छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान...जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में
कवर्धा--अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत् *जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के धारण एवम विक्रय के विरूद्ध 13.सितम्बर को जिले के तहसील सहसपुर लोहारा में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सहसपुर लोहारा चौकी रणवीरपुर अंतर्गत ग्राम मगरवाह में धर्मदास कोठारी के द्वारा शराब का विक्रय किया जा रहा है । उक्त सूचना पर संदेही व्यक्ति धर्मदास कोठारी पिता भगोली दास कोठारी के मकान पर दबिश दी गई और वहां विधिवत तलाशी लेने पर कुल 90 नग पाव गोवा व्हिस्की मदिरा मध्य प्रदेश राज्य में विक्रय हेतु*पाया गया प्रत्येक में 180 मिली कुल *16.2 बल्क लीटर बरामद हुई। उक्त मदिरा का बिक्री के उद्देश्य से अवैध धारण करने पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित की धारा 34(1)क, 34(2), 36, 59(क) के तहत गैरजमानती प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड लेने की प्रक्रिया की जा रही है।
स.जि.आब.अ. मनोज कुमार राठौर एवं आबकारी वृत्त सहसपुर लोहारा प्रभारी रामानंद दीवान के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहू, अभिनव आनंद बख्शी आबकारी मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उईके, विद्या सिंह परमार, आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान, कमल मेश्राम का विशेष योगदान रहा | यहां यह बताना लाजमी होगा कि सिर्फ वह शराब जो मध्यप्रदेश में विक्रय होना है और उन शराबो का लगातार छत्तीसगढ़ में पकड़ा जाना एक चिंता का विषय तो है ही साथ ही साथ ऐसा प्रतीत होता है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है,,आबकारी विभाग को अपने सूचना तंत्र को तगड़ा करते हुवे उस संगठित गिरोह तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए। जिससे छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश का शराब पहुचने का सिलसिला ही खत्म हो जाये।
कबीरधाम जिले में 48 नर्सरी बनेंगी आजीविका का आधार
लखपति दीदी विजन से महिला समूहों को मिलेगा नया रोजगार
नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ स्वीकृत
भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री साव का जताया आभार
कवर्धा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पंडरिया विधानसभा के नगर पंचायत इंदौरी में सड़क, हाईमास्क लाइट, रंगमंच निर्माण, नाली निर्माण जैसे विभिन्न अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति अधोसंरचना मद के अंतर्गत मिली है। इस स्वीकृति के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी है। जनता को मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ मिले, उनका जीवन स्तर बेहतर हो, हमारे ग्रामीण क्षेत्र और नगर विकसित बनें एवं क्षेत्र की आर्थिक प्रगति हो इसी लक्ष्य और उद्देश्य के साथ प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार कार्य कर रही है। नगर पंचायत इंदौरी में प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाली, रंगमंच और सौन्दर्यीकरण जैसे विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है इसके पूर्व भी करोड़ों के विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी नगर पंचायत इंदौरी को मिली है जिससे क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित हुआ है। हाल ही में इंदौरी में मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु 2 करोड़ वहीं शिक्षा,स्वास्थ्य,सौन्दर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों के लिए अबतक 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति नगर पंचायत इंदौरी के विकास को नई गति दे रहा है।
नगर पंचायत इंदौरी में कुल 19 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृति मिली है। जिसके तहत गांधी चौरा पुराना बाजार चौक रंग मंच निर्माण, वार्ड क्रं. 12 में मेन रोड से अटल परिसर वार्ड तक स्ट्रीट लाईट, मेन रोड चौक के पास मोर इंदौरी चौक निर्माण, वार्ड क्रं. 10 में मेन रोड से नहर पारा एवं रत्न साहू के घर तक स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 02 में लाला चन्द्रवंशी के मकान से नहर पारा तक झलमला रोड स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 07 में पुराना बाजार चौक से नगर पंचायत से मानिकचौरी रोड तक स्ट्रीट लाईट, अटल परिसर से मुख्य चौक तक स्ट्रीट लाईट, मेन रोड से नहर पार होते हुए रत्न राहू के घर तक स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 13 मंगीलाल के घर से कुंआ तक एवं छोटे रगरा के पास नाली निर्माण, संतोष डहरिया से भुनी गोंड एवं मेन बस स्टैण्ड से कोसमंदा पुल तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, शासकीय बोर से कुमार टेलर के घर तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, छोटे रगरा से गुरु घासीदास मंदिर से शिवकुमार धृतलहरे के घर तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, वार्ड क्रं. 02 में नहर चौक के पास हाईमास्क लाईट, वार्ड क्रं. 12 में पुराना सोसायटी चौक के पास हाई मास्क लाईट, वार्ड क्रं. 11 में इंदिरा आवास के पास हाईमास्क लाईट, वार्ड क 09 जिनेन्द्र गुरूजी के घर के पास हाईमास्क लाईट, गुरुघासीदास मंदिर के पास हाईमास्क लाईट, अटल परिसर के पास हाईमास्क लाईट, छोटे रगरा में गुरूघासी दास मंदिर से शिवकुमार धृतलहरे के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।
