छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

स्वतंत्रता दिवस पर बालगृह कोण्डागांव में राजेंद्र निगम ने किया ध्वजारोहण

कोण्डागांव । स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालगृह (बालिका) , कोण्डागांव में  राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने ध्वजारोहण किया साथ ही उपस्थित सभी लोगो ने राष्ट्र गान गाया।
बालगृह (बालिका) की बालिकाओं जिनमे कु नीलिमा नेताम , कु प्रिया सोना , कु हेमबती नाग, कु राजेश्वरी मरकाम , कु लिकेस्वरी नेताम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया साथ ही  सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत अन्य बालिकाओं द्वारा गीत, समूह नृत्य प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेन्द्र कुमार निगम ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से उद्योग जगत, व्यापार जगत एवं किसानों के  कठिन परिश्रम  से भारत आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बन गया है , और हम जल्दी ही तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएंगे । भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है।  

बालगृह की अधीक्षिका श्रीमति मणि शर्मा  ने भी बच्चो से अच्छे आचरण करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देने की बात कही , विशेष अतिथि समाज सेवी टंकेश्वर पाणीग्रही ने भी संबोधित किया। संस्था मे सभी को मिष्ठान वितरण  किया गया । इस अवसर पर बालगृह के समस्त कर्मचारी और बालिकाएं उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद मुख्य कार्यालय एवँ वाणी वाचन केंद्र रायपुर में परिषद के उपाध्यक्ष डा. अशोक त्रिपाठी , बालजीवन ज्योति अनुसंधान केन्द्र पुरानी बस्ती रायपुर में महासचिव चंद्रेश शाह , बालगृह (बालक)  के साथ खुला आश्रय गृह माना कैम्प में उपाध्यक्ष डा कमल वर्मा , कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन ने ध्वजारोहण किया। सभी जगह बच्चो एवँ कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण , राष्ट्रगान के बाद मिठाई वितरण किया गया।

 

 

 

 

 

 

 
 




 

Leave Your Comment

Click to reload image