छत्तीसगढ़ / रायगढ़
केन्द्र सरकार की योजनाएं पहुंच रही जिले के अंतिम छोर तक
328 ग्रामों में लगभग साढ़े चार लाख लोग जुड़ चुके विकसित भारत संकल्प यात्रा में
7 विकासखण्ड के 20 ग्राम पंचायतों में कल लगेंगे शिविर
रायगढ़, 13 जनवरी 2024
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हर वंचित तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है इसी क्रम में रायगढ़ जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान समाज में अंतिम व्यक्ति तक शासन खुद पहुंच रही है। यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। विकसित भारत बनाना हमारा संकल्प है। यह यात्रा विश्वास और संकल्प करा रही है कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशवासी 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी अब तक जिले के 328 ग्राम पंचायतों में पहुंच चुकी है। जहां लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लाभ सुनिश्चित कर रही है। अभी तक लगभग साढ़े चार लाख लोग इस यात्रा से जुड़ चुके हैं।
विकसित भारत संकल्प यात्रा से जरूरतमंदों को मिल रहा फायदा
जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी जरूरतमंदों को फायदा मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क चिकित्सा सेवा हो, उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला फ्री गैस चूल्हा अथवा अन्य योजनाओं के तहत हर जरूरतमंदों तक लाभ पहुंच रहा है। शिविर के दौरान अधिकारी और कर्मचारी यहां उपलब्ध रहते हैं, जो केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से लोगों को जोड़ते हैं।
लाभार्थी कर रहे अनुभव साझा
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में ऐसे सभी लाभार्थी जिन्हें केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है वे मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से अपना अनुभव साझा कर रहे है। इसी कड़ी में तमनार में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम बुढिय़ा की बुजुर्ग महिला रूमिला सारथी ने बताया कि मुझे उज्जवला योजना का लाभ मिला है। जिससे हमारे घर में अब गैस चूल्हे से खाना बना रहे है। अब हमें न तो लकड़ी लेने जंगल जाना पड़ता है और न ही गैस चूल्हे में खाना बनाने में किसी प्रकार की तकलीफ हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
14 जनवरी को यहां लगेंगे शिविर
विकसित भारत संकल्प यात्रा का डिजीटल रथ कल 14 जनवरी को जिले के इन गांवों में पहुंचेगी। जहां शिविर के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इनमें धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम सिथरा, क्रोन्धा, सेमीपाली एवं हाटी, घरघोड़ा के चिल्कागुड़ा एवं कया, खरसिया के भैनापारा, गोरपार, खम्हार एवं छोटेमुड़पार, लैलूंगा के लारीपानी, गुनु एवं फूलीकुंडा, पुसौर के कोड़ातराई, मिड़मिड़ा, दर्रामुड़ा एवं डूमरपाली, रायगढ़ के बनसिया एवं तरेकेला तथा विकासखण्ड तमनार के जोबरो शामिल है।
रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह सड़क हादसा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई
रायगढ़ । रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह सड़क हादसा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया।
महिला के शव को सड़क पर रखकर ग्रामीणों के द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला की मौत हुई है, वहीं युवक भी घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि बाइक सवार धरमजयगढ़ से रायगढ़ की ओर आ रहे थे, उसी दौरान घटना घटित हो गई।
बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। ग्रामीणों के विरोध के कारण महिला और घायल व्यक्ति का नाम और पता नहीं चल सका है। घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि अभी मृतक और घायल का नाम पता नहीं चल सका है। ट्रक ने ठोकर मारा है और ग्रामीणों द्वारा शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया जा रहा है, जिन्हें समझाईश दी जा रही है। आगे की पूछताछ के बाद ही घटना का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
आत्महत्या करने जा रही थी महिला, बचाने गई मौसी तो उसी पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, देखते रह गए लोग
आपसी विवाद में एक महिला ने अपनी मौसी पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला जूटमिल क्षेत्र की है।
अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती प्रतियोगिता का कराया शुरुआत, दी शुभकामनाएं
रायपुर : वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने महाराज चक्रधर सिंह और भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वित्तमंत्री श्री चौधरी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
वित्तमंत्री श्री चौधरी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आप सभी 39वें चक्रधर समारोह में सम्मिलित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस वर्ष भव्य रूप से चक्रधर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर देश भर से आए कुल 275 रेसलर्स के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंनेे कुश्ती प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन व कुश्ती संघ को बधाई दिया। श्री चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बड़े स्तर पर जिले में वैभवशाली ढंग से मनाया जा रहा है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस अवसर पर विधायक निधि से कुश्ती मेट देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुश्ती को जिले में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही हैं। जिससे रेसलर्स को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।
इंटरनेशनल रेफरी को गदा प्रदान कर किया गया सम्मानित
वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिल्ली से आए इंटरनेशनल रेफरी श्री अजीत मान एवं हरियाणा के श्री यशवीर सिंह ढाका को गदा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल, कुश्ती संघ के श्री दिनेश जायसवाल, श्री राजानंद यादव, श्री श्याम सिंह सोनी, श्री रमन यादव, सुश्री भाविका पाण्डेय, श्री मनोज साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
वित्त मंत्री चौधरी ने रामलीला मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
रायगढ़। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को रायगढ़ के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने महाराज चक्रधर सिंह और भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वित्तमंत्री चौधरी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
वित्तमंत्री चौधरी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आप सभी 39वें चक्रधर समारोह में सम्मिलित हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस वर्ष भव्य रूप से चक्रधर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर देश भर से आए कुल 275 रेसलर्स के बीच कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंनेे कुश्ती प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन व कुश्ती संघ को बधाई दिया। चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बड़े स्तर पर जिले में वैभवशाली ढंग से मनाया जा रहा है, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस अवसर पर विधायक निधि से कुश्ती मेट देने की घोषणा भी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुश्ती को जिले में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही हैं। जिससे रेसलर्स को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।
इंटरनेशनल रेफरी को गदा प्रदान कर किया गया सम्मानित
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर दिल्ली से आए इंटरनेशनल रेफरी अजीत मान एवं हरियाणा के यशवीर सिंह ढाका को गदा प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, कुश्ती संघ के दिनेश जायसवाल, राजानंद यादव, श्याम सिंह सोनी, रमन यादव, भाविका पाण्डेय, मनोज साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
साईबर सुरक्षा व जल संरक्षण के उपायों को लेकर जागरूकता व उसे अमल में लाना बेहद जरूरी-सुप्रीम कोर्ट जस्टिस श्री प्रशांत मिश्रा
साईबर अपराधों से बचाव व जल संरक्षण के लिए सजगता से करने होंगे प्रयास-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
साईबर सुरक्षा व जल संरक्षण को लेकर रायगढ़ में आयोजित हुई कार्यशाला
रायपुर : साईबर सुरक्षा और जल संरक्षण को लेकर रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में गुरुवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस श्री प्रशांत मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जबकि वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य लोगों में साईबर सुरक्षा और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ श्री जितेन्द्र कुमार जैन, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, जिला न्यायालय से सभी न्यायाधीश, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जस्टिस श्री प्रशांत मिश्रा ने कहा कि साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण यह दो ऐसे विषय है जो आज के समय में हम सभी के जीवन से सीधे तौर से जुड़े हुए है। साईबर अपराधों से बचाव के लिए इसके बारे में जागरूक होना सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। आज टेक्नालॉजी तेजी से विकसित हो रही है। ऐसे में स्वयं को अपडेट रखना और साईबर अपराधों से जुड़ी जानकारी व उससे बचाव के तरीकों को अमल में लाकर ऐसे अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने अपने आसपास के वाकये बताते हुए कहा कि साईबर ठग लोगों को ज्यूडशरी से जुड़े लोगों के नाम पर भी ठगने का प्रयास करते है। ऐसे मामलों में सतर्कता व सुझबुझ से काम लेना जरूरी है।
