छत्तीसगढ़ / मुंगेली
अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
30 पाव देसी शराब जब्त, गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज
मुंगेली, 30 मई 2026
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने पथरिया क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम छिन्दभोग में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी महेंद्र के मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पाव देसी प्लेन मदिरा (कुल 5.4 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसे आबकारी विभाग ने जब्त कर लिया। मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैरजमानती अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में पथरिया वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री अमित शाह, आबकारी आरक्षक लक्ष्मी प्रसाद खांडे एवं रविन्द्र क्षत्री शामिल रहे।
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
स्वास्थ्यकर्मियों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न
मुंगेली, 30 मई 2026
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मियों हेतु मानसिक स्वास्थ्य उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान, समय पर परामर्श तथा प्रभावी रेफरल प्रणाली से जोड़ने के लिए सक्षम बनाना था, ताकि समुदाय स्तर तक गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य की बुनियादी अवधारणाओं, सामान्य मानसिक विकारों के लक्षणों, आत्महत्या रोकथाम, किशोर मानसिक स्वास्थ्य तथा परामर्श सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने वाली टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
यूनिसेफ की राज्य मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार श्रीमती निधि तिवारी ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का संरक्षण केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वयं के लिए समय निकालना और मानसिक संतुलन बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाने कहा।
जिला नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. संजय ओबेराय ने कहा कि प्रशिक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे वे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर लोगों को उचित मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान कर सकेंगे। प्रशिक्षण में जिला मितानिन समन्वयक श्रीमती ललिता मेरावी, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट श्री नीरज शुक्ला, कम्युनिटी नर्स रूपाली मसीह, सचिवीय सहायक श्री दुर्गाशंकर तिवारी, योग प्रशिक्षक श्री टीकाराम साहू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- सामूहिक आदर्श विवाह सबसे बड़ा पुण्य का काम
डिप्टी सीएम अरुण साव ने खुड़िया में साकत पनिका समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन
पीएम जनमन योजना से जनजातीय परिवार को मिला पक्के घर का सपना
मुंगेली : पीएम जनमन योजना से जनजातीय परिवार को मिला पक्के घर का सपना
योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने ग्राम शिवतराई पहुंचे प्रमुख सचिव
मुंगेली : योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने ग्राम शिवतराई पहुंचे प्रमुख सचिव
प्रमुख सचिव श्री बोरा अचानकमार क्षेत्र का किया दौरा
मुंगेली : प्रमुख सचिव श्री बोरा अचानकमार क्षेत्र का किया दौरा
आर्ट आफ लीविंग परिवार द्वारा इन्ट्यूशन प्रोग्राम 30 मई से आयोजित
लोरमी:- आर्ट ऑफ लिविंग परिवार लोरमी द्वारा आयोजित इनट्यूशन प्रोग्राम 30 मई से 15 जून तक रखा गया है।
छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि दी गई मेडिकल टीम लोरमी
लोरमी - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय रूप नारायण सिन्हा के निधन में मेडिकल टीम लोरमी ने श्रद्धांजलि अर्पित करके दो मिनट का मौन धारण किया लोरमी नगर पालिका उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल का कहना है की रूपनारायण सिन्हा का असम्य निधन हम सबके लिए अपूरणीय छती हैं इनका जीवन सेवा और सामाजिक हित के प्रति समर्पित रहा है जो सदैव प्रेरणादायक रहेगा प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को आसानी दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें लोरमी के नगर अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू सचिन मुकेश कश्यप कोषाध्य अवधेश राजपूत दीपक साहू दुर्गा यादव जितेंद्र राजपूत जितेंद्र साहू उपस्थित थे।
शक्ति केंद्र सारधा के ग्राम इकाई सरई पतेरा में बैठक संपन्न हुआ
लोरमी - शक्ति केंद्र सारधा के ग्राम इकाई सरई पतेरा में बैठक संपन्न हुआ जिसमें प्रधानमंत्री के मन की बात की कार्यक्रम, भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी योजना के विषय में चर्चा हुआ जिसमें प्रमुख रूप से शक्ति केंद्र की बैठक प्रभारी सम्माननीय महेंद्र खत्री भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पारसनाथ साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष केशव कश्यप, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी खड़ा नंद कश्यप, पवन गुप्ता, मनहरण कश्यप, रामनाथ साहू, रघुनाथ साहू,टीकाराम साहू ,मनीराम राजपूत,रामगोपाल साहू,,बसंत साहू , रोहित कश्यप,रामलाल साहू,शिवकुमार साहू,एवं सभी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री,सभी ग्राम इकाई के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
आईएफएस परीक्षा में चयनित गुरुदयाल जांगड़े का हुआ सम्मान
विधायक, कलेक्टर और डीएफओ ने निवास पहुंचकर दी शुभकामनाएं
दादनकापा में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
