छत्तीसगढ़ / रायपुर
मन की बात का 108वां संस्करण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अवसर का अद्वितीय साक्षी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं 108 अंक हम सभी देशवासियों के लिए है सौभाग्यशाली - प्रीतेश गांधी
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मन की बात का ऐतिहासिक 108वां प्रसारण का पूरा देश साक्षी बना। प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा एवं प्रदेश सदस्य मन की बात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुना।
प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रीत सदस्य भाजपा एवं प्रदेश सदस्य मन की बात ने कहा कि प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। मन की बात का 108वां संस्करण यह वर्ष 2023 का अंतिम प्रसारण है। अब वर्ष 2024 का प्रसारण श्रीराम जी के आगमन के साथ होगा। मन की बात पर प्रकाश डालते हुए गांधी ने आगे कहा कि मन की बात का 108वां एपिसोड के अंक का महत्व, उसकी पवित्रता भारतीय समाज के लिए अद्भुत है। माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है।इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड प्रधनमंत्री जी के साथ-साथ हम सबके लिए खास हो गया।
प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रीत सदस्य भाजपा एवं प्रदेश सदस्य मन की बात बीजेपी छत्तीसगढ़ ने बताया कि आज प्रधानसेवक जी ने कहा कि भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी भावना और मूमेंटम को बनाए रखना है। भारत का इनोवेशन हब बनना, इंटरनेशनल वर्ष ऑफ मिलेट्स, प्रतिदिन एक्सरसाइज, नींद, वर्कआउट, अनुशासन, धैर्यता, गदा व्यायाम का लाभ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI टूल्स, सावित्रीबाई फुले जी और रानी वेलु नाचियार जी, गुजरात की डायरा परंपरा सहित विभिन्न विषयों की जानकारी प्रदान करते हुए देशवासियों के मार्गदर्शन कर प्रोत्साहित किया।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा 14 जनवरी को आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का आयोजन
रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा की अध्यक्षता में शुक्रवार, दिनाँक 29 दिसम्बर, 2023 को प्रांतीय कार्यालय, प्रोसेसर कालोनी, रायपुर में आयोजित की गयी जिसका शुभारंभ श्री गणेश पूजन कर किया गया.
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया कि आगामी 14 जनवरी, 2024 को आचार्य चाणक्य स्मृति दिवस का आयोजन किया जाना है, जिसमें आचार्य चाणक्य जी के जीवन पर व्याख्यान एवं धार्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाना है, इस आयोजन में विप्र विधायकों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है.
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा ने कहा की सभी विप्र विधायकों को आमंत्रित करने हेतु प्रतिनिधि मंडल लेकर जाएंगे.
महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में उपस्थित समस्त दर्शकों से धार्मिक प्रश्न पूछे जाएंगे और सही उत्तर देने पर सम्मान पत्र से सम्मानित किया जाएगा.
प्रांतीय महासचिव अजय अवस्थी ने बताया की तीन वक्ताओं के नाम तय कर उन्हें आचार्य चाणक्य जी पर व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया जाएगा.
राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा ने सभी सदस्यों को संगठन के कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की.
बैठक के अंत में संगठन द्वारा दर्शनीय स्थल भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत रविवार, 24 दिसम्बर, 2023 को आयोजित तुरतुरिया धाम, बार नवापारा के भ्रमण में शामिल 42 सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया.
बैठक में विशेष रुप से प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, युवा सचिव अभिषेक त्रिपाठी, महिला सचिव अर्चना तिवारी, प्रांतीय सचिव सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र पाठक उपस्थित रहे.
प्रेषक - अरविन्द ओझा
प्रदेश अध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन
मो. न. 9424214658
????????????????????????????????????
नववर्ष चिंतन आलेख रोते कैलेंडर को हंसाएं
नये वर्ष के आगमन की खुशी में पुराने वर्ष की आखरी रात में लोग झूम रहे थे, पर मैं चूंकि अपने नये वर्ष की शुरूआत हिन्दू पंचांग के मुताबिक चैत्र के माह को मानता हूं, अतः इन सबसे दूर था। बिस्तर पर जल्दी ही लुढ़क गया था, किन्तु नये वर्ष के ढोल ढमाक से मेरी नींद उचट गई थी। तभी किसी के सिसकने की आवाज सुनकर मैं उस दिशा में चल पड़ा जहां से सिसकने की आवाज आ रही थी।
आगे जाकर मैंने देखा कि कील में टंगा कैलेंडर फड़फड़ाते हुए सिसक रहा है। मैंने पूछा- भाई कैलेंडर कलप कलप कर क्यों रो रहे हो?
