कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष ने अपने पद से कर दिया TATA… BYE… BYE
राजनंदगांव । जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि खैरागढ़ कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष काफी समय से नाराज चल रहे थे।
जेंद्र ठाकरे काफी समय से चल रहे थे नाराज
जानकारी के मुताबिक गजेंद्र ठाकरे के इस्तीफे से वनांचल क्षेत्र में काफी नाराजगी देखी जा रही है। ज्ञात हो कि, यह पहला मौका था जब किसी वनांचल क्षेत्र के कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी में बड़ा पद मिला हो। ठाकरे के कार्यकाल में यशोदा नीलांबर वर्मा ने दूसरी बार विधान सभा जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
कार्यकर्ता ने कर दी थी धक्का-मुक्की
पिछले दिनों खैरागढ़ के एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने वरिष्ठ कांग्रेसी के यहां विवाह समारोह के माहौल में ठाकरे के साथ धक्का-मुक्की की थी। जहां पर स्थानीय विधायक और जिलेभर के कांग्रेस के नेता उपस्थित थे, जिसे भी लेकर गजेंद्र ठाकरे नाराज चल रहे थे। निश्चित ही ठाकरे के इस्तीफे से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा।