छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

हर घर तिरंगा हर हाथ तिरंगा

साप्ताहिक बाजार में बाँटा तिरंगा

कोंडागांव ।  हर घर तिरंगा अभियान को जिले में बड़े उत्साह पूर्वक शुरू किया गया। पीएम श्री सेजेस महात्मा गांधी वार्ड के छात्रों एवं शिक्षको द्वारा संपूर्णता अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक बाजार लंजोड़ा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम किया गया।

छात्रों द्वारा पहले नुक्कड़ नाटक की मदद से साक्षरता की अलख जगाई गई और उसके बाद पूरे बाजार में तिरंगा रैली निकाल कर तिरंगा वितरण कर हरहाथ तिरंगा अभियान चलाया गया।  नुक्कड़ नाटक बृजेश (रवि) पवार एवं मालती ध्रुव द्वारा निर्देशित किया गया एवं पारस कोर्राम सहायक रहे। 

तीन रंगो का पर्व

इस कार्यक्रम के संचालक अखिलेश गायधने ने बताया कि तिरंगा मात्र एक ध्वज नहीं अपितु हमारी शान है, उसके महत्व को हर हिंदुस्तानियों को समझना होगा, एवं हमारे इस प्रयास से हम आने वाली पीढी के लिए एक संस्कार भी छोड़ जाएंगे जिसे वे जानेंगे समझेंगे और आगे बढ़ाएंगे। आने वाला स्वतंत्रता का पर्व महज एक अवकाश का दिन ना रहकर एक यादगार दिन ,एक यादगार पर्व बने जिसे हम उत्साहपूर्वक मनाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश के हर घर मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि देश के नागरिकों मे राष्ट्रीय एकता और गौरव को बढ़ाया जा सके इस अभियान में भाग लेकर देश के सभी नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान प्रकट करने  का अवसर है। 

अखिलेश गायधने ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के द्वारा देश के नागरिक देशभक्ति के साथ जुड़ रहे हैं और देश के लिए कुछ करने का भाव कृतज्ञ का भाव उनके अंदर बढ़ रहा है।   हर घर तिरंगा अभियान हमारा कोंडागांव के शहर और नगर से आगे बढ़कर गांव गांव तक पहुंचेगी और हम सभी को तिरंगे का संदेश देने का प्रयत्न करेंगे।

 






 

 

Leave Your Comment

Click to reload image