उन्होंने जल संरक्षण को लेकर कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है। जागरूकता के साथ ही जल संरक्षण के उपायों को अमल में लाकर ही हम अपने आसपास एक बेहतर वातावरण निर्मित कर सकते है। इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेकर अपने आसपास दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि साईबर अपराधों का दायरा जिस तेजी से बढ़ा है, लोगों के बीच सतर्कता का स्तर उसी अनुरूप बढ़ाना आवश्यक है। आज के डिजीटल युग में अगर समझदारी से काम न लिया जाए तो एक क्लिक में आदमी अपनी सारी जमा पूंजी गंवा सकता है। उन्होंने बताया कि चोरी जैसे अपराधों के मुकाबले अब साईबर ठगी से लोगों को कही ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है।
शासन-प्रशासन अपने स्तर पर ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने व अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कार्य कर रही है। लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। साईबर अपराधों के तरीके व इसके पीछे काम करने वाले मनोभावों की समझ बढ़ाकर तथा उससे बचाव के तरीकों के बारे में स्वयं तथा अपने परिवार वालों को जागरूक कर साईबर अपराधों से बचा जा सकता है।
उन्होंने जिला प्रशासन के जल संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रायगढ़ में भू-जल व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर नवा रायपुर में पीपल फॉर पीपुल अभियान चलाकर व्यापक रूप से पीपल के पेड़ लगाने का काम किया जा रहा है। रायगढ़ जिले में भी व्यापक स्तर पर यह कार्य हुआ है।
केलो बांध का पानी नहरों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में प्रकृति पूजन का अहम स्थान रहा है। इसको दृष्टिगत रखते हुए हम सभी को जल संरक्षण की दिशा में साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से शासन स्तर पर फ्लाईएश व ईएसपी मैनेजमेंट की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
10 दिवसीय फिजियोथेरेपी शिविर का हुआ सफलता के साथ समापन
रायगढ़। हीलिंग हैंड्स फिजियोथेरेपी क्लिनिक के तत्वाधान में एवं प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मल्लिक के देख-रेख में दस दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन रायगढ़ शहर में किया गया I यह निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर 01 सितंबर रविवार प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होकर 10 सितंबर शाम 4 बजे समाप्त हुई I हीलिंग हैंडस फिजियोथेरेपी क्लिनिक प्रथम तल स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भवन, आकाशवाणी के सामने, टी.वी. रोड, रायगढ़ में बिगत 20 बर्षो से निरंतर अपनी सेवाएँ दे रही हे I प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मल्लिक ने बताया कि इस फिजियोथैरेपी शिविर का उद्देश्य आम जनता को फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण सेवाओं के लाभ से अवगत कराना और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक कदम और बढ़ाना है। इस शिविर में अस्थि एवं नसों से संबधित सभी रोगों के परिक्षण एवं उपचार किया गया। विशेषतः रीड की हड्डी से संबंधित तकलीफ जैसे दो हड्डी के बीच नस दबना, हड्डी के बीच की डिस्क खिसक जाना, स्लिपडिस्क, सायटिका, कमर और पीठ का दर्द, गर्दन हिलाने में दर्द, कंधा उपर उठाने - पीछे ले जाने में दर्द, जोडो में दर्द जोडो का सूजन का दर्द, गठियावाल, कुल्हे की जोडों की तकलीफ, घुटनों के गददों एवं लिगामेंट में चोट, आर्थराड्टिस वातरोग, स्पोंडिलाईटिस, जोडों की अकडन, हडिडयों का घिसना, पुराने चोट का दर्द एवं शरीर के अन्य भागों में दर्द संबंधी समस्त प्रकार के रोगों की जांच एवं चिकित्सा निःशुल्क दी गई। ईश शिविर में कुल 1280 मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्राप्त किया है ।
खेमराज नायक की सक्रियता से गोहडीडिपावासियों को सडक की समस्या से मिला निजात
हाई कोर्ट में आया अजीबो-गरीब मामला, मेरा नाम नटवर लाल इसलिए होती है पीड़ा
रायगढ़। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में एक रोचक मामला सामने आया है। रायगढ़ के एक व्यवसायी ने याचिका दायर कर ठगी या जालसाजी के मामले के आरोपित को नटवर लाल जैसे नाम से पुकारे जाने या फिर लिखे जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
