छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव
एकाउंटेंट ने किया 40 लाख का गबन
राजनांदगांव। शहर के केसर नगर में संचालित गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खाते से 40 लाख रुपए का गबन का मामला सामने आया है। राशि का गबन स्कूल के ही हेड एकाउंटेंट ने किया है। इसमें कर्मचारियों के ईपीएफ की राशि भी शामिल है। जब ईपीएफ अफसर ने राशि जमा नहीं होने की जानकारी दी, इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। गायत्री स्कूल प्रबंधन ने हेड एकाउंटेंट उत्तम विश्वास के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि उत्तम विश्वास स्कूल के सभी खातों के लेन-देन व कर्मचारियों के ईपीएफ राशि जमा करने की जिम्मेदारी संभालता था।
बीते कुछ समय से ईपीएफ खाते में राशि जमा होना बंद हुआ तो ईपीएफ अफसरों ने स्कूल पहुंचकर इसकी जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों के ईपीएफ राशि के जमा संबंधी कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किए, लेकिन सभी फर्जी निकले। इसके बाद स्कूल के खातों का स्टेटमेंट निकाला गया। जिसमें सामने आया कि एकाउंटेंट उत्तम विश्वास ने स्कूल के खाते की 40 लाख 38 हजार से अधिक की राशि अपने अलग-अलग खातों में निजी जरूरत के लिए ट्रांसफर कर ली है।
प्रधानमंत्री जी की गारंटी अब महिलाओं को मिलेगा प्रतिमाह सम्मान राशि-किरण साहू
डोंगरगढ़-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की गारंटी की शुरुआत अब धरातल पर दिखने लगा है इसी तरह से अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिस्नु साय के मार्गदर्शन में भी अब आगे बढ़ते रहेंगे क्योकि मुख्यमंत्री जी भी एक किसान के पुत्र है उक्त बातें मीडिया से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू ने कही उन्होंने आगे कहा की महतारी वंदन योजना का लाभ के लिए -06 फरवरी दिन - मंगलवार से 20 फरवरी तक महतारी वंदन योजना के लिए हर ग्राम पंचायत में फार्म भरा जा रहा है ग्राम पंचायत में फार्म जमा होगा। आप सभी के सुविधा के लिए वहां सचिव के साथ अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे महिल बहनों से अपील है कि वे अपना सम्पूर्ण दस्ततवेज आधार कार्ड, परिचय पत्र, राशनकार्ड, बैंक पासबुक का फोटोकापी और दो पासपोर्ट फोटो सभी अपने पास रखें बाकी पंचायत में जानकारी दिया जाएगा। जिस परिवार का कोई एक सदस्य नौकरी में हैं और वह संयुक्त परिवार भी है तो नौकरी वाले के महिला को छोड़कर बाकी घर की सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। विवाह प्रमाणपत्र के लिए भी किसी को कोई दिक्कत नहीं होगा ग्राम पंचायत के सरपंच य्या नगर के पार्षद से सत्यापित करके देगा , इसलिए आप सभी आराम से ग्राम पंचायत में फार्म कल से जमा करें अभी 15 दिन लगातार फार्म लेंगे इसलिए आप सभी ग्राम पंचायत का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की दुविधा के लिए हर समय आपके साथ भाजपा के एक एक कार्यकर्ता खड़ा त रहेगा उनसे से भी सम्पर्क कर सकते है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी चाहते है कि भारत की महिलाएं सशक्तिकरण बने
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा ,सोनकुमार सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष बने
12 से 23 सितंबर तक वजन त्यौहार का आयोजन
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में 01 जनवरी से 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है इसके तत्वाधान में खैरागढ़ जिले के परियोजना छुई खदान के बकरकट्टा सेक्टर में परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे और सेक्टर सुपरवाइजर प्रेमलता ध्रुव के निर्देशन में पोषण माह के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है , इस अवसर पर पौष्टिक व्यंजनों और हरी पत्तेदार सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई एवं इसके लाभ के बारे जानकारी दी गई एवम पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई
पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की राशि किसानों के बैंक खाते में किया हस्तांतरित
जिले में 119853 कृषकों को 25 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि से किया गया लाभान्वित
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम से किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की राशि को सीधे किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में दिखाया गया। किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 119853 कृषकों को 25 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव सचिन बघेल, कलेक्टर संजय अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि बिसेसर साहू, कोमल सिंह राजपूत, चंद्रकृत साहू, सरपंच सुरगी आनंद साहू उपस्थित रहे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जल संरक्षण के महत्व को बताते हुए जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों को बताया। उन्होंने वर्तमान में बोर उत्खनन कार्य अधिक होने के कारण पानी के वाटर लेवल को बढ़ाने हेतु बोरवेल रिचार्जिंग के बारे विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण, पुराने तालाबों में जल संग्रहण करने एवं ग्रीष्मकाल में धान की जगह कम पानी वाले फसल लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन एवं तिलहन फसल लगाने, खेती की लागत को कम करने एवं उत्पादकता बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी गई। फसल चक्र परिवर्तन एवं धान खरीदी के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम को अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव सचिन बघेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. गुंजन झा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डेय, अनुविभागीय कृषि अधिकारी विरेन्द्र आनंद,. एसएस देशलहरे, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ईश्वरी ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जेएस खेंगर, कृषि विकास अधिकारी रमशीला बोरकर, याजवेन्द्र कटरे, वैभव मंडावी, चंद्रकांत साहू, जितेन्द्र वर्मा, प्रमोद नाग, भरत उइके, सरिता रामटेके, मोनिका भगत, वंदना यादव सहित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक अंजली घृतलहरे, मनीष सिंह, आशीष शुक्ला, जितेन्द्र मेश्राम, मंजूलता मेरावी एवं कृषक व स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
मेजबान दुर्ग संभाग का रहा शानदार प्रदर्शन, बॉस्केटबॉल के चारों वर्गों में बनी विजेता
राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 का समापन समारोह का आयोजन रविवार 6 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजे से अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर नगर पालिक निगम राजनांदगांव हेमा देशमुख, पूर्व विधायक डोंगरगढ़ रामजी भारती, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया रविन्द वैष्णव, पूर्व चेयरमेन छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन नीलू शर्मा, समाजसेवी राजेन्द्र गोलछा, समाजसेवी लीलाधर साहू उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता में मेजबान दुर्ग संभाग ने बॉस्केटबॉल बालक व बालिका 17 वर्ष व 19 वर्ष के चारों ही वर्ग में विजेता बनी। वहीं अन्य खेलों में भी उसका प्रदर्शन अच्छा रहा। बेसबॉल 17 वर्ष बालक व बालिका में बिलासपुर जोन विजेता, बस्तर जोन