कवर्धा--शार्ट कट से पैसा कमाने की लालसा रखने वाले मुंगेली जिले के दो आरोपी पहुंचे सीधे जेल।
कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई – 6 पेटी शराब समेत आरोपी गिरफ्तार – नशे और शराब के अवैध कारोबार पर ज़ीरो टॉलरेंस
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री और नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए थाना कुण्डा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर तत्काल एक्शन लेते हुवे ग्राम प्राणकापा तिराहा के पास दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो मुंगेली जिले से शराब खरीदकर कवर्धा जिले में अवैध रूप से बिक्री करने लाए थे। मौके पर आरोपियों से 6 पेटी देशी प्लेन शराब, 290 पौवा (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 52.200 बल्क लीटर, कीमत 23,200/- रुपये तथा एक इस्तमाली मोटरसायकल क्रमांक CG 28 R 9938, कीमत 50,000/- रुपये, कुल 73,200/- रुपये का माल जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी जो कि
मनीराम काठले पिता भागवत काठले उम्र 19 वर्ष निवासी मानिकपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली एवम
खेम कुमार लहरे पिता स्व. इतवारी लहरे उम्र 19 वर्ष निवासी सारंगपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली के रहने वाले है।
इस कार्यवाही में थाना कुण्डा प्रभारी निरीक्षक विमल लवानिया, प्रधान आरक्षक 294 मुकेश राजपूत, आरक्षक 879 नवल सिंह ठाकुर, आरक्षक 07 दिलीप जायसवाल सहित पुलिस स्टाफ तथा साइबर सेल से निरीक्षक महेश प्रधान, एएसआई संजीव तिवारी, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, आरक्षक अभिनव तिवारी, संदीप शुक्ला, लेखा चंद्रवंशी, शैलेन्द्र निषाद, नेमसिंह एवं रोशन विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।
कबीरधाम पुलिस का साफ संदेश है कि जिले में शराब का अवैध धंधा करने वालों के लिए कोई रियायत नहीं है। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जाएगी। शराब के अवैध कारोबार में लिप्त लोग यह समझ लें कि अब जेल की सलाखें ही उनका ठिकाना बनने वाली हैं।
कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे से दूर रहें और यदि कहीं भी शराब की अवैध बिक्री या परिवहन होता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
अब और चेतावनी नहीं, जो भी अवैध शराब का कारोबार करेगा, उसके लिए जिले में सिर्फ दो ही रास्ते हैं – या तो धंधा छोड़कर सुधर जाएं, या फिर सीधे सलाखों के पीछे जाएं।
आबकारी वृत्त पंडरिया की की अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही
कवर्धा-- अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत् जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के धारण/ विक्रय के विरूद्ध 09 सितम्बर को
वृत्त पंडरिया में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुकदूर अंतर्गत ग्राम पोलमी में रायसिंह धुर्वे के द्वारा कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवम विक्रय किया जा रहा है । उक्त सूचना पर संदेही व्यक्ति रायसिंह धुर्वे पिता सोनसिंह धुर्वे के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 15 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम शराब निर्माण योग्य महुआ लाहन एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त पात्र बरामद किया गया।
महुआ लाहन क्षययोग्य होने के कारण मौके पर नष्ट किया गया एवं मदिरा को जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित की धारा 34(1)क, च, 34(2), 59(क) के तहत गैर जमानती प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
आबकारी वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक जगदीश सिंह उईके, आबकारी आरक्षक इम्तियाज खान, कमल मेश्राम का विशेष योगदान रहा
मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष में कबीरधाम की बड़ी पहल, ब्लूप्रिन्ट आधारित होगी त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा
अयोध्या से लौटे प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर 63 श्रद्धालुओं का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांग युवक को दिया आगे बढ़ने का सहारा
कबीरधाम पुलिस का डबल प्रहार – दो जगहों पर कार्रवाई, गांजे के व्यापार मे संलिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार
डिप्टी सीएम शर्मा ने किया क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ
कवर्धा । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को कबीरधाम जिले में प्रदेश की 5वीं क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। यह प्रयोगशाला न केवल जिले के लिए बल्कि पूरे प्रदेश की अपराध जांच और न्यायिक प्रक्रिया को नई दिशा देने वाली साबित होगी। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा फॉरेंसिक विज्ञान आधुनिक अपराध जांच की रीढ़ है। हत्या, बलात्कार, लूट, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों में पारंपरिक तरीकों के बजाय वैज्ञानिक साक्ष्य ही न्याय दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। घटनास्थल पर छोड़ा गया डीएनए, खून का धब्बा, एक बाल का तंतु, जूतों के निशान, बारूद के कण या डिजिटल डिवाइस में छिपा डेटा – यही सबूत अपराधियों को पकड़वाते हैं और अदालत में उन्हें सजा दिलाने में सबसे अहम होते हैं।
कबीरधाम प्रयोगशाला में अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित वैज्ञानिक अधिकारियों की उपलब्धता से अब इन साक्ष्यों की जांच और भी तेजी और सटीकता से हो सकेगी। इसका सीधा असर अपराध न्याय प्रणाली पर होगा –
• पुलिस विवेचकों को समय पर रिपोर्ट मिलेगी।
• अदालतों में दोषसिद्धि दर में वृद्धि होगी।
• अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना संभव होगा।
• समाज में कानून का विश्वास और अपराध का भय दोनों मजबूत होंगे।
उन्होंने कहा अब तक छोटे जिलों से संबंधित प्रकरणों की जांच के लिए नमूनों को बड़े शहरों की प्रयोगशालाओं में भेजना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की बड़ी खपत होती थी। लेकिन कबीरधाम में प्रयोगशाला शुरू होने से न केवल जिले, बल्कि बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-मंडई और मुंगेली जिलों को भी सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से न्यायिक प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी
।इस प्रयोगशाला की स्थापना से कबीरधाम जिले व आस-पास के जिलों में अपराधों के साक्ष्यों की त्वरित जांच की सुविधा मिलेगी साथ ही कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आम जनता में कानून के प्रति और विश्वास बढ़ेगा साथ ही न्यायिक प्रक्रिया न केवल तेज होगी बल्कि अधिक पारदर्शी होगी।
कबीरधाम प्रयोगशाला की शुरुआत से जिला स्तर पर स्थापित सीन ऑफ क्राइम यूनिटों की कार्यक्षमता भी और बढ़ेगी। अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग मिल सकेगा, जिससे जांच में चूक की संभावना समाप्त होगी।
प्रयोगशाला शुभारंभ के अवसर पर पूर्व विधायक डॉ सियाराम साहू,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल,कलेक्टर गोपाल वर्मा,पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवई,उप पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल,डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे,मनीराम साहू,विदेशी राम धुर्वे ,श्रीकांत उपाध्याय,समस्त पार्षद गण नगरपालिका कवर्धा सहित नागरिक ,पत्रकार उपस्थित रहे।
कबीरधाम पुलिस का साइबर जन-जागरूकता अभियान जिलेभर में जारी
कबीरधाम
जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेल एवं नशा मुक्ति अभियान का आयोजन
कबीरधाम
आबकारी वृत्त बोड़ला जिला कबीरधाम की अन्य राज्य ( मध्य प्रदेश) की अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही
कवर्धा--कवर्धा जिले में मध्यप्रदेश की शराब पकड़ाने का सिलसिला लगातार जारी है। चूंकि कवर्धा जिले की सीमा मध्यप्रदेश की सीमा से लगी हुई है इसी का फायदा उठाकर कोचिये या तो स्वयं वहां से शराब लाकर बेच रहें है या फिर कोई सरगना उन तक माल पहुंचा रहा है
वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर खेती करने वाले आरोपी जग्गू राम पर वन विभाग ने की बड़ी कार्यवाही।
कवर्धा--
आबकारी वृत्त पंडरिया जिला कबीरधाम की अन्य राज्य ( मध्य प्रदेश) की अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही
कवर्धा-- मध्यप्रदेश में निर्मित शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने वाला आरोपी सतीश साहू गिरफ्तार।
अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे मुहिम के तहत् *जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के धारण/ विक्रय के विरूद्ध 03.सितम्बर को वृत्त पंडरिया में गश्त के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सतीश साहू नामक व्यक्ति जो जिला बजाग मध्य प्रदेश का निवासी है जो कि वह ग्राम तेलियापानी लेदरा में किराना दुकान का संचालन करता है और उसी की आड़ लेकर अवैध रुप से शराब का विक्रय करता है। विभाग की टीम द्वारा छद्म क्रेता से मदिरा क्रय कराकर पुष्टि होने उपरांत संदेही व्यक्ति सतीश कुमार साहू पिता लोकमान साहू के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 16 नग प्रिंस लेमन देशी मदिरा प्लेन शराब कुल जुमला मात्रा 2.7 बल्क लीटर बरामद किया गया। उक्त मदिरा को विधिवत सीलबंद कर जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित धारा 34(1) ख, 36 के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल कर न्यायिक रिमांड में लिया गया।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र आंगनबाड़ी केन्द्र रेंगाखार का किया आकस्मिक निरीक्षण
कलेक्टर ने बच्चों से की आत्मीय बातचीत कर दिनचर्या और भोजन व्यवस्था की ली जानकारी
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर विभन्न निर्माण कार्यो के लिए 01 करोड़ 23 लाख 50 हजार रूपए की घोषणा की
ग्राम बदराडीह, बाघूटोला और ग्राम प्रभाटोला को दी विकास कार्यो की सौगात