छत्तीसगढ़ / बीजापुर
ड्राइवरों के जायज़ माँगों का विधायक विक्रम मंडावी ने किया समर्थन
अंबुजा अडानी के द्वारा संयत्र के श्रमिकों पर शोषण का लगाया गया आरोप, कहा श्रमिकों की जिम्मेदारी को अनदेखा कर रहा प्रबंधन।
बीजापुर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीजापुर में निजी स्कूलों को मान्यता देने संबंधी नियम निर्देश की प्रति उपलब्ध नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीजापुर में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत दिनांक 22.7.2024 को नियमानुसार आवेदन पत्र देकर निजी स्कूलों को मान्यता देने संबंधी वर्तमान में प्रभावशील शासनादेश नियम निर्देश की प्रति उपलब्ध कराने हेतु निवेदन किया गया था किन्तु निर्धारित समय सीमा पर कोई जानकारी नहीं दिया गया जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कार्यालय में निजी स्कूलों को मान्यता दिए जाने संबंधी कोई भी नियम निर्देश उपलब्ध नहीं है ।जिले में कई निजी स्कूल संचालित है प्रश्न यह उठता है कि जिले में संचालित निजी स्कूलों को मान्यता जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीजापुर द्वारा किस नियम निर्देश के तहत दिया जा रहा है? जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निजी स्कूलों को मान्यता दिए जाने कोई गाइडलाइन उपलब्ध ही नहीं है ऐसे में निजी स्कूले नियमानुसार संचालित हो रहे हैं कैसे कहा जा सकता है? जिला मुख्यालय में कुछ स्कूल आवासीय भवनों पर संचालित है जिनके पास ना तो पर्याप्त बैठक व्यवस्था है और ना शौचालय पुस्तकालय खेल कूद के मैदान फिर भी उन्हें मान्यता मिल रही है किस नियम के तहत सवाल उठना लाजमी है । जब जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में नियमावली नहीं है तो मान्यता कैसे व किस आधार पर दिया जा रहा है या नियमावली उपलब्ध है तो नियमावली को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है? निजी स्कूल संचालन हेतु शासन के मापदंड को पूरा नहीं करने वाले निजी स्कूलो को संचालन की मान्यता दिया जा रहा है नियमावली देने से पोल खुलने की संभावना है इसलिए नियमावली नहीं दीं जा रही है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम केतहत निजी स्कूलों में अध्यनरत छात्रों को शिक्षा प्रदान किया जा रहा है जिसका शिक्षण शुल्क शासन के द्वारा निजी स्कूलों को भुगतान किया जा रहा है किन्तु उन बच्चों का एवं पालकों का निवास पता आधार कार्ड मोबाइल फोन तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं है इसलिए सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि निजी स्कूल संचालन और शुल्क भुगतान में किस तरह फर्जीवाड़ा हो रहा है ।दूसरी तरफ शासन के द्वारा संलगनीकरण बंद है विशेष परिस्थितियों में यदि करना है तो 6 माह से अधिक नहीं होना चाहिए किन्तु इस कार्यालय में वर्ष 2015 से हाई स्कूल में पदस्थ लिपिकों को निरंतर संलग्न कर आज तक रखा गया है शासन के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी को कोई मायने नहीं रखता निश्चित ही जिन स्कूलों के कर्मचारी लिपिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ हैं वहा का कार्य प्रभावित हो रहा होगा या कोई शिक्षक शैक्षणिक कार्य छोड़कर लिपिकीय कार्य कर रहे होगे जाहिर है बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती होगी बहरहाल शासन कोई भी नियम निर्देश आदेश जारी करें किन्तु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीजापुर के लिए कोई मायने नहीं रखता है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अपने हिसाब से ही चलाएंगे शासन के नियम निर्देश गाइडलाइंस का पालन करने की उन्हें कोई आवश्यकता नहीं है?
बस्तर ओलंपिक के लिए आज से होगा पंजीयन शुरू
प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष तथा 17 वर्ष से अधिक आयु समूह में होगा आयोजित
बीजापुर। बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिमा को निखारने, उन्हें अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने और बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग के समस्त जिलों में "बस्तर ओलम्पिक 2024" खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। मूल विभाग, गृह (पुलिस) विभाग आयोजक विभाग होगा तथा खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग नोडल होगा।
इस आयोजन में विकासखण्ड स्तर से लेकर संभाग स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें एथलेटिक, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल एवं रस्साकसी आदि खेलों के विभिन्न इवेंट्स शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित होंगी। नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली सदस्यों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें सीधे संभाग स्तर पर प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी।
बस्तर ओलम्पिक हेतु त्रिस्तरीय आयोजन विकासखण्ड, जिला एवं संभाग स्तर पर किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए विकासखण्ड स्तरीय आयोजन की प्रस्तावित तिथि 01 से 10 नवम्बर 2024 के मध्य एक दिवसीय, जिला स्तरीय आयोजन तिथि 10 से 22 नवम्बर 2024 के मध्य अधिकतम 02 दिवसीय एवं संभाग स्तरीय आयोजन संभाग मुख्यालय जगदलपुर में तिथि 25 से 30 नवम्बर 2024 के मध्य 03 दिवसीय आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। आयोजन हेतु विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर आयोजन समिति का गठन जिला के स्तर पर किया जाएगा। तथा संभाग एवं राज्य स्तर पर आयोजन समिति का गठन शासन द्वारा पर किया जावेगा।