मेरे इस सवाल पर कैलेंडर आंसू पोंछते हुए बोला-अजीब आदमी हो, क्या तुम्हें मालूम नहीं कि आज मेरी जिंदगी की आखरी रात है। कल मेरी जगह नया कैलेंडर टंग जायेगा और मैं कचरे की तरह फेंक दिया जाउंगा।
अच्छा...... तो तुम्हें इसी बात का दुःख है कि अब तुम्हें कोई पूछेगा नहीं। अरे भाई कैलेंडर तुम्हें तो खुश होना चाहिये क्यों कि कल सुबह नये वर्ष पर तुम्हारे छोटे भाई अर्थात् नये कैलेंडर को तुम्हारी जगह सुशोभित होने का अवसर मिलेगा।
मेरी बात से कैलेंडर गुस्से में फड़फड़ा उठा और बोला- आदमी की जात सिर्फ अपने स्वार्थों, को पहले देखते हो तभी तो मेरे लिए भी ऐसी घटिया सोच तुम्हारी बन गई हैं। कान खोल कर सुनो,मैं इसलिए नहीं रो रहा हूं कि कल मेरी जगह नया कैलेंडर आ जायेगा। मैं तो ये सोच-सोच कर रो रहा हूं कि बारह महीने मैं तुम लोगों को होली, दीपावली, ईद, क्रिसमस जैसे अनेक त्योंहारों की तारीख की सूचना देते आपसी भाईचारा को बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़-पौधा लगाने, पानी बचाने, नशापान से दूर रहने का संदेश देता रहा पर तुम लोगों ने मेरी बातों की परवाह नहीं की।
क्या बात कर रहे हैं कैलेंडर भाई ? आपके बताये पर्वों के मुताबिक वर्ष भर हमनें तो अलग अलग त्यौहारों का मजा लिया। भला हमारे त्यौहार मनाने में तुम्हें क्या कमी, क्या खोट दिखा ,जो कि इतना गुस्सा कर रहे हो ?
मेरे इस सवाल से कैलेण्डर आगबबुला हो उठा वह बोला- आग लगे तुम लोगों के त्यौहार मनाने के ढंग में।बारहों महिना त्यौहारों की आड़ में लड़ते-झगड़ते,नशा शराबखोरी में डूबे रहे। ।वर्ष भर हरेक दिन की महिमा को बताते-बताते मैं पानी में डूबे मिट्टी के डल्ले की तरह घुलता रहा, पर तुम नहीं सुधरे।कुत्ते की पूंछ की तरह टेढ़े के टेढ़े रह गये।
कैलेंडर एक गहरी सांस लेने के बाद फिर बोला-मुझे तो मालूम था कि एक जनवरी को मेरा जन्म हुआ और इकतीस दिसम्बर की रात मेरी जिंदगी की आखरी रात होंगी, पर तुम लोगों को तो इस बात का जरा भी ज्ञान नहीं होता कि तुम्हारी जिंदगी का दीपक कब बुझ जायेगा ? इसीलिए समझा रहा हूं कि नये वर्ष में अच्छे अच्छे काम करना। मैं और मेरा के चक्कर में पड़ने के बजाय हम और हमारे के भाव को लिये हुए प्रेम की डोर में बंध जाना। रूपया-पैसा, पद-प्रतिष्ठा के घमंड में अकड़े मत रहना,नहीं तो कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा।
तब मैंने उसे लिपटाते हुए कहा- कैलेंडर भईया,आप भरोसा रखो नये वर्ष के कैलेंडर की जिंदगी को हम व्यर्थ जाने नहीं देंगे।यह सुन कर कैलेंडर के चेहरे पर खुशी के भाव उभर आये। वह मां की गोद में किलकारी भरते बच्चे की भांति आंखे बंद कर सो गया। मैं भी नई सुबह नई दुनिया में जागने का संकल्प लिए बिस्तर पर लुढ़क गया।
विजय मिश्रा 'अमित'
वरिष्ठ हिंदी-लोकरंगकर्मी
एम 8 सेक्टर 2 अग्रसेन नगर,पोऑ- सुंदर नगर,रायपुर (छग) 492013
मोबा. 98931 23310
मुख्यमंत्री से भारत यात्री श्री मेहुल लखानी ने की सौजन्य मुलाकात
माँ बम्लेश्वरी देवी प्रांगण, डोंगरगढ़ से उलटे पाँव निकले हैं भारत भ्रमण के लिए
मुख्यमंत्री ने उनकी इस यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में भारत यात्री श्री मेहुल लखानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री मेहुल को उनकी इस यात्रा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर विधायक श्री गजेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री मेहुल ने योग यात्रा की थीम पर भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा पूर्ण कर, अब पैदल पीछे की ओर चलते हुए भारत यात्रा पर निकले हैं। श्री मेहुल यह पदयात्रा सामाजिक सुधार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना जगाने के उद्देश्य से लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के प्रयास हेतु कर रहे हैं।
गौरतलब है कि श्री मेहुल इससे पूर्व साइकिल से नेपाल और भूटान तक 27 महीने में 46 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में श्री मेहुल पीछे की ओर पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से रायपुर होते हुए अयोध्या और सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकले हैं। श्री मेहुल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के निवासी हैं।
हुड़दंग किया तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई
नशे में वाहन चलाते पकड़े गये तो होगी जब्ती, पैदल घर जाना होगा
नव वर्ष के आयोजन को लेकर प्रशासन ने ली बैठक
सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के दिए गए निर्देश
रायपुर, राजधानी में 31 दिसंबर शाम-रात को नववर्ष के होने वाले आयोजनों तथा शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री जी.आर. ठाकुर ने बैठक ली। बैठक में श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आज राजधानी के भीतर और बाहरी इलाकों जैसे नया रायपुर, राम मंदिर रोड, मेरिन ड्राईव सहित सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किया जाएं। देर रात चलने वाली पार्टियों पर कमान कसनी होगी। ऐसे रेस्टोरंेट एवं हॉटलों के आस-पासपुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से नजर रखी जाएगी। यदि कोई हुड़दंग करते या शांति व्यवस्था में बाधा पहुंचाते पाया जाता है तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्री चतुर्वेदी ने कहा कि सभी बार या क्लब निर्धारित समय में बंद होंगे। यदि वे निर्धारित समय के बाद खुले पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई करते हुए उनके लायसेंस का निलंबन होगा और निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। एफएल-5 (क) अनुज्ञप्ति लेने वाले हॉटल या स्थल पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में लायसेंस लेने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एएसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में गस्त करेंगे और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करेंगे।
नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो तुरंत एक्शन होगा और वाहन जप्त कर लिया जाएगा। चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाईजर से कड़ाई से चेकिंग की जाएगी। तेज गति से और तेज हार्न बजाते हुए और दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी चलाते हुए पकड़े गए तो उन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आपातकालीन स्थिति पर चिकित्सा सहायता के लिए एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर मदद करेगी। श्री चतुर्वेदी ने नव वर्ष की सुबह प्रमुख मंदिरों और नया रायपुर सहित पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए।
प्रभारी एसपी श्री जी.आर. ठाकुर ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग टीम के साथ निरंतर गस्त करें और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर तुरंत एक्शन लें। बैठक में एडीएम,एसडीएम और विभिन्न पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ : CM ने नव वर्ष की दी शुभकामनाएं, कहा-प्रदेशवासियों से हमारी सरकार आपकी सेवा में सदैव रहेगी समर्पित...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए. इसके साथ ही मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में सदैव समर्पित रहेगी.
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “मेरे प्रिय छत्तीसगढ़वासियों आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह नया साल आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आये. आप सभी जनों के आशीर्वाद से आज छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार स्थापित हुई है.”
“इस नव वर्ष के पावन अवसर पर मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में सदैव समर्पित रहेगी.आप सभी भाई-बहनों को साथ लेकर मैं और मेरी सरकार समृद्ध और खुशहाल छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे.”