उपविजेता एवं दुर्ग संभाग तीसरे स्थान पर रहा। दिग्विजय स्टेडियम में खेले गये बेसबॉल बालक 17 वर्ष में बिलासपुर जोन ने बस्तर जोन को 4-3 अंकों से हराकर विजेता बनी, बस्तर उपविजेता रही, वहीं दुर्ग संभाग ने रायपुर को 2-1 अंकों से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भी फायनल में बिलासपुर व बस्तर के मध्य खेला गया। जिसमें बिलासपुर 4-3 अंकों के साथ विजेता रही तथा बस्तर उपविजेता रही दुर्ग जोन ने सरगुजा को पछाड़कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिग्विजय स्टेडियम के ही इण्डोर स्टेडियम में खेले गये बॉस्केटबॉल 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग संभाग ने रायपुर को हराकर विजेता बनी रायपुर उपविजेता व तीसरे स्थान पर बिलासपुर रही। 19 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग ने रायपुर को पराजित कर विजेता बनी। रायपुर उपविजेता व बस्तर तीसरे स्थान पर रही।
बॉस्केटबॉल 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग व रायपुर की टीमें फिर एक बार आमने-सामने रही। जिसमें दुर्ग विजेता, रायपुर उपविजेता व सरगुजा तीसरे स्थान पर रही। 19 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग ने रायपुर को पीछे छोड़ते हुए विजेता बनी। रायपुर उपविजेता व बस्तर तीसरे स्थान पर रही। अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही बालक व बालिका प्रतियोगिता के तहत बालिका वर्ग में मेजबान दुर्ग ने बिलासपुर को 5-0 गोल से, सरगुजा व बस्तर के मध्य खेला गया मैच 3-3 गोल की बराबरी पर रहा। बालक वर्ग में दुर्ग ने सरगुजा को 3-1 गोल से व बिलासपुर ने बस्तर को 2-0 गोल से पराजित किया।
प्राचार्य ने किया अपने जन्मदिन पर समाज को पुस्तकालय भेंट एवम शिक्षकों का सम्मान
लाल बहादुर नगर: श्री धनेश सिन्हा प्राचार्य स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छुरिया, ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवम समाज के प्रबुद्धजनों के शिक्षा के सतत विकास हेतु अपने घर में स्थित पुस्तकालय को समाज सेवा हेतु निःशुल्क खोल दिया। अब कोई भी विद्यार्थी, शिक्षक, एवम आम जनता अपने जरूरत के अनुसार यहां से पुस्तकों का आदान प्रदान कर सकते हैं। सनद रहे की श्री धनेश सिन्हा प्रारंभ से ही नवाचारी शिक्षक रहे हैं। भीड़ से हटकर, लीक से हटकर काम करना इनकी आदतों में शुमार है। गत वर्ष उन्होंने शोध, अनुसंधान एवं प्रैक्टिकल कार्य हेतु मृत्यु उपरांत अपने शरीर को मेडिकल कॉलेज, भारत सरकार को दान कर दिया। इस वर्ष उन्होंने समाज को निःशुल्क पुस्तकालय का दान दिया।साथ ही साथ शिक्षा जगत में निःस्वार्थ भाव से अनवरत कार्य करनेवाले शिक्षकों का सम्मान भी किया। आकाश महिला एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान, लालबहादुर नगर के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, भूतपूर्व विधायक श्री खेदूराम साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री चंद्रिका प्रसाद डडसेना, विशिष्ठ अतिथि श्री भरत वर्मा, भूतपूर्व सरपंच श्री देवेन्द्र साहू, डोंगरगढ़ अंबेडकर शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री किशोर परमार, श्री भुनेश्वर साहू ने मिलकर पुस्तालय का उद्घाटन किया।