छत्तीसगढ़ / कांकेर
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए की स्वीकृति
उत्तर बस्तर कांकेर, 20 मार्च 2026
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त स्वीकृति आदेश की अनुशंसा सांसद निधि पोर्टल ई-साक्षी के माध्यम से किए जाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।
़ चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पिपरौद में प्राथमिक शाला के पास कॉमन वर्क शेड (टीना शेड) निर्माण के लिए 15 लाख रूपए और नगर पंचायत चारामा के पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में स्कूल के पास रंगमंच निर्माण के लिए 05 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चारामा तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत चारामा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
बस्तर हेरीटेज मैराथन प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर एसपी ने किया रवाना
उत्तर बस्तर कांकेर । बस्तर हेरीटेज मैराथन के व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीयन कराने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए बस्तर हेरीटेज मैराथन प्रचार वाहन को पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे सहित जिला शिक्षा अधिकारी, सभी व्यायाम अनुदेशक एवं विभिन्न खिलाड़ी भी मौजूद थे। हेरीटेज मैराथन प्रचार वाहन के रवाना होते समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में पुलिस बैंड टीम द्वारा देशभक्ति धुन भी बजाया गया।
उल्लेखनीय है कि 22 मार्च को जगदलपुर में बस्तर हेरीटेज मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 22 किलोमीटर फुल मैराथन, 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन तथा 05 किलोमीटर फन रन की प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाग लेने के लिए बस्तर संभाग के प्रतिभागियों का पंजीयन निःशुल्क किया गया है। पुरस्कार राशि सीनियर वर्ग (महिला एवं पुरूष) प्रथम पुरस्कार 01 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपए, चतुर्थ पुरस्कार 15 हजार रूपए, पांचवा पुरस्कार 10 हजार रूपए, छठवां पुरस्कार 05 हजार रूपए, सातवां पुरस्कार 04 हजार रूपए, आठवां पुरस्कार 03 हजार रूपए, नवां पुरस्कार 25 सौ रूपए और दसवां पुरस्कार 02 हजार रूपए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार जुनियर वर्ग (बालक एवं बालिका) के लिए प्रथम पुरस्कार 15 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 08 हजार रूपए, चतुर्थ पुरस्कार 04 हजार रूपए और पंचम पुरस्कार 02 हजार रूपए निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा बस्तर हेरीटेज मैराथन में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को पंजीयन कराने की अपील की गई है।
बस्तर हेरीटेज मैराथन प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर एसपी ने किया रवाना
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 मार्च 2026
बस्तर हेरीटेज मैराथन के व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीयन कराने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए बस्तर हेरीटेज मैराथन प्रचार वाहन को पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर सरस्वती बंजारे सहित जिला शिक्षा अधिकारी, सभी व्यायाम अनुदेशक एवं विभिन्न खिलाड़ी भी मौजूद थे। हेरीटेज मैराथन प्रचार वाहन के रवाना होते समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन मंे पुलिस बैंड टीम द्वारा देशभक्ति धुन भी बजाया गया।
उल्लेखनीय है कि 22 मार्च को जगदलपुर में बस्तर हेरीटेज मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 22 किलोमीटर फुल मैराथन, 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन, 10 किलोमीटर रन तथा 05 किलोमीटर फन रन की प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाग लेने के लिए बस्तर संभाग के प्रतिभागियों का पंजीयन निःशुल्क किया गया है। पुरस्कार राशि सीनियर वर्ग (महिला एवं पुरूष) प्रथम पुरस्कार 01 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रूपए, चतुर्थ पुरस्कार 15 हजार रूपए, पांचवा पुरस्कार 10 हजार रूपए, छठवां पुरस्कार 05 हजार रूपए, सातवां पुरस्कार 04 हजार रूपए, आठवां पुरस्कार 03 हजार रूपए, नवां पुरस्कार 25 सौ रूपए और दसवां पुरस्कार 02 हजार रूपए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार जुनियर वर्ग (बालक एवं बालिका) के लिए प्रथम पुरस्कार 15 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रूपए, तृतीय पुरस्कार 08 हजार रूपए, चतुर्थ पुरस्कार 04 हजार रूपए और पंचम पुरस्कार 02 हजार रूपए निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा बस्तर हेरीटेज मैराथन में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ियों को पंजीयन कराने की अपील की गई है।
जनपद पंचायत में संविदा भर्ती के लिए आवेदन 07 अप्रैल तक आमंत्रित
उत्तर बस्तर कांकेर, 18 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के विकासखण्ड मिशन कार्यालयों में विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक एवं लेखापाल के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए 07 अप्रैल सायं 05 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। रिक्त पद पर एकमुश्त मासिक वेतन आधार पर नियुक्ति की जाएगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि आवेदन प्राप्त की कार्यवाही 17 मार्च से शुरू हो गई है तथा 07 अप्रैल सायं 05 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर को प्रेषि किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कांकेर जिले के वेबसाइट https://kanker.gov.in/का अवलोकन किया जा सकता है।
एनएसएस शिविर का हुआ समापन, छात्रों को दी गई कृषि तकनीक की जानकारी
उत्तर बस्तर कांकेर, 18 मार्च 2026
रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सिंगारभाट द्वारा ग्राम व्यासकोंगेरा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजनांतर्गत विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पी. के. जोशी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. पी. के. जोशी ने शिविर के स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कृषि छात्रों के लिए ऐसे शिविर केवल सामाजिक सेवा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह एक अवसर है जहां वे प्रयोगशाला की उन्नत कृषि तकनीकों और नवाचारों को सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे ग्रामीणों के साथ कृषि के लाभ और आधुनिक पद्धतियों को अवश्य साझा करें। कृषि महाविद्यालयएवं अनुसंधान केन्द्र सिंगारभाट कांकेर के अधिष्ठाता डॉ. एन.के. रस्तोगी ने कहा कि स्वयं सेवकों को ग्रामीण परिवेश में परिस्थितियों को समझने एवं नवाचार करने के विकल्पों को सिखने का अवसर प्राप्त हुआ है और उसे बखूबी निभाने का प्रयास किए जाएंगे। डॉ. प्रमोद कुमार नेताम नेे सात दिवसीय शिविर की उपलब्धियों से अवगत कराया। शिविर में अलग-अलग जिले के छात्र-छात्राओं को ग्रामीण परिवेश की बारीकियों को प्रायोगिक रूप से सिखने प्रेरित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ग्राम विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य सामाजिक चेतना, नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता रैली और ग्रामीण समस्याओं के निराकरण हेतु घर-घर जाकर संवाद किया। पर्यावरण एवं जल संरक्षण बड़े स्तर पर पौध रोपण और जल संचयन के प्रति जागरूक होने की बात कही। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, अधिष्ठाता, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
प्रकरणों को त्वरित निराकृत करने के निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर, 17 मार्च 2026
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे द्वारा मंगलवार को समय-सीमा की बैठक ली गई, जिसमें पीएम पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल, शासन स्तर से प्राप्त पत्रों एवं कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की गई तथा सभी आवेदनों को तेजी से निराकृत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में समय-सीमा में निराकृत करने वाले पत्रों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की गई तथा सभी प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शासकीय अधोसंरचना निर्माण के लिए जमीन का चिन्हांकन करने हेतु अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। हाउसिंग बोर्ड द्वारा सभी ब्लॉक मुख्यालयों में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए जमीन का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर अंतागढ़ ए.एस. पैकरा, सभी एसडीएम, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।
पंडरीपानी व मुसुरपुट्टा जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित
उत्तर बस्तर कांकेर, 17 मार्च 2026
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंडरीपानी में 18 मार्च बुधवार एवं नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मुसुरपुट्टा में 25 मार्च बुधवार को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।
कर्मचारी चयन मंडल के गठन का निर्णय युवाओं के लिए ऐतिहासिक : भरत मटियारा
उत्तर बस्तर कांकेर, 13 मार्च 2026.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के गठन को स्वीकृति दिए जाने के निर्णय का छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
श्री मटियारा ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय प्रदेश के युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है। कर्मचारी चयन मंडल के गठन से राज्य सिविल सेवा परीक्षा को छोड़कर अधिकांश शासकीय भर्तियां एक ही मंच के माध्यम से संपन्न होंगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद वर्तमान छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के स्थान पर कर्मचारी चयन मंडल कार्य करेगा, जो भर्ती तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि नए मंडल के माध्यम से विभिन्न विभागों की समान प्रकृति की परीक्षाओं को एक साथ आयोजित करने की व्यवस्था की जाएगी तथा परीक्षा कैलेंडर जारी कर तय समय-सीमा में परीक्षाएं एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे। इससे युवाओं को लंबे समय तक परिणाम की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं विश्वास बढ़ेगा।
श्री भरत मटियारा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। कर्मचारी चयन मंडल का गठन निश्चित रूप से प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में समान अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल प्रदेश में पारदर्शी, विश्वसनीय और समयबद्ध भर्ती प्रणाली स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 मार्च को
उत्तर बस्तर कांकेर, 13 मार्च 2026.
