम परसुली, मदनपुर, नहरगांव, कोकड़ी, बेंदकुरा, मरौदा, पारागांव, कोचवाय और ग्राम हरदी में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत भी किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे अपना प्रतिनिधि बनकर आप लोगों के बीच भेजा है। मोदी जी के विकसित भारत की कल्पना को साकार करने महासमुंद लोकसभा में भी कमल खिलाने की जरूरत है। उन्होंने भारत के समृद्धशाली भविष्य के लिए केवल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही एक मात्र विकल्प बताया। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकार, नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी, श्रीमति लालिमा ठाकुर, जिप सदस्य फिरतुराम कंवर, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके भी उनके साथ मौजुद थे।
मोदी जी बड़े विजन के लिए काम करें
विभिन्न गांव में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े विजन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। एक ओर 70 साल जिस पार्टी ने देश का नेतृत्व किया, उसने देश के लिए नही बल्कि परिवार के लिए राज किया। दूसरी ओर मोदी जी देश को विकसित भारत बनाने की कल्पना के साथ आगे बढ़ रहे है। 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कार्य किए। देश में गरीब तबके के विकास के साथ ही समाज के सभी वर्ग को समृद्ध बनाने का काम किया है।
सभा में उन्होंने मोदी जी के गारंटी पर भी फोकस किया। कहा कि भाजपा ने सत्ता में वापसी के साथ ही दो साल के बकाया बोनस, अंतर की राशि, महतारी वंदन की किस्त देने सहित हर घोषणा को पूरा किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के गारंटी पर पूरा देश भरोसा करता है। यही कारण है कि आज देश के कोने-कोने से फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की आवाज आ रही है। उन्होंने मोदी जी के विकसित भारत की कल्पना को पूरा करने ममहासमुन्द लोकसभा में भी कमल खिलाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, जनपद उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, अजय रोहरा, जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी, आई टी सेल जिला संयोजक सागर मयाणी, कुलदीप खरे, मंडल महामंत्री धनंजय नेताम, पारस देवांगन, धनराज विश्वकर्मा, युवा मोर्चा से प्रतीक तिवारी, थानसिह निषाद, प्रतीक सिंह, संजू साहू, नारायण सिन्हा, सुजल कोठारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।