छत्तीसगढ़ / कोंडागांव
478 पशुओं में गलघोटू एवं एकटंगिया रोग के टीके लगाए गए
कोंडागांव । कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोंडागांव जिले के दुर्गम ग्राम कड़ेनार और कीलम में मंगलवार को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा सेवायें के उप संचालक डॉ. एस.के.पाण्डेय जिला कोंडागांव के एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. नाग के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सालय मर्दापाल एवं चलित पशु चिकित्सा इकाई विकासखण्ड कोंडागांव के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम कड़ेनार एवं कीलम में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दोनों गांव के 142 पशुओं में लम्पि स्किन डिसीज़ तथा 478 पशुओं में गलघोटू एवं एकटंगिया रोग के टीके लगाए गए। 83 पशुओं में कृमिनाशक दवापान तथा 28 पशुपालकों को औषधि वितरण किया गया। 4 बीमार गाय-बैल के रक्त नमूने एवं रक्त पट्टी बनाकर डीआई लैब भेजा गया एवम उपचार भी किया गया। साथ ही पशुपालन के.सी.सी. के 3 प्रकरण भी बनाए गए। शिविर में मर्दापाल के प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. के.के.कोर्राम, मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई के प्रभारी डॉ. अनिल कटरावत, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी आलोक नेताम, संजीत मरकाम, खेमेश्वर साहू, परिचारक गोंडुराम, सनत राम कोर्राम, पैरा वेटेनरी दिनेश कोर्राम उपस्थित थे।
उमंग और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
विधायक लता उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
कोण्डागांव । जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक लता उसेण्डी ने जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके साथ ही कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये।
इस दौरान परेड कमांडर पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार भार्गव और सेकण्ड इन कमांडर सहायक उप निरीक्षक दिनेश डहरिया के नेतृत्व में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर निरीक्षक मनीष नेगी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 41वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर निरीक्षक विनोद कुमार, जिला पुलिस बल के प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक अमित खांडेकर, बस्तर फाइटर्स पुरूष के प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक गुलाब टंडन, बस्तर फाइटर्स महिला की प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम, नगर सेना के सहायक उप निरीक्षक हेमंत देवांगन सहित नेशनल केडेट कोर बालक के प्लाटून कमांडर सगाराम नेताम, नेशनल केडेट कोर बालिका की प्लाटून कमांडर पार्वती नेताम तथा राष्ट्रीय सेवा योजना बालक के प्लाटून कमांडर लोकेश देवांगन और राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका की प्लाटून कमांडर रामेश्वरी मरकाम, स्काउट गाइड दल के प्लाटून कमांडर जगतराम सलाम नेतृत्व में टुकड़ियों ने देश सेवा की भावना के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लता उसेण्डी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इसके साथ ही शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर उन्हे सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेण्डी, सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और सीईओ जिला पंचायत अविनाश भोई, कोण्डागांव वन मंडलाधिकारी आरके जांगड़े, केशकाल वन मंडलाधिकारी एन गुरुनाथन सहित केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महात्मा गांधी वार्ड को प्रथम, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल को द्वितीय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी जामकोटपारा को तृतीय तथा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोंडागांव को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं परेड प्रदर्शन हेतु सीनियर वर्ग में आईटीबीपी 29वीं बटालियन को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार तथा आईटीबीपी 41वीं बटालियन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया और जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक को प्रथम, एनएसएस बालक को द्वित्तीय एवं एनसीसी बालिका वर्ग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी विधायक लता उसेंडी द्वारा सम्मानित किया गया।
जिला कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया ध्वजारोहण
