छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

मोर दुआर साय सरकार अभियान अंतर्गत किया जा रहा आवास प्लस सर्वेक्षण

 राजनांदगांव । शासन के मोर दुआर साय सरकार अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 विशेष सर्वेक्षण अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य गोपाल भूआर्य द्वारा ग्राम गोडलवाही में बिंदाबाई जनक नेताम के कच्चे मकान का आवास प्लस 2.0 एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य बिरम बाई मण्डावी द्वारा ग्राम टीपानगढ़ में दशरिता बाई, गोमती बाई एवं गंगोत्री बाई के कच्चे मकान का आवास प्लस 2.0 एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीणों को मोर दुआर साय सरकार अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान सरकार द्वारा पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने के लिए एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने योजना अंतर्गत कोई भी पात्र हितग्राही सर्वेक्षण में नहीं छूटे, इसके लिए सभी पात्र हितग्राहियों को स्वेच्छा से अपना सर्वे करवाएं की अपील भी की। सर्वेक्षण के दौरान सरपंच, पंच, सर्वेयर, ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image