सांसद श्री मोहन मंडावी ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर, 01 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज कांकेर से लोकसभा सांसद श्री मोहन मंडावी ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री जनमन शिविर में विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिल रहा है योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर अधिकारी घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं से हो रहे है अवगत
रायपुर 01 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत राज्य के विशेष पिछड़ी जनजातियों को शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाने की तेज पहल की जा रही है। पोषण चौपाल व शिविर के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाने उनके घर तक पहुंचकर जागरूक करने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रशासनिक अमला विशेष पिछड़ी जनजातियों के पंचायत, बसाहट, टोला पारा एवं घर द्वार तक पहुंच कर बड़ी सरलता एवं आत्मीयता से विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत करा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंर्तगत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए शिविर लगाया जा रहा है। अधिकारी कर्मचारी शिविर के माध्यम से से अवगत हो रहे हैं । इनका चिन्हांकन कर सभी विशेष जनजातीय समूहों के लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्ययोजना बनाकर उन्हें लाभ प्रदान कराने व व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य योजना बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। इसी कड़ी में महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम झालखमहरिया में जिला प्रशासन कमार परिवारों के घर जाकर उनसे जानकारी एकत्र कर रहा है । प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं से अवगत होकर उन्हें संबंधित योजनाओ के बारे में जानकारी दी जा रही है।इसके साथ ही शिविर लगाकर योजनाओ का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष पिछड़ी जनजातियों को वीडियो संदेश के माध्यम से जानकारी दी जा रही है और हितग्राहियों को जनमन कार्ड भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं ।
गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, आधर कार्ड, आयुष्मान कार्ड , पक्का आवास, नल जल योजना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।
प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं ने सुनी 'मन की बात' की 108वीं कड़ी
उपमुख्यमंत्री साव ने कहा : राहुल की प्रस्तावित यात्रा का भी कोई लाभ कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक प्रसारण 'मन की बात' की 108वीं कड़ी रविवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सुनी गई। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस दौरान प्रदेश में चल रही विभिन्न गतिविधियों, विकसित भारत संकल्प यात्रा, संगठनात्मक कार्यों पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं, उन पर भी चर्चा हुई है। श्री साव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में भी चर्चा की गई है और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा को लेकर कहा कि अभी कुछ समय पूर्व उनकी एक यात्रा और निकली थी और उसके बाद तीन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इसलिए इस यात्रा का भी कोई लाभ कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है, क्योंकि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है। कांग्रेस मोदी-विरोध के एजेंडे पर चलते-चलते अब देश और देश की जनता का विरोध करने लगी है जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं कर रही है। इसलिए कांग्रेस चाहे जितनी यात्रा निकाले, उसका कुछ नहीं होने वाला है। श्री साव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस 75 पार का खूब दावा कर रही थी, उन दावों का हश्र पूरे प्रदेश ने देखा है। पिछला लोकसभा चुनाव भी हमने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के लगभग चार महीने बाद लड़ा और 11में से 9 सीटें जीती थीं। इस बार सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।
आम जनता से किए हर वायदे पूरे करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में हुए शामिल
बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित किया गया कार्यक्रम
सेम्हराडीह में उप स्वास्थ्य केन्द्र की मंजूरी की घोषणा
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार जिले के सेम्हराडीह में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के छठवें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य थे। छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण और राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा और विधायक श्री व्यास कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की शुरूआत में समाज के महान विभूतियों को उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में नागरिकों की मांग पर सेम्हराडीह में उपस्वास्थ केंद्र की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर एक छात्र श्री दीपक वर्मा को शिक्षा के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक मदद की मंजूरी की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ‘‘परिणय पुष्प’’ और ‘‘अरपा छत्तीसगढ़’’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर दो आदर्श विवाह संपन्न हुए, अतिथियों ने नवविवाहित दम्पत्तियों को खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कुर्मी समाज की पहचान एक राष्ट्रभक्त और मेहनतकश समाज के रूप में है। उन्होंने कहा कि स्वतन्त्रता आंदोलन में इस समाज के महापुरूषों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए आम जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम पांच वर्षों में आम जनता से किए हर वायदे को पूरे करेंगे। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन ही कैबिनेट की बैठक में हमने 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने का निर्णय लेकर मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने की शुरूआत कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रूपए का अंतरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के अनुसार विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सालाना 12 हजार रूपए की सहायता दी जाएगी।
महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं की शिक्षा महत्वपूर्ण होती है। पहले महिलाएं घर के कामकाज तक सीमित रहती थी, सामाजिक गतिविधियों में केवल पुरुषों का ही योगदान रहता था, लेकिन संवैधानिक प्रावधान के तहत उन्हें आरक्षण का भी लाभ मिल रहा है और महत्वपूर्ण स्थानों पर भी महिलाएं अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, समाज के पदाधिकारी श्री चोवा राम वर्मा, श्री धर्मेंद्र सरसिहा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
कामाख्या देवी मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने राज्य की समृद्धि और विकास का लिया आशीर्वाद
रायपुर 01 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज कामाख्या देवी मंदिर के पुजारी श्री पांडु राम ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनसे राज्य की समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया।
विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 01 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर धर्म गुरु बालदास साहेब भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
अखिल भारतीय हलबा, हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा ने मुख्यमंत्री श्री साय को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर 01 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज अखिल भारतीय हलबा, हल्बी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र महला के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप और पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री को पुुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर, 01 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने श्री ठाकुर को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर, 01 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर, 01 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए श्री कश्यप को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
नव वर्ष के पहले दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जायसवाल ने ग्रहण किया कार्यभार
रायपुर, 1 जनवरी 2024/ नव वर्ष के पहले दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां महानदी भवन स्थित मंत्रालय में पूजा अर्चना के पश्चात कार्य भार ग्रहण किया। इस मौके पर विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले, स्वास्थ्य सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे । इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय गतिविधियों के संबंध में समीक्षा ली। साथ ही इस संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।