कोण्डागांव । स्वतन्त्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियो कर्मचारियों को बधाई एंव शुभकामनायें देते हुए कहा कि देश के वीर सपूतों के अथक प्रयासों से हमें स्वतंत्रता मिली। हमारे पूर्वजों ने देश को स्वतंत्र कराने के साथ ही भविष्य के भारत के निर्माण के लिए भी गहन मंथन किया था। देश आजादी के बाद से स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने जिले से एनीमिया, कुपोषण और गरीबी को दूर करने के लिए तेजी से कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर कोषालय अधिकारी चंद्रशेखर मेंढेकर, जिला आबकारी अधिकारी एआर सिदार, जिला कार्यालय में पदस्थ लिपिक रमेश पोयाम तथा आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ लिपिक नरेश पांडे द्वारा देशभक्तिपूर्ण एवं संस्कृति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर अजय उरांव सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
सद्भावना क्रिकेट मैच में अधिकारी कर्मचारी इलेवन ने नागरिक इलेवन को 6 विकेट से हराया
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को कोंडागांव जिला प्रशासन द्वारा अधिकारी कर्मचारी इलेवन और नागरिक इलेवन के मध्य सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। विकास नगर स्टेडियम में आयोजित 10-10 ओवर के मैच में अधिकारी कर्मचारी इलेवन ने 8 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दर्ज की। नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी के नेतृत्व में नागरिक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए। 64 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अधिकारी कर्मचारी इलेवन के कप्तान कलेक्टर कुणाल दुदावत और कमलेश ने अच्छी शुरुआत दी। कलेक्टर श्री दुदावत ने 16 गेंदों में 22 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें एक छक्का और दो चौके लगाए। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। अधिकारी अधिकारी कर्मचारी इलेवन की ओर से तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज भीषभ देव साहू को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब दिया गया।
मंत्री श्री देवांगन ने 441.07 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
रायपुर : वाणिज्य, उद्योग, एवं श्रम मंत्री एवं कोण्डागांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोण्डागांव प्रवास के दौरान जिला खनिज न्यास निधि अंतर्गत जिले में लगभग 441.07 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें कोण्डागांव व केशकाल विधानसभा अंतर्गत माध्यमिक शाला निर्माण, जर्जर एवं भवन विहीन प्राथमिक शाला भवन का जीर्णाेद्धार, आंगनबाड़ी भवन निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के कुल 181.38 लाख रूपए, केशकाल विधानसभा अंतर्गत उद्यानिकी रोपणी नर्सरी में आहता निर्माण एवं रनिंग मीटर में चैनलिंक फेसिंग कार्य सहित कुल 124.42 लाख रूपए और ईको पर्यटन केन्द्र टाटामारी में विभिन्न निर्माण कार्यों के कुल 96.32 लाख रूपए शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधानसभा कोण्डागांव हेतु 22 विकास कार्यों के कुल 38.95 लाख रूपए सहित कुल 441.07 लाख रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
बस्तर ओलंपिक रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और संवारने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया गया है। बस्तर ओलंपिक के बारे में जिले के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को जानकारी देने और अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मंत्री श्री लखन देवांगन ने बस्तर ओलंपिक रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल, जनपद पंचायत कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री शिवलाल मंडावी, श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, श्री सोनामनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित एडीएम श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही और आवास मित्र उपस्थित थे।
पक्का मकान के सपनों को पूरा करने प्रधानमंत्री श्री मोदी दृढ़ संकल्पित: प्रभारी मंत्री श्री देवांगन
आवास मेला में 320 हितग्राहियों को आवास पूर्णता एवं नवीन स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आज कोण्डागांव के ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय आवास मेला में जिले के प्रभारी मंत्री तथा वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र एवं आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। आवास मेला के शुभारंभ से पहले मंत्री श्री देवांगन ने जिले में लगभग 04 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि विकास के साथ हर गरीब का पक्का मकान हो, हर घर में शौचालय हो, हर घर में शुद्ध पेयजल हो और रसोई धुंआमुक्त हो, इसी सोच के साथ कार्य करते हुए उन्होंने कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जरूरतमंदों