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 17 मार्च को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 185 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में फिल्ड ऑफिसर के 30 पद, सिक्युरिटी गार्ड के 50 पद, फायर मेन के 20 पद, फुड पेकिंग के 25, वाहन चालक के 10 और होक केयर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदक ई-रोजगार के पोर्टल ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पदध् पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ली विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक
ग्राम पंडरीपानी में पीडीएस संचालन हेतु 23 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा विकासखण्ड नरहरपुर अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित किए जाने हेतु इच्छुक पात्र एजेंसियों से आगामी 23 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य सहकारी समितियां जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हैं, ऐसी संस्था से समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर में कार्यालयीन समय पर आवेदन आगामी 23 मार्च तक जमा करने कहा गया है।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर कलमुच्चे में 13 मार्च को
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य में रैली आयोजित
सांसद-विधायक निधि मद के निर्माण कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करें: कलेक्टर
समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली
उत्तर बस्तर कांकेर, 9 मार्च 2026
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर लंबित प्रकरणों एवं विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि एवं विधायक निधि के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन कार्यों को अब तक प्रारंभ नहीं किया गया है, उन्हें तत्काल शुरू करने के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने शासन द्वारा स्वीकृत विभिन्न सड़क एवं पुल-पुलिया के निर्माण कार्यों को मई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11 बजे आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने विभिन्न विभागों में निष्क्रिय बैंक खातों को अब तक समायोजित नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा विभाग में डीफ एकाउंट की सर्वाधिक संख्या को देखते हुए उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति के तुरंत बाद ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगाकर निष्क्रिय खातों को समायोजित करने की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इसी तरह ऐसे शासकीय वाहन जो 15 साल चल चुके हैं, उनका हर हाल में शत-प्रतिशत अपलेखन करने के निर्देश जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के तहत स्वीकृत निर्माण के छोटे-छोटे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शासन द्वारा स्वीकृत पुल-पुलिया एवं सड़क निर्माण के सभी कार्यों को प्रारंभ कर आगामी मई माहांत तक पूरा करने के भी निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।
इसके अलावा बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्रता से पूर्ण कराने के लिए जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी को निर्देशित किया। इस दौरान सामाजिक अंकेक्षण, आंगनबाड़ी एवं पीडीएस भवन निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबध्ंान सहित स्वास्थ्य विभाग पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना, आयुष्मान भारत के अलावा विभिन्न कार्यों में प्रगति लाने के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक मंे उन्होंने ई-ऑफिस का क्रियान्वयन एवं बॉयोमेट्रिक आधारित अटेंडंेस सिस्टम का कड़ाई से पालन करने तथा अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को भी अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा कलेक्टर ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ भानुप्रतापपुर श्री हेमचंद पहारे, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे एवं बी.एस. पैकरा, विभिन्न अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी सहित जिले एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।
14 बुजुगों की आंखो मे लौटी रोशनी
‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ अंतर्गत रायपुर एम्स में किया गया सफल ऑपरेशन
उत्तर बस्तर कांकेर । समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजना ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ जिले के बुजुर्गों के लिये वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत कांकेर जिले के 14 वरिष्ठ नागरिकों को मोतियाबिंद के निःशुल्क उपचार के लिए एम्स रायपुर भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आधुनिक तकनीक से उनका सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सभी हितग्राहियों की दृष्टि में उल्लेखनीय सुधार आया है और उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई गई है। इस पूरी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने पहले स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी की।
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने योजना के सफल क्रियान्वयन पर जिले के सभी विकासखंडों में सर्वे कर पात्र वृद्धजनों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऑपरेशन के बाद नियमित फॉलोअप और दवा वितरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें एक स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन दिया जाए। समाज कल्याण के उप संचालक ने बताया कि लाभान्वित होने वालों वरिष्ठ नागरिकों में गिरवर नांदिया, मनराखन कुंजाम, मोहन कोर्राम, रामकुवंर टेकाम, प्रेमबती सलाम, इतवारिन कोर्राम, उजारो बाई, रजेल सिंह नेताम, सुंदरी नेताम, तुलाराम टेकाम, रामलाल दर्रो, हरिचंद दर्रा, कमला दर्रो, कामताप्रसाद विश्वकर्मा सहित नरहरपुर और भानुप्रतापपुर क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।