संस्थान की ओर से संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा धनेश सिन्हा एवम सचिव श्रीमती पुष्पा मुकेश सिन्हा ने आए हुए अतिथियों का संस्थान में फूल माला एवम तिलक लगाकर स्वागत किए। श्री घनश्याम वैष्णव जी ने अपने मधुर वाणी से आए हुए अतिथियों के सम्मान में अपना स्वागत भाषण दिया। श्री धनेश सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में इस पुस्तकालय में तीन हजार से भी अधिक पुस्तकें हैं जिसका मूल्य लाखों में है। मुख्य अतिथि श्री खेदुराम साहू जी ने कहा की पुस्तक ज्ञान प्राप्ति का साधन है जिसका अधिक से अधिक उपयोग कर हम अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं। प्रखर वक्ता श्री चंद्रिका प्रसाद डडसेना ने अपने उद्बोधन में कहा की वर्तमान समय में लोगों का ध्यान शैक्षणिक कार्यों में अपेक्षाकृत कम हुआ है। ऐसी परिस्थितियों में यह पुस्तकालय क्षेत्र में ज्ञान पिपासुओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने श्री धनेश सिन्हा द्वारा किए गए इस कार्यकी भूरी भूरी प्रशंसा किया।अपनी वाकपटुता के लिए विख्यात श्री चंद्रिका डडसेना जी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से खूब तालियां बटोरी। डोंगरगढ़ से पधारे अंबेडकर शिक्षण संस्थान समिति के अध्यक्ष श्री किशोर कुमार परमार ने कहा की पुस्तकों का महत्व हर युग में रहा है और आगे भी रहेगा। हर जानकारी प्राप्त करने में सिर्फ गुगल का उपयोग नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस पुस्तकालय को दान स्वरूप इस पुस्तकालय को दस पुस्तकों का दान भी दिया। इसी तरह श्री देवेन्द्र साहू, श्री गांधी तनय टांडिया, श्रीमती दीपिका धुर्वे, श्री भुनेश्वर साहू ने भी पुस्तके और राशि दान कर भविष्य में एक अच्छे पुस्तकालय की नीव रखने में मदद की।इस अवसर पर लोकतंत्र के चौथे आधार स्तंभ कहे जानेवाले पत्रकार बंधुओं के प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री सोनकुमार सिन्हा, श्री गोवर्धन सिन्हा, श्री तिलक मंडावी ने भी अपने विचारों का आदान प्रदान किए।इस शिक्षक सम्मान एवम पुस्तकालय उद्घाटन के शुभ अवसर पर अनेक शिक्षाविद एवम आम जनता भी उपस्थित थे जिनमे श्री कौशल राम चंद्रवंशी, श्री हेमराज सहारे, श्रीमती त्रिनेत्रा साहू, श्री खोरबाहरा राम साहू, श्री रोमलाल चंद्राकर, श्री नरोत्तम उर्वशा,श्री दिनेश कुमार वाल्दे, श्री ढालचंद यादव, श्री जयप्रकाश सिन्हा, कु सुरेखा वर्मा, श्रीमती संध्या मसकरे, श्री गणेश राम सिन्हा, श्री शालू ताम्रकार, कु आस्था सिन्हा, कु पूजा देवांगन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान का सचिव श्रीमती पुष्पा मुकेश सिन्हा ने किया। आभार प्रदर्शन एवम धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती पुष्पा धनेश सिन्हा ने किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौंजन्य भेंट की
राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौंजन्य भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह नंदी की मूर्ति भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती वीणा सिंह ने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को हरेली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा प्रदेश के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
राजनांदगांव : साईं बाबा मंदिर का दसवाँ स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी
राजनांदगांव, आगामी 14 अप्रैल को साईं दर्शन नगर राजनांदगांव स्थित साईं बाबा मंदिर का दसवाँ स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी चल रही । साईं बाबा मंदिर के ट्रस्टियों ने बताया कि स्थापना दिवस को साईं महोत्सव के रूप में बड़े ही हर्सो उल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसमे प्रातः 5 .30 बजे साईं बाबा की काकड़ आरती के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा ततपश्चात प्रातः 7 बजे साईं बाबा की अभिषेक पूजा होगी , दोपहर 12. 30 बजे साईं बाबा की मध्यान्ह आरती होगी आरती पश्चात दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक साईं प्रसाद ( भंडारा) होगा । संध्या 5 बजे साईं बाबा की पालकी , साईं मंदिर स्थित द्वारिकमाई से बड़े ही धूमधाम से निकाली जायगी जो साईं दर्शन नगर, लक्ष्मी नगर, जीवन कालोनी होते हुये वापस साईं मंदिर आएगी , सन्ध्या 7 :30 बजे साईं बाबा की धूप आरती होगी और , संध्या 7:30 से साईं बाबा का विशाल भंडारा होगा जिसमें हजारों साईं भक्त साईं प्रसाद ग्रहण करेंगे । रात्रि 8 बजे से श्री हरि सत्संग भजन मंडली द्वारा साईं भजन संध्या होगी। श्री साईं बाबा मंदिर समिति के सदस्यों ने अधिक सेअधिक लोगों से आने की अपील की है।