के पक्का मकान के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उनके नेतृत्व में हमारा देश हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आवास योजना के हितग्राहियों केे साथ धोखाधड़ी न हो, इसलिए प्रधानमंत्री द्वारा सीधे उनके खाते में किश्त की राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी सबसे पहले राज्य के गरीबों के हित में निर्णय लेते हुए 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। मंत्री श्री देवांगन ने आवास का सपना पूरा होने पर सभी हितग्राहियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम एवं नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी ने भी सम्बोधित किया।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2011 के सर्वे सूची के अनुसार 36 हजार 811 परिवारों का नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल था, जिसमें वर्ष 2016-17 से वर्ष 2022-23 तक कुल 15 हजार 994 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के 320 हितग्राहियों को दिया गया प्रमाण पत्र
कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिले के 12 हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने पर प्रतिकात्मक चाबी और 42 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। इसी प्रकार 266 हितग्राहियों को नवीन आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही सभी हितग्राहियों को मिट्टी से बने दीये का भी वितरण किया गया।
कोण्डागांव : सरपंच के द्वारा आवेदन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया विशेष शिविर
अनतपुर में एनीमिया जांच एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
कोण्डागांव, 15 फरवरी 2024
माकड़ी विकासखंड के ग्राम पंचायत अनतपुर में गुरूवार को एनीमिया जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार किया गया। इस एक दिवसीय शिविर में एनीमिया जांच शिविर लगाकर किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती महिलाओं को एनीमिया के बारे में जानकारी देते हुए उचित खान-पान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि किस प्रकार हम हमारे अंदर खून की कमी को दूर कर सकते हैं और उन्हें एनीमिया के बारे में जागरूक किया गया। इसके पश्चात एनीमिया जागरुकता को लेकर स्कूल के बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और सरपंच, वार्ड पंच, स्वस्थ विभाग के कर्मियों द्वारा पंचायत में रैली निकालकर लोगों को एनीमिया के प्रति जागरूक किया गया।
ज्ञात हो कि गांव में लोगों में एनीमिया के प्रति जागरूकता की कमी को देखते हुए ग्राम सरपंच रदमा बघेल द्वारा स्वास्थ विभाग को पत्र लिखकर एनीमिया जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान चलाने के लिए पत्र भेजा गया था जिसके संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा गांव में शिविर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग को आकांक्षी जिला कार्यक्रम में नीति आयोग की सहयोगी संस्था भारत कोलबोरेटिव (पिरामल फाउंडेशन) के द्वारा स्वस्थ पंचायत थीम के तहत सहयोग किया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच रदमा बघेल, सुख लाल बघेल, मेडिकल ऑफिसर डाॅ0 बीबी धर, आरएचओ सोपसिंह मरकाम, रेशमा मरकाम, सीएचओ अल्फा पदमाकर, शिक्षक दयाल नेताम, नीतू ठाकुर, टूपेश्वरी बरका, बसंती बघेल, गांधी फेलो सूरज झारिया, डोमनी नेताम, जयमती,गंगा यादव, रामबानी, बालमन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
78वें स्वतंत्रता दिवस पर आईटीबीपी ने फैहराया तिरंगा
कोंडागांव । देश के 78वें स्वनतंत्रता दिवस के अवसर पर चिखलपुट्टी, कोंडागांव में स्थित सामरिक क्षेत्रीय मुख्या-लय (भुवनेश्व,र), आईटीबीपी में आज सुरेश तारीया, द्वितीय कमान ने तिरंगा फैहराया और राष्ट्र गान के साथ झंडे को सैल्यू ट किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय मुख्यावलय, आईटीबीपी के अन्यि अधिकारियों और जवानों ने भी भारतीय तिरंगे को सलाम कर देश की एकता व अखंडता अक्षुण्णय रखने की शपथ ली।
इस अवसर पर आईटीबीपी के अमर शहीदों को याद किया गया। गौरतलब है कि क्षेत्रीय मुख्या लय (भुवनेश्वीर), आईटीबीपी और इसकी अधीनस्थर वाहिनियों द्वारा छत्ती सगढ़ के कोंडागांव व नारायणपुर जिलों में वामपंथी-चरमपंथी उग्रवाद के खिलाफ साहस के साथ ड्यूटियों को अंजाम दिया जा रहा है और क्षेत्र की जनता के मन में सुरक्षा की भावना जगाने का काम किया गया है, जिसके लिए क्षेत्रीय मुख्याेलय के डी.आई.जी. राणा युद्धवीर सिंह ने सभी को शाबासी दी है और अपना शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सुरेश तारीया ने कहा कि इस साल स्वरतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ के स्वनप्न को साकार करने में हम सुरक्षा बलों का अहम योगदान है। हमें देश की जनता की सेवा में हमेशा तत्पोर रहना है और बल के मोटो ‘शौर्य-दृढ़ता-कर्मनिष्ठाी’ के पथ पर चलते रहना है।
स्वतंत्रता दिवस पर बालगृह कोण्डागांव में राजेंद्र निगम ने किया ध्वजारोहण
कोण्डागांव । स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालगृह (बालिका) , कोण्डागांव में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने ध्वजारोहण किया साथ ही उपस्थित सभी लोगो ने राष्ट्र गान गाया।
बालगृह (बालिका) की बालिकाओं जिनमे कु नीलिमा नेताम , कु प्रिया सोना , कु हेमबती नाग, कु राजेश्वरी मरकाम , कु लिकेस्वरी नेताम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत अन्य बालिकाओं द्वारा गीत, समूह नृत्य प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेन्द्र कुमार निगम ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से उद्योग जगत, व्यापार जगत एवं किसानों के कठिन परिश्रम से भारत आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बन गया है , और हम जल्दी ही तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएंगे । भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है।
बालगृह की अधीक्षिका श्रीमति मणि शर्मा ने भी बच्चो से अच्छे आचरण करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देने की बात कही , विशेष अतिथि समाज सेवी टंकेश्वर पाणीग्रही ने भी संबोधित किया। संस्था मे सभी को मिष्ठान वितरण किया गया । इस अवसर पर बालगृह के समस्त कर्मचारी और बालिकाएं उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद मुख्य कार्यालय एवँ वाणी वाचन केंद्र रायपुर में परिषद के उपाध्यक्ष डा. अशोक त्रिपाठी , बालजीवन ज्योति अनुसंधान केन्द्र पुरानी बस्ती रायपुर में महासचिव चंद्रेश शाह , बालगृह (बालक) के साथ खुला आश्रय गृह माना कैम्प में उपाध्यक्ष डा कमल वर्मा , कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन ने ध्वजारोहण किया। सभी जगह बच्चो एवँ कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण , राष्ट्रगान के बाद मिठाई वितरण किया गया।
बैंक सखी राधा कश्यप को बिहान योजना से मिली आर्थिक मजबूती
बिहान से जुड़कर हर महीने लगभग 12 हजार रूपए कर रही आय अर्जित
कोंडागांव : बस्तर क्षेत्र के सुदूर अंचलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इनमें बिहान योजना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जो न केवल गांवों का विकास कर रही है बल्कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है। कोंडागांव जिले के माकड़ी विकास खंड के छोटे से गांव गुमड़ी की रहने वाली राधा कश्यप इस बदलाव की जीती-जागती मिसाल हैं।
राधा कश्यप अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं, आज उनका परिवार खुशहाल जीवन जी रहा है। पर आज से पांच साल पहले परिस्थिति ऐसे नहीं थी। क्यूंकि राधा और उनका पति मुश्किल से दो वक्त की रोटी जुटा पाते थे। राधा का पति घर चलाने के लिए खेती करते थे और राधा का सारा समय घर के काम-काज और खेती कार्य में निकल जाता था। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी, लेकिन इन कठिन परिस्थितियों ने राधा के हौसले को कम नहीं किया। उन्होंने परिवार की मदद के लिए कुछ करने का निर्णय लिया और वर्ष 2016 में दुर्गा स्वसहायता समूह से जुड़ गईं। यहीं से उनके आत्मनिर्भर बनने की यात्रा की शुरुआत हुई।
बिहान योजना से राधा के परिवार में आया नया मोड़
स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद, राधा को बिहान योजना के अंतर्गत बैंक सखी बनने का अवसर मिला। राधा को जगदलपुर आरसेटी में 10 दिन का प्रशिक्षण दिया गया, जहां उन्होंने वित्तीय साक्षरता और कंप्यूटर का प्रशिक्षण लिया। इस प्रशिक्षण ने उन्हें बैंकिंग सेवाओं की बेहतर समझ दी और उन्हें अपने काम में दक्ष बना दिया। वर्ष 2018 में उन्होंने 68 हजार रुपये का ऋण लिया और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के लिए बैंक सखी के रूप में काम शुरू किया। राधा अब बैंक सखी के रूप में हर महीने लगभग 10 से 12 हजार रुपये कमा रही हैं। यह आय उनके परिवार के लिए आर्थिक संबल बन गई है। उन्होंने अपनी आय से अपने पति के लिए किराना दुकान शुरू करने में भी मदद की। अब उनके पति खेती के साथ-साथ दुकान भी चला रहे हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। राधा को बिहान योजना के तहत 2 पंचायतों में 3 गांवों का दायित्व सौंपा गया है, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 2500 है। वह ग्रामीण बैंक और डिजी-पे के माध्यम से प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये तक का लेनदेन करती हैं। उनके पास वित्तीय सेवाओं के लिए प्रतिदिन करीब 80 लोग आते हैं, और अब तक उन्होंने 503 बचत खाते खोले हैं। राधा के प्रयासों से अब तक लगभग 1 लाख 60 हजार डिजिटल लेनदेन हो चुके हैं, जिनमें कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। राधा ज्यादातर मनरेगा मजदूरों का भुगतान करती हैं और अब तक 30 हजार मजदूरों को इस योजना का लाभ दिला चुकी हैं। इसके अलावा, वह वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत हर महीने 25 लोगों की पेंशन घर-घर जाकर भुगतान करती हैं। बैंक सखी के रूप में अपने काम के अलावा, राधा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने अब तक 1200 ई-श्रम और 800 आयुष्मान कार्ड बनाए हैं, जिससे उन्हें 30 हजार रुपये की कमीशन प्राप्त हुई है। इसके अलावा, उन्होंने लगभग 1000 लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाया है। इस तरह से राधा ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का त्वरित और सुलभ लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
राधा ने बिहान योजना का जताया आभार
राधा कश्यप की यह सफलता की कहानी सिर्फ उनकी नहीं है, बल्कि उन लाखों महिलाओं की है, जो बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। राधा का कहना है कि बिहान योजना ने उनके जीवन में बदलाव लाया है। इस योजना से जुड़े रहने के कारण ही अपने पति को आर्थिक सहायता कर पाई, उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को विशेष धन्यवाद दिया।
महिला सशक्तिकरण केन्द्र के विभिन्न पदों हेतु कौशल परीक्षा 19 अक्टूबर को
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र कोण्डागांव के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु मूल दस्तावेज सत्यापन एवं कम्प्यूटर कौशल परीक्षा 19 अक्टूबर 2024 को समय 10 बजे आईटीआई जोंधरापदर कोण्डागांव में आयोजित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोण्डागांव ने बताया कि जिला मिशन समन्वयक, जेण्डर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं मल्टी टास्क स्टाफ सहित कुल 08 पदों हेतु प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत वरीयता सूची जिले की वेबसाईटhttps://kondagaon.gov.in/ पर अपलोड कर दिया गया है, जिसका अभ्यर्थी अवलोकन कर सकते हैं।
हेमबती नाग ने जुडो में पंजाब लुधियाना से ब्रांच मेडल हासिल किया
कोण्डागांव । गुरूवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वारा 6 जनवरी से 11 जनवरी 2024 तक चल रहे पंजाब लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक के साथ 10 हजार का चैक प्राप्त करने वाली स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल तहसीलपारा कोण्डागांव की कक्षा 10वीं की छात्रा हेमबती का सम्मान किया। उन्होंने हेमबती नाग को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की शुभाकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक महेन्द्र पाण्डे, खेल अधिकारी सुदराम मरकाम, प्राचार्य पीएस डेनियल उपस्थित थे।
तुर्रेबेड़ा की तुलसी को जनदर्शन में तुरंत मिला राशन कार्ड
कोण्डागांव । कलेक्टर कुणाल दुदावत जब जनदर्शन में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान तुर्रेबेड़ा का परदेशी अपनी पत्नी तुलसी को व्हील चेयर में लेकर पहुंचा। उसने कलेक्टर दुदावत को बताया कि तुलसी का नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं होेने के कारण इसका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, वहीं तुलसी की तबियत खराब है। इसके इलाज के लिए राशन कार्ड की अभी तत्काल आवश्यकता है। परदेशी और तुलसी की पत्नी की समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर दुदावत ने खाद्य अधिकारी को तत्काल राशन कार्ड में तुलसी का नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर दुदावत के निर्देश पर खाद्य अधिकारी ने राशन कार्ड में नाम दर्ज करवाया और कलेक्टर के हाथों इसे दंपत्ति को सौंप दिया गया, जिससे परिवार को खाद्य विभाग की योजनाओं के साथ ही तुलसी के उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सहायता मिल सके। सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में 18 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें लंबित मजदूरी भुगतान, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, शाला भवन मरम्मत, वंशावली, स्थायी विद्युत कनेक्शन, वन भूमि सीमांकन, सड़क निर्माण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, भूमि विवाद, वन अधिकार पत्र से संबंधित आवेदन मुख्य तौर पर थे। कलेक्टर दुदावत ने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
हर घर तिरंगा हर हाथ तिरंगा
साप्ताहिक बाजार में बाँटा तिरंगा