याचिकाकर्ता ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा है कि वह व्यवसायी है। बिजनेस और समाज में उसकी अच्छी खासी इज्जत है। इस तरह के नाम मीडिया में सामने आने पर उसे व्यक्तिगत पीड़ा होती है। उसका अच्छा नाम ठगों या जालसाजों की बदनियती के कारण बदनाम हो रहा है।
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि उनके जैसे और भी हमनाम होंगे। उनको भी इस तरह की घटना के बाद इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया में जोर शोर से प्रकाशित व प्रसारित होने पर पीड़ा होती होगी। यह भी सही है कि मेरे सहित हमनाम अपनी पीड़ा किसे बताएं और कहां व्यक्त करें। याचिकाकर्ता व्यवसायी ने याचिका में अपनी पीड़ा को पूरी तरह व्यक्त कर दिया है।
याचिका के अनुसार ठगों और जालसाजों के कारण अच्छा खासा नाम बदनाम हो रहा है। मौजूदा दौर में नटवर लाल कहते ही किसी ठग या धोखाधड़ी करने वाले की छवि लोगों के सामने आ जाती है।
यह स्वाभाविक भी है। इस नाम को मीडिया ने इतना प्रसारित और प्रचारित कर दिया है कि यह नाम लेते ही लोग ठगी या जालसाजी का ही अनुमान लगाने लगते हैं। इसी अनुरुप छवि भी बनाने लगते हैं। याचिकाकर्ता ने धारा 19 (2) और धारा 21 तहत में तहत याचिका दायर कर इस तरह की घटनाओं में नटवर लाल जैसे नाम का उपयोग करने पर पाबंदी लगाने की मांग की है।
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में बताया है कि जालसाजी,ठगी और धोखाधड़ी के लिए कुख्यात मिथलेस श्रीवास्तव को 420 के मामले में जब पकड़ा गया था तब उसे ही नटवर लाल के नाम से संबोधित किया गया था। किसी के नाम का किसी भी संदर्भ में उपयोग करना मौलिक अधिकारों के हनन का मामला बनता है।
नटवर नागर के नाम का है अपमान
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि नटवर भगवान श्रीकृष्ण का नाम है। उन्हें नटवर नागर के नाम से भी जाना जाता है।
जालसाजी और चारसौबीसी में नटवर लाल जैसे नाम का प्रयोग करना भगवान श्रीकृष्ण का अपमान है। भक्तों को पीड़ा होती है। याचिकाकर्ता ने तो यहां तक कहा है कि यह उनकी व्यक्तिगत पीड़ा का विषय है। इस पर गंभीरता के साथ विचार करने की गुहार लगाई है।
आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई 20 ड्रम महुआ शराब जब्त
रायगढ़ । विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के मद्देनजर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने रायगढ़ जिला सहित आसपास की ओडिसा सीमावर्ती क्षेत्रों में आबकारी विभाग को अवैध मदिरा के परिवहन, निर्माण पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में रायगढ़ एवं ओडिसा राज्यों के सीमावर्ती जिलों के आबकारी अमलों की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता मिली है और 4 हजार किलोग्राम महुआ लाहन एवं 255 लीटर अवैध मदिरा की जब्ती की गई है।
सहायक आयुक्त आबकारी, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बेलरिया नाला के किनारे ओडिसा के सीमावर्ती क्षेत्र में आज बेलपहाड़ के एक्साईज रेंज एवं स्टेशन इंचार्ज सर्किल इंस्पेक्टर विजय प्रकाश तिर्की एवं मोबाईल यूनिट झारसुगुड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर क्षितिस दास, देवेन्द्र प्रहलाद तथा रायगढ़ जिले के आबकारी उप निरीक्षक हाबिल खलखो व आबकारी आरक्षक तुलेश्वर राठौर एवं लालसिंह द्वारा संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही की गई जिसमें 20 ड्रमों और 60 बोरों में कुल 4 हजार किलो ग्राम फर्मेटेड वाश (महुआ लाहन)और कुल 255 लीटर अवैध आसवित मदिरा जब्ती की गई है।
चक्रधर समारोह 2024 : कथक और ओडिसी नृत्य ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध
रायपुऱ : सुर-ताल, छंद और घुंघरू के 39 बरस के अवसर पर चक्रधर समारोह में दूसरे दिन दिल्ली, कलकत्ता और रायपुर से आए कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत कथक और ओडिसी नृत्यों ने दर्शकों मंत्रमुग्ध कर दिया। ओडिसी नृत्य की प्रसिद्ध कलाकार डॉ.पूर्णाश्री राउत और पद्मश्री रंजना गौहर एवं कथक नृत्यांगना सुश्री दीपान्निता सरकार ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इन कलाकारों के भाव भंगिमा ने सब का मन मोह लिया।
प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक डॉ.पूर्णाश्री राउत ने भगवान जगन्नाथ को समर्पित धार्मिक पूजा गीत को ओडिसी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। दर्शकगण भगवान जगन्नाथ के धार्मिक गीत आराधना देख भक्तिमय माहौल में डूब गए। उनके भाव भंगिमा युक्त ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दिल्ली से पहुंची लखनऊ घराने कथक नृत्यांगना सुश्री दीपान्निता सरकार और जयपुर घराने के कलाकार सौरभ ने लखनऊ और जयपुर घराने के कथक की बेजोड़ संगम की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति में हारमोनियम बांसुरी, तबले और पखावज के साथ नर्तकों की संगत देखते ही बनती थी।
दिल्ली की सुश्री ए.मंदाकिनी स्वैन ने चक्रधर समारोह में राग जोश शैली से साजना मोरा घर आवै गाकर सब का मन मोह लिया। इसके साथ ही उन्होंने श्याम कल्याण की भी प्रस्तुति दी। कोलकाता से पहुंचे प्रसिद्ध सरोद वादक सौगत गांगुली की शानदार प्रस्तुति में पारंपरिकता और आधुनिकता का संपूर्ण संगम दिखा। सरोद की तरल ध्वनि जब तबले की थाप के साथ संगत से संगीत की गहराई, सूक्ष्मता और भावनात्मकता का अद्वितीय मेल देखने को मिला। दिल्ली की पद्मश्री रंजना गौहर ने ओडिसी नृत्य के माध्यम से कबीर का जीवन यात्रा को जीवांत कर दिया। रहस्यवादी कवि कबीर के जीवन के अलग-अलग पड़ावों, उनकी सीख और अनुभवों को साथी कलाकारों नृत्य मुद्राओं से रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान कबीर के दोहों और भजन पर सुरमयी और लयबद्ध प्रस्तुति भी दी गई।
चक्रधर समारोह में लोक गायक श्री विजय शर्मा एवं टीम के छत्तीसगढ़ी गानों से दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके द्वारा गाए कोरी-कोरी नारियल चढ़े, महुआ झरे गानों पर दर्शक झूम उठे। भोपाल की शास्त्रीय गायिका सुश्री वाणी राव ने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी।
135 लीटर महुआ शराब के साथ 760 किलो लाहन जब्त
रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल द्वारा सहायक आयुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा को अवैध शराब के भंडारण, परिवहन पर लगातार कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है।
अवैध शराब निर्माण की सूचना मिलने पर वृत्त-घरघोड़ा आबकारी उपनिरीक्षक संतोष नारंग एवं उनकी टीम द्वारा ग्राम-बिलासखार थाना-पूँजीपथरा, जंगल में कुरकुट नदी किनारे पहुँचकर भारी मात्रा में महुआ शराब एवं महुआ लाहन पकड़ा। जिसमें चार प्लास्टिक डिब्बा में प्रत्येक में 15-15 लीटर कुल 60 लीटर महुआ शराब, एक जरिकेन में 5 लीटर महुआ शराब, एक प्लास्टिक डिब्बा में भरी 20 लीटर महुआ शराब, एक एल्युमीनियम बर्तन में 50 लीटर महुआ शराब इस तरह कुल 135 लीटर महुआ शराब जप्त किए।
जिसका बाजार मूल्य-27000 है। इसी तरह 19 प्लास्टिक बोरियों जिसमें 40-40 किलो ग्राम कुल-760 किलोग्राम महुआ लाहन जिसका बाजार 38000 है। इस तरह कुल जप्त सामग्री का मूल्य 65000 एवं मदिरा बनाने के बर्तन बरामद किया जाकर परिवहन योग्य ना होने के कारण मौके पर नस्ट किया गया।
मौके पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आब.अधिनियम के तहत गैर जमानतीय धाराओं में प्रकरण कायम किया गया है। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक जितेश नायक, आबकारी आरक्षक तुलेश्वर राठौर, लाकेश नेताम, राजेश्वर सिंह ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, भेखराम पटेल और वाहन चालक वेदराम साहू का योगदान रहा।
बंजारी धाम परिसर में ब्रम्हलीन विभूतियों के प्रतिमा अनावरण में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम व वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी भी कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की
मुख्यमंत्री श्री साय ने 2.51 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन तराईमाल धाम स्थित श्री बंजारी माई की पूजा अर्चना एवं दर्शन लाभ लेकर प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने परिसर में ही स्थापित पुजारी ब्रह्मलीन श्री रामगोपाल महाराज जी, ब्रह्मलीन अंकुर मालाकार जी, पुजारिन सोनागिरी माता जी के प्रतिमा का भी अनावरण किया। साथ ही उन्होंने श्री बंजारी माई धाम तराईमाल में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से नव निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, जिसमें 8 कार्यों के लिए कुल 2 करोड़ 51 लाख रूपये के कार्य शामिल है। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आभार जताते हुए कहा कि मैं जब सांसद के रूप में चुना गया तब से मां बंजारी के पूजा-अर्चना के साथ दर्शन लाभ मिल रहा है। मां बंजारी के आशीर्वाद से ही मैं आज प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचा हूं। उनके आशीर्वाद से प्रदेश के जनता को सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करता हूं। अंकुर गौटिया के भागीरथ प्रयास से इस धाम का विकास हुआ है। वह मोपेड चलाते हुए बगिया तक भी पहुंच जाते थे कभी कोई बात करनी होती थी ऐसे जुझारू कार्य के बदौलत यह धाम आज अपने स्वरूप में है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश का गठन हुआ जिसे संवारने का काम हमारी सरकार कर रही है। महतारी वंदन, राम लला दर्शन योजना के माध्यम से हर महीने 8 हजार से अधिक दर्शन लोगों को आयोध्या, काशी ले जा रहे है। दो दिन पहले ही 8 लाख से अधिक गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति प्रदान की है। हम लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत है।