ज्योति कलशों से जगमगाया मां बम्लेश्वरी देवी का दरबार
सोमेश्वर सिन्हा
डोंगरगढ़- या देवी सर्वभुतेशु शक्ति रूपेण संषिता, नमः तस्ये नमो नमः की गूंज के साथ 9 दिन तक चलने वाले क्वार नवरात्र पर्व की बुधवार को शुरुवात हुई। मां बम्लेश्वरी के दरबार में अखंड सप्तसती पाठ के साथ आचार्य पं. रघुनाथ महाराज एवं राजकुमार महाराज ने विधिवत शक्तिपीठ की पूजा एवं अष्टमी को होने वाले हवन के पाठ स्थल की स्थापना किया। सुबह 5 बजे से माता का अभिषेक पूजन व आरती के साथ कालरात्रि, छिन्दमस्ता माता एवं ग्राम देवी देवताओं की पूजा अर्चना के साथ काल भैरव के आव्हान के साथ ही आदिशक्ति की आराधना की गई। इस आयोजन में हजारों दर्शनार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराया।आचार्यों के मार्गदर्शन में ज्योति कलशों की स्थापना
अन्य मंदिर भी भक्तों से गुलजार बयरात्र के पहले रात्रि बजे उपर मंदिर एवं जीचे मंदिर हजारों सबका उपेति कलशों को प्रज्जवलित किया गया। पुरानी परंपरा के अनुसार दोपहर 3 बजे से ज्योति कक्षों में मंत्रोत्तर के सब पट पूजा कर ज्योति कलाओं में तेल और बाती लगाना शुरू किया गय। माता की आरती और कान भैरव के आशान के साथ मां बनलेश्वरी समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने मां चम्लेश्वरी की प्रथमज्योत को बैगाओं की उपस्थिति में उजवलित किया। ट्रस्ट समिति ने नीचे मन्दिर शीतला मंदिर में ज्योति की प्रज्जवलित किया। उपर मंदिर में 8500 ज्योति कलासों की स्वाधना ट्रस्टी चालू शांडिल्य एवं अन्य ट्रस्टियों की उपस्थिति में की गई।
राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में रेल यात्रियो को निस्वार्थ निशुल्क शीतल ठंडा जल वितरण सेवा पद्मश्री पुखराज बाफना द्वारा उद्घाटित
राजनांदगांव,। संस्कारधानी राजनांदगांव में प्रेरणादाई पहल संस्कारधानी राजनांदगांव के संस्कार ही है कि राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर1 में सेवा ही उद्देश्य को लेकर समर्पित संस्थाओं में मां गायत्री विद्या मंडल गायत्री परिवार , संत कंवर राम जल सेवा समिति , गौ सेवा रथ दो रोटी बाल रत्न मंच सेवा समिति , उदयाचल परिवार द्वारा संयुक्त पहल करते हुए निस्वार्थ जल सेवा के संयोजक योगेश साहू राहुल अग्रवाल,सौरभ खंडेलवाल प्रतीक चोपड़ा सतीश मोटलानी ने बताया कि राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक मे निस्वार्थ निशुल्क शीतल ठंडा जल वितरण सेवा चलित प्याऊ का उद्घाटन गणपति पूजन एवं मां गायत्री पूजन मुख्य अतिथि पद्मश्री पुखराज बाफना अध्यक्षता राजेश बर्मन स्टेशन मास्टर अति विशेष अतिथि बृज किशोर सुरजन अध्यक्ष गायत्री विद्यापीठ राजनादगांव विशेष अतिथि संतोष अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा , मनोज जैन अध्यक्ष सकल जैन समाज , राजेंद्र बाफना अध्यक्ष उदयाचल , उपेंद्र यादव अध्यक्ष ठेठवार यादव समाज , राजेश शर्मा अध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण संगठन, रघुवीर सिंह भाटिया समाजसेवी पूज्य सिंधी पंचायत के प्रतिनिधि सहित, राजकुमार शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायंस क्लब , सतीश भट्टा अध्यक्ष संस्कार श्रद्धांजलि , विनोद रायचा समाजसेवी , लोकेश अग्रवाल सचिव अग्रवाल सभा 9 समाज अध्यक्षों