कोंडागांव । हर घर तिरंगा अभियान को जिले में बड़े उत्साह पूर्वक शुरू किया गया। पीएम श्री सेजेस महात्मा गांधी वार्ड के छात्रों एवं शिक्षको द्वारा संपूर्णता अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक बाजार लंजोड़ा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम किया गया।
छात्रों द्वारा पहले नुक्कड़ नाटक की मदद से साक्षरता की अलख जगाई गई और उसके बाद पूरे बाजार में तिरंगा रैली निकाल कर तिरंगा वितरण कर हरहाथ तिरंगा अभियान चलाया गया। नुक्कड़ नाटक बृजेश (रवि) पवार एवं मालती ध्रुव द्वारा निर्देशित किया गया एवं पारस कोर्राम सहायक रहे।
तीन रंगो का पर्व
इस कार्यक्रम के संचालक अखिलेश गायधने ने बताया कि तिरंगा मात्र एक ध्वज नहीं अपितु हमारी शान है, उसके महत्व को हर हिंदुस्तानियों को समझना होगा, एवं हमारे इस प्रयास से हम आने वाली पीढी के लिए एक संस्कार भी छोड़ जाएंगे जिसे वे जानेंगे समझेंगे और आगे बढ़ाएंगे। आने वाला स्वतंत्रता का पर्व महज एक अवकाश का दिन ना रहकर एक यादगार दिन ,एक यादगार पर्व बने जिसे हम उत्साहपूर्वक मनाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के हर घर मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि देश के नागरिकों मे राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ाया जा सके इस अभियान में भाग लेकर देश के सभी नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने का अवसर है।
अखिलेश गायधने ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के द्वारा देश के नागरिक देशभक्ति के साथ जुड़ रहे हैं और देश के लिए कुछ करने का भाव कृतज्ञ का भाव उनके अंदर बढ़ रहा है। हर घर तिरंगा अभियान हमारा कोंडागांव के शहर और नगर से आगे बढ़कर गांव गांव तक पहुंचेगी और हम सभी को तिरंगे का संदेश देने का प्रयत्न करेंगे।
सौरमंडल और ब्राम्हांड के बारे इस छात्रा की अनोखी सोच, फ्रांस जाकर बस्तर का किया नाम रोशन
प्रभारी सचिव भीम सिंह ने मक्का प्रसंस्करण एथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण
कोण्डागांव। जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने मंगलवार को कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एथेनॉल प्लांट का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली और उसकी क्षमता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्लांट के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहां की तकनीकी प्रक्रियाओं को समझा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लांट के बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा कर लिया जाए ताकि यह जल्द ही पूरी तरह से कार्यरत हो सके। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने कहा कि यह प्लांट क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा।
प्रभारी सचिव श्री सिंह ने कोंडागांव मुख्यालय स्थित शिल्पनगरी का भी अवलोकन कर शिल्पियों से उनके शिल्पकलाओं के सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिल्पनगरी क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां बेलमेटल और रॉट-आयरन से बनी कला कृतियों का निर्माण और विक्रय किया जाता है। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने यहां शिल्पकलाओं के निर्माण प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिल्पकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की गुणवत्ता की सराहना की और उनके विपणन के लिए और अधिक बेहतर अवसर पैदा करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने पौधरोपण कर जिले में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण प्रदान किया जा सकेगा। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत, वन मंडलाधिकारी केशकाल एन गुरुनाथन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कोण्डागांव में प्रभारी सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
कोण्डागांव। कोंडागांव जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित कर टीम भावना के साथ दायित्व निर्वहन किया जाए। उन्होंने बैठक की शुरुआत में राजस्व विभाग के कार्यों मसाहती ग्राम, राजस्व ग्राम, स्वामित्व योजना, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नक्शा बटांकन की विस्तृत समीक्षा की और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इन सभी योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खरीफ फसल और डिजिटल क्रॉप सर्वे
बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने खरीफ फसल की गिरदावरी के बारे में बताया कि जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए कार्ययोजना बनाई गई है जो मोबाइल एप के माध्यम से की जाएगी। इसे किसान स्वयं अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं।