कृषि एवं प्रभारी मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि मां बंजारी के आशीर्वाद से ही दोनों बेटे आज प्रदेश के मुखिया और वित्त मंत्री बने है। दोनों के पास ही विकास की चाबी है। जिससे रायगढ़ सहित प्रदेश को विकास की एक नई धारा में ले जा रहे है। मां बंजारी धाम के विकास के लिए जो आप सब लोगों ने मिलकर जो कार्य किए है वह काबिले तारीफ है। सरकार अपना काम करती ही है पर स्थानीय जनता, गरीबों को और अधिक सुविधा मुहैया के उद्देश्य से निजी संस्था भी सामुदायिक सहभागिता के नाते अपना सहयोग प्रदान करते है जो कि सराहनीय है।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि बंजारी धाम में जीवन समर्पित करने वाली विभूतियों के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला यह सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय यहां से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। यह रायगढ़ तथा आस पास के लोगों के बीच आस्था का बड़ा केंद्र है। रायगढ़-घरघोड़ा सड़क निर्माण का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। अधिकांश हिस्से के काम पूरा कर लिया गया है। जो काम बचा है उसे बारिश के तत्काल बाद पूर्ण कर लिया जाएगा। तमनार से पूंजीपथरा सड़क का निर्माण किया जा रहा है वो भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। हम इस क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे है। कार्यक्रम को सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया ने भी संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि इस अंचल के प्रमुख आस्था के केन्द्र में यहां के प्रमुख विभूतियों के प्रतिमा अनावरण में शामिल होने के लिए आप पहुंचे है। उन्होंने कहा कि यहां सड़कों का काम भी तेजी से हो रहा है। अंधोसंरचनात्मक विकास कार्यों को लेकर भी कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणाएं, तमनार को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए तमनार को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही छर्राटांगर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा, पूंजीपथरा थाना में 5 स्टाफ क्वार्टर निर्माण की घोषणा, घरघोड़ा कॉलेज में एम.ए. की कक्षाएं प्रारंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने छर्राटांगर से पाकादरहा के बीच कुक्कुट नदी में पुलिया निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर कलेक्टर को शीघ्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बंजारी धाम स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने श्री बांछा निधि भोय व श्री आई.पी.शर्मा को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में रोपा पीपल का पौधा
पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ-छाया उपवन हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि मंत्री, वित्त मंत्री, सांसद सहित स्कूली बच्चों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाए पौधे
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस थाना परिसर, पूंजीपथरा में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ के सम्मान में लगाया पीपल का पौधा रोपा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पीपल का पौधा रोपित कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है।
पूंजीपथरा थाना परिसर में मातृ छाया उपवन वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि एवं प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने पीपल, वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने पीपल, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने चंदन, सांसद श्री राधे श्याम राठिया ने चंदन का पौधा लगाया। मुख्य वन संरक्षक श्री प्रभात मिश्रा, संभाग आयुक्त बिलासपुर श्री महादेव कावरे, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो, स्कूली बच्चों ने मातृ छाया उपवन हेतु 800 से अधिक पौधे रोपे। ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत प्रदेशभर में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमें हर नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम पर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री रायगढ़ में चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ
रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की
रायपुर : संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने स्थानीय कला संस्कृति के साथ-साथ पारंपरिक विरासत को सहेजने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस मौके पर रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय प्रांरभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने संगीत और कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले संगीत के मर्मज्ञ विद्वतजनों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रायगढ़ के शैल चित्रों पर आधारित अभिलेखीकरण पुस्तिका एवं चक्रधर समारोह की परिचय पुस्तिका का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत पांच सालों में चक्रधर समारोह का आयोजन फीका पड़ गया था, अब रायगढ़ के विधायक और हमारे सरकार में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की पहल से चक्रधर समारोह के आयोजन को और बेहतर तथा भव्य स्वरूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को प्रकृति ने भरपूर खनिज संपदा से नवाजा है। यहां हीरा, कोयला, लोहा का भरपूर भंडार है, यहां की धरती में भरपूर उर्वरा शक्ति है। मेहनतकश किसान और हम सब मिलकर छत्तीगसढ़ को कृषि प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किए गए वायदे के अनुरूप प्रदेश के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 3100 रूपए के भाव से खरीदने का वायदा पूरा किया। तेन्दूपत्ता का पारिश्रमिक दर प्रति मानक बोरा 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को उनके खाते में राशि अंतरित करने का काम कर रही है। श्रीरामलला दर्शन योजना से यहां के लोगों को प्रभु श्रीराम का दर्शन करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अभी दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ को साढ़े आठ लाख से अधिक परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की है, हम इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने चक्रधर समारोह को नये स्वरूप में भव्य और आकर्षक रूप में आयोजित करने के लिए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री विनय पाण्डेय द्वारा ब्राम्हीलिपि एवं खरोष्ठी लिपि में अनुसंधान पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। श्री पाण्डेय द्वारा इस मौके पर मुख्यमंत्री को ब्राम्ही लिपि में लिखी नाम पट्टिका भेंट की गई।
कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार ने कहा कि महाराज चक्रधर ने रायगढ़ घराना के कला संगीत को संजोकर रखा है। उन्होंने कला संगीत को देश और दुनिया में एक नई ऊचाई देने का काम किया है। उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सम्राट चक्रधर शास्त्रीय कला संगीत के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर कला संस्कृति को एक नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की कला संस्कृति, यहां की विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए तत्परता से काम कर रही है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने चक्रधर समारोह के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा चक्रधर समारोह को एक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और आज उसे जिला प्रशासन, संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग के सहयोग से आज भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित आठ पद्मश्री कलाकार भाग लेने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह की महत्ता अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश के विभिन्न प्रांतों के नामी-गिनामी कलाकार यहां अपनी प्रस्तुति देने की अभिलाषा रखते हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री कुंवर देवेन्द्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राजपरिवार के श्रीमती उर्वशी सिंह, श्रीमती बिजया सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बनेगा नंबर वन राज्य -हेमा मालिनी
रायगढ़ को मीला पहला प्रयास आवासीय विद्यालय
रायगढ़ ,07 सितम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। यह रायगढ़ जिले का पहला प्रयास आवासीय विद्यालय है। यहां चालू शिक्षा सत्र से 125 बालक-बालिकाओं को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ आईआईटी, एनआईटी, मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए कोचिंग और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी। इस मौके पर कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, कमिश्नर श्री महादेव कावरे, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, एसपी श्री दिव्यांग पटेल सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।