लोरमी - जिला आयुष अधिकारी डॉ. यामिनी शर्मा के निर्देशानुसार ग्राम दादनकापा में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को ग्रीष्मऋतु जन्य व्याधियों एवं ग्रीष्म ऋतुचर्या के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार श्रीवास ने गर्मी के मौसम में होने वाली सामान्य समस्याओं जैसे लू लगना, डिहाइड्रेशन, त्वचा संबंधी समस्याएं एवं पाचन विकारों से बचाव हेतु आवश्यक उपाय बताए। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, पर्याप्त जल सेवन, संतुलित आहार एवं आयुर्वेदिक दिनचर्या अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गोदावरी ध्रुव, सहायिका सुनीता ध्रुव एवं हाथीराम यादव का सहयोग रहा। शिविर में कुल 95 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं आयुष औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। ग्रामीणों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना की।
आदर्श शहर समृद्धि योजना' के प्रथम चरण में लोरमी का चयन; शहर में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे
लोरमी - छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राज्य में शहरी विकास को गति देने के लिए 'आदर्श शहर समृद्धि योजना' की शुरुआत की गई है । स्थानीय विधायक एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रथम चरण में बिलासपुर संभाग से नगरपालिका परिषद लोरमी का गौरवपूर्ण चयन किया गया है । योजना के तहत पहले चरण में पूरे प्रदेश से कुल 32 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है, जिसमें लोरमी भी अपनी जगह बनाने में सफल रहा है ।
माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वस्थ होने की मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना की. मैडिकल टीम
लोरमी - जांजगीर चांपा जिले की पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने 22 मई को सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8848. 86 मीटर पर तिरंगा लहराकर इतिहास रच दिया हालांकि इस ऐतिहासिक फतह के बाद बेस कैंप में लौटते समय अत्यधिक ऊंचाई शून्य से 40 डिग्री नीचे तापमान और ऑक्सीजन कमी के कारण गीता श्रीवास की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई उन्हें आपातकालीन स्थिति में हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर काठमांडू के नर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल मैं भरती कराया गया डॉक्टर के मुताबिक अमिता श्रीवास को गंभीर फ्रास्टबाइट अत्यधिक ठंड से अंगों का सुन होना और हाई एल्टीट्यूड संबंधित स्वास्थ्य की समस्या हुई है जिसमें हमारी मेडिकल टीम ने अमिता श्रीवास को 8 अप्रैल 2026 को उनके निवास में जाकर उनको शुभकामनाएं दिया और उनका हौसला बढ़ाया और कहां की माउंट एवरेस्ट फतह करेंगे हमेंविश्वास है अमिता श्रीवास ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर गौरवानवित किया है हमारी मेडिकल टीम मंदिर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य लाभ की पूजा अर्चना की जल्द स्वस्थ होने की कामना की इसमें प्रमुख रूप से डॉक्टर अशोक जायसवाल नगर पालिका उपाध्यक्ष लोरमी नगर अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत सचिव् मुकेश कश्यप राजेंद्र साहू दुर्गा यादव दीपक साहू तिरिथ साहू उपस्थित रहे।
शक्ति केंद्र चेचानडीह की बैठक में शामिल हुए सुशील यादव*
लोरमी - भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शक्ति केंद्र चेचानडीह में मंडल अध्यक्ष लोरमी सुशील यादव के अध्यक्षता में बैठक किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी सबसे मजबूत व विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी हैं श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात लोगो के बीच समुह में सुनने के लिए आग्रह किया। पेड़ पौधा लगातार कम होते जा रहा है गर्मी बहुत तेजी के साथ बड़ रही हैं जिसे रोकने के लिए सामूहिक अभियान चलाकर पौधा रोपण पर ध्यान देने की बात कही संगठन की बैठक लगातार पार्टी में चलता रहता है यही कारण आज भाजपा संगठित पार्टी है। दूसरा पार्टी चुनाव के समय बैठक करते है लेकिन भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने लोगों के बीच बैठना बाते करना समस्या का समाधान करना कार्यकर्ताओं की बातों को अपने शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराना ये हमारा पार्टी का नियम है साथ ही हमारे लोरमी के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में उप मुख्यमंत्री आदरणीय अरुण साव तेजी से हर क्षेत्र में विकास कार्य करवा रहे है हम सबका दायित्व है अपने ग्राम में होने वाले निर्माण कार्य पर ध्यान देना है कि काम सही हो रहा है या नहीं चुनाव के समय आप सभी को जवाब देना रहता है आपके ही नेतृत्व में बुथ का चुनाव जीत हासिल करते हैं बुथ के कार्यकर्ता ही हमारी धरोहर कार्यकर्त्ता है ।
इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है - आचार्य हेमन्त शुक्ला
नवदिवसीय श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन
भीषण गर्मी से बचाव जनहित में मेडिकल टीम की अपील
लोरमी - पूरे प्रदेश में हिटवे गर्मी का पर 45 से 47 के बीच में चल रहा है जिसमें भीषण गर्मी से लोग परेशान हो चुके हैं जिसमें लोगों को से मिलकर अपील की जा रही की कृपया घरों से बाहर ना निकले आवश्यक कार्य से ही निकले और पर्याप्त पानी पिए अपनी सेहत और स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखें हमारी मेडिकल टीम लगातार जागरूकता अभियान करके समझाइए देते आ रही है निरंतर अपनी बीपी शुगर का जांच कर आते रहिए हमारे प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष दो अशोक जायसवाल का कहना है कि भीषण गर्मी में अपने आप को बताइए अपने घरों में रहिए जरूरी काम ही तभी घर से बाहर निकले इस इस भीषण गर्मी में उल्टी दस्त होने का खतरा बना रहता है आप भरपूर अपने शरीर में पानी पिए जिसमें हमारे मेडिकल टीम के नगर अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा उपाध्यक्ष जीवन साहू सचिव मुकेश कश्यप कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत दुर्गा प्रसाद यादव संदीप जयसवाल और सदस्य मौजूद थे।