स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में हो रहे शेड निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। सभी जनपद पंचायत सीईओ ने अपनी-अपनी ब्लॉकों में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी दी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों पर भी चर्चा हुई। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्रोत्साहित करें और यदि हितग्राही आवास निर्माण करने में असमर्थ हैं, तो पंचायत को इसमें सहयोग करने को कहा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और लखपति दीदी योजना
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए "लखपति दीदी" योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई। श्री सिंह ने योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और इस दिशा में और प्रयास करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकें।
स्वास्थ्य योजनाएं और आयुष्मान कार्ड
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव ने आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सिकल सेल कार्यक्रम और जिले में चल रहे एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 66,727 लोगों को आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत जिले में चल रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि इस योजना से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
कुपोषण और पोषण पुनर्वास केंद्र
कुपोषण मुक्ति पर चर्चा करते हुए प्रभारी सचिव ने कुपोषित बच्चों के उपचार पर जोर दिया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्रों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया जिसमें महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना और भोजन तिहार शामिल हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिले के कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों की विशेष रूप से निगरानी की जा रही है ताकि कुपोषण की समस्या को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके।
कृषि क्षेत्र और किसान कल्याण योजनाओं की समीक्षा
कृषि विभाग के तहत किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा योजना की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने इस वर्ष किसानों को मिले लाभ और लोन वितरण की जानकारी ली और किसानों को लोन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में मिलेट्स की फसल और उसकी बिक्री पर चर्चा की गई। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने मिलेट्स की खरीदी का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया ताकि किसानों को उचित समर्थन मूल्य मिल सके।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा
बैठक में जिले के पारंपरिक कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यों की भी जानकारी ली गई। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कारीगरों को दी जा रही प्रशिक्षण योजनाओं का पूरा लाभ मिले और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
पीएम श्री योजना और शिक्षा गुणवत्ता पर समीक्षा
शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव श्री सिंह ने पीएमश्री योजना की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि जिन स्कूलों के परीक्षा परिणाम कमजोर रहे हैं, उनके प्रदर्शन में सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए उल्लास कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
पीएम जनमन योजना और कमार जनजाति
बैठक के दौरान कलेक्टर ने पीएम जनमन योजना के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार के उत्थान के लिए चल रहे अभियान की जानकारी दी। इस अभियान के तहत इन परिवारों को सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है ताकि कमार परिवारों का भी विकास हो सके। इस दौरान कलेक्टर ने बताया की वनाधिकार प्रमाण पत्रों का वितरण छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की तुलना में कोण्डागांव में सबसे अधिक हुआ है और वनाधिकार पत्रक धारकों को विभिन योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है।
प्रभारी सचिव ने जिले में चल रही सभी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के दौरान जोर दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी योजना, स्वास्थ्य योजनाओं और कुपोषण से निपटने वाली योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जन-जन तक पहुंचाया जाए।बैठक में वन मंडलाधिकारी केशकाल एन गुरुनाथन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी,एसडीएम,तहसीलदार,सीईओ जनपद पंचायत तथा नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।