की उपस्थिति एवं रेखा पदम मुख्य टिकट निरीक्षक , तरुण साहू आरपीएफ थाना प्रभारी रंजन कुमार प्रमोद कुमार यादव व अन्य जीआरपी स्टाफ की उपस्थिति में जनरल डिब्बे इंजन के पास आगे व आखिरी छोर दिव्यांगजन एवं महिला डिब्बे तक रेल यात्रियों तक पहुंच कर निशुल्क शीतल ठंडा जल वितरण सेवा चलित प्याऊ स्वयंसेवक सेवा उद्घाटित मुख्य अतिथि पद्मश्री पुखराज बाफना जी ने कहा कि आपकी संस्था सेवा ही उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है यह संस्कारधानी के ही संस्कार है जो आज आप लोग विगत कई वर्षों से तप्ती चिलचिलाती दोपहरी में रेल यात्रियों को जनरल डिब्बे तक पहुंच कर निशुल्क शीतल ठंडा जल उपलब्ध करा रहे हैं स्वयंसेवक के रूप में जल सेवा अनुकरणीय प्रशंसनीय पहल है आप सभी स्वयंसेवकों को बधाई बृज किशोर सुरजन ने कहा कि जल सेवा से बड़ा और कोई पुण्य नहीं ऐसी भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को जल उपलब्ध होना अमृत के समान है आप स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा को नमन आयोजन को सफल बनाने में बाल रत्न मंच सेवा समिति के कर्मवीर निष्ठावान सेवक अध्यक्ष राहुल अग्रवाल सचिव सौरभ खंडेलवाल प्रचार प्रसार प्रभारी रितेश यादव कार्यकारिणी सदस्य दिनेश अग्रवाल, पीयूष शर्मा ,लोकेश अग्रवाल कैलाश गुप्ता, महेश शर्मा ,मनीष यादव , रवि शर्मा, संत कंवर राम सेवा समिति सतीश मोटलानी बसंत मोटला उदयाचल परिवार के नितिन बाफना, युवा अध्यक्ष प्रतीक चोपड़ा , मयंक अग्रवाल , अक्षय रायचा ,शुभम पारख ,अर्पित अग्रवाल , भावेश साहू एवं अन्य स्वयंसेवको ने रेल यात्रियों को सभी अतिथियों ने जल वितरण सेवा में स्वयंसेवक बन सहभागिता निभाई निस्वार्थ निशुल्क शीतल ठंडा पेयजल जनरल डिब्बे तक पहुंच कर प्रदान करने में स्वयंसेवा करते हुए अन्य जनों के लिए प्रेरणा पद प्रेरणादाई पहल राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में प्रारंभ किया गया है।
होटलो व दुकानदारों का गंदा पानी सड़कों पर आने से हो रही है परेशानी
डोंगरगढ़ - न्यू बस स्टैंड मेन रोड जहाँ से रोजाना नेता, अधिकारी आते जाते वाहनों से लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी आने जाने वाले राहगीरों को होता है और गंदा पानी बहाने पर वार्ड वासियों में आक्रोश भी देखा जा रहा है
डुमरडीह खुर्द में वृक्षारोपण
राजनांदगांव।समीपस्थ शासकीय प्राथमिक शाला डुमरडीह खुर्द व ग्राम पंचायत में एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृक्षारोपण किया गया। प्रवास
बघेल सहायक संचालक दुर्ग संभाग, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल , डीएमसी सतीश ब्योहारे, सीएसी पोषण वर्मा, शिक्षक थनवार महिलांगे, भारती नागवंशी, साधना मिश्रा, फिलिस फ्रांसिस सरपंच श्रीमती मीना नेताम ग्राम सचिव, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
नितिन नबीन ने ली 4 विधानसभाओं की बैठक, नामांकन से चुनाव तक की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
नितिन नबीन ने ली राजनांदगांव लोकसभा की 4 विधानसभाओं की बैठक
साकेत के रजत जयंती समारोह के संबंध में तीसरी तैयारी बैठक संपन्न
राजनांदगांव - वर्ष 1999 से संचालित साकेत साहित्य परिषद् सुरगी द्वारा 20 अक्टूबर रविवार को सुरगी में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में तीसरी तैयारी बैठक परिषद् के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर और वरिष्ठ सदस्य फकीर प्रसाद साहू फक्कड़ के संयोजन में साकेत साहित्य भवन में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं साकेत के संरक्षक कुबेर सिंह साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवन लाल साहू अध्यक्ष, मंडल, साहू संघ मुड़पार ( सुरगी) उपस्थित थे।ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ मासिक बैठक एवं काव्य गोष्ठी की शुरुआत हुई। संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर, संरक्षक कुबेर सिंह साहू, पूर्व अध्यक्ष लखन लाल साहू लहर, कोषाध्यक्ष सचिन निषाद ने रजत जयंती के संबंध में संस्था द्वारा अब तक किए गए विभिन्न पहल के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। रजत जयंती स्मारिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस बार साकेत साहित्य सम्मान संस्थागत रूप से प्रदान करने का निर्णय लिया गया है
जिसके अंतर्गत शिवनाथ साहित्य धारा डोंगरगांव, भोरमदेव साहित्य सृजन मंच कवर्धा, मधुर साहित्य समिति बालोद को साकेत साहित्य सम्मान और लोक सांस्कृतिक संस्था धरती के सिंगार भोथीपारकला( सिंघोला )को साकेत लोक कला सम्मान प्रदान किया जाएगा।
रजत जयंती के संबंध में साकेत का प्रतिनिधि मंडल विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह, मधुसुदन यादव पूर्व सांसद राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डा. अभिलाषा बेहार से मुलाकात कर चुके है। इससे सदस्यों को अवगत कराया गया। बैठक में रजत जयंती समारोह के परिचर्चा सत्र के अतिथियों के नाम तय किए गए और स्वीकृति ली गई। परिचर्चा का विषय - "संस्कारधानी राजनांदगांव की समृद्ध साहित्यिक परंपरा और साकेत " रखा गया है। सम्मान समारोह के अतिथियों का चयन आगामी बैठक में किया जाएगा। रजत जयंती समारोह को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों और सदस्यों को दायित्व सौंपा गया है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान पहले आंचलिक साहित्य/ छत्तीसगढ़ी साहित्य के लिए ही दिया गया है।इस बार जारी सूचना में हिंदी का उल्लेख किया गया है।अत: इस संबंध में संचालक, संचालनालय एवं राजभाषा रायपुर को ज्ञापन सौंपा जायें और परिषद् के प्रतिनिधि मंडल ने 30 सितंबर को रायपुर पहुंच कर संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य को ज्ञापन सौंपा वहीं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डा अभिलाषा बेहार से मिल कर रजत जयंती समारोह के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में साकेत के मासिक गोष्ठी में सक्रियता के चलते कवि युनुस अजनबी गैंदाटोला, छुरिया और गीतकार अमृत दास साहू,कलकसा डोंगरगढ़ को साकेत की सदस्यता प्रदान की गई। द्वितीय दौर में सरस काव्य पाठ के साथ ही साहित्यकारों ने
गद्य विधा में भी अपनी प्रस्तुति दी। वीरेन्द्र कुमार तिवारी वीरू ने अपनी विशिष्ट अंदाज में कविता सुना कर आनंदित कर दिया।मानसिंह ठाकुर ने हिंदी कविता प्रस्तुत किया।
महेंद्र कुमार बघेल मधु और फकीर प्रसाद साहू फक्कड़ ने अपनी धारदार व्यंग्य रचना प्रस्तुत किया। ओमप्रकाश साहू अंकुर ने पुरखा के सुरता के अंतर्गत जन कवि कोदू राम दलित की पुण्यतिथि पर उनका जीवन परिचय प्रस्तुत करने के साथ ही कुंडलियां, दोहा को सुनाया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लखन लाल साहू लहर ने दोहा प्रस्तुत किया। पवन यादव पहुना ने सम सामयिक रचना प्रस्तुत किया।मंदन मंडावी ने डोंगरगढ़ मां, बम्लेश्वरी का इतिहास प्रस्तुत कर रोमांचित किया। राज कुमार चौधरी रौना ने बेहतरीन गजल पेश किया। कवि गोष्ठी का संचालन वीरेन्द्र कुमार तिवारी वीरू और फकीर प्रसाद साहू फक्कड़ ने धन्यवाद व्यक्त किया।इस महती बैठक में कुबेर सिंह साहू, ओमप्रकाश साहू अंकुर, लखन लाल साहू लहर , वीरेन्द्र कुमार तिवारी वीरू, महेन्द्र कुमार बघेल मधु,फागू दास कोसले, सचिन निषाद,राज कुमार चौधरी रौना, शंतू राम गंजीर, फकीर प्रसाद साहू फक्कड़,कुलेश्वर दास साहू, अमृत दास साहू, मदन मंडावी,
पवन यादव पहुना, डोहर दास साहू उपस्थित थे।