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का होगा सम्मान
बीजापुर। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को जिला प्रशासन द्वारा एजुकेशन सिटी में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें 60 वर्ष से उम्र के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। उक्त सम्मान कार्यक्रम में वृद्धजनों के बीच खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी होगा। विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि द्वारा भरण -पोषण अधिनियम के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला कोषालय अधिकारी द्वारा आभार पेंशन के बारे में बताया जाएगा। वहीं जिला चिकित्सालय एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। उक्त जानकारी उप संचालक समाज कल्याण श्री कमलेश्वर पटेल द्वारा दी गई है।
जल जीवन मिशन : ओड़सा के ग्रामीणों को मिल रहा घर पर शुद्ध पेयजल
घर पर पानी मिलने से ग्रामीणों में उत्साह
बीजापुर। जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी की दूरी पर विकासखण्ड़ भैरमगड़ के समीप ग्राम ओड़सा है, जो इन्द्रावती नदी से लगा हुआ है। इस ग्राम में 43 परिवार निवासरत हैं यहां पर 09 हैण्डपंपों से पेयजल प्राप्त होती है। ग्रामीणों के मुख्य रूप से आय का स्त्रोत कृषि एवं वन्य संपदा तेन्दु पत्ता, तेन्दु, चार, महुआ अन्य वनोपज जीविका का महत्वपूर्ण साधन है, इससे ग्रामीणों का जीवन यापन होता है।
ग्राम वासियों में जल जीवन मिशन योजना- सरपंच बंडरी लेकाम बताती है कि जल जीवन मिशन योजना आने से ग्रामवासी बहुत उत्साहित हैं, पहले पीने के लिए पानी हैण्डपंप से लाना पड़ता था। गांव से कुछ ही दूरी पर इन्द्रावती नदी है जहां से अन्य कार्याें के लिए पानी की पूर्ति होती है।
दैसु राम लेकाम ग्राम पटेल- बताते हैं कि सरकार कि जल जीवन मिशन योजना अतिसंवेदनशील क्षेत्र तक पहुँचा है, जिसका लाभ हमकों मिल रहा है और हमारे ग्रामीण इस सुविधा से खुश है। शासन की योजना हम शब्दों में पढते थे, जो पन्नो तक ही सीमित रहता था। वास्तव में इस योजना से हमें घर में ही शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है। हमको रोज - मर्रा के कार्य करने में समय की बचत हो रही है पहले हम बोंरिग, कुआँ, नदी के सहारे से पानी प्राप्त करते थे, आज हमें घर पर ही शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है।
भीमा राम पंच- बताते हैं कि जल जीवन मिशन योजना का लाभ हमकों मिल रहा है, शासन के इन योजनाओं से जनजीवन खुशहाल होते नजर आ रहा है।
जल जीवन मिशन की उपलब्धियाँ- विकासखण्ड़ भैरमगढ़ में ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम ओड़सा में सोलर अधारित सिंगल विलेज योजना से 02 सोलरों के माध्यम से 43 परिवारों को हर घर शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। ग्राम ओड़सा को ग्राम सभा के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के उपअभियंता एवं विभागीय कर्मचारी द्वारा 12 जून 2024 को हर घर जल प्रमाणीकरण किया गया। जिसमें ग्राम के सरपंच बंडरी लेकाम, मुन्नुलाल लेकाम, सुरेश लेकाम के साथ समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल और एथलेटिक्स खेल में बीजापुर को 21 पदक
बीजापुर। कबीरधाम में आयोजित हुई 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता जो की 26 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित थी। बस्तर संभाग की टीम में बीजापुर जिले की खिलाड़ियों में अंडर -14 बालिका वर्ग में बस्तर संभाग की टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ संभाग की टीम मे बीजापुर से शिवानी रंजीत निशा रिंकी अनसूया अंकिता अनुराधा शिल्पा अस्मिता त्रिवेणी और ज्योति शामिल थे बालिका टीम में नेशनल के लिए अनुराधा कवाशी, त्रिवेणी मरपल्ली, ज्योति ओयम एशिल्पा मरपल्ली शामिल हैं। वही 24वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2024-25 जो 21 सितंबर से 24 सितंबर 2024 तक बहतराई एथलेटिक स्टेडियम बिलासपुर में अयोजित हुआ जिसमें बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर और स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यमिक विद्यालय बीजापुर की विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड, 4 सिल्वर, 3 कांस्य, कुल 13 पदक अपने नाम किए। संतोषी भंडारी ने 600 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजली कारम ने 200 मीटर, 600 मीटर में रजत पदक, 400 मीटर में कांस्य पदक और 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक, बीरेन्द्र ध्रुवा ने 600 मीटर दौड, 80 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय व 4×100 मीटर रिले में प्रथम स्थान। प्रियंका कुडियम ने 400 मीटर दौड़ए 100 मीटर बाधा दौड़ में तृतीय स्थान व 4×400 मीटर रिले प्रथम स्थान। राजू पोयम ऊँची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया और ये सभी एथलीट खिलाड़ी रांची झारखंड में 26 से 30 नवंबर 2024 अंडर.19 एवं अंडर 14 में 2 दिसंबर से 5 दिसंबर 2024 को होने वाले स्कूल नेशनल गेम के लिए छत्तीसगढ़ स्कूल स्टेट का प्रतिनिधीत्व करेंगे। जिला के कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवारए खेल प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल के द्वारा टीम को हार्दिक बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी समस्त जानकारी बीजापुर जिले के श्रम निरीक्षक एवं सॉफ्टबॉल खेल के अंतरराष्ट्रीय कोच सोपान कर्णेवार ने दी साथ में सहायक कोच कृष्णा डोडी एवं एथलेटिक्स कोच संदीप गुप्ता उपस्थित थे।
झूठी संपत्ति बताकर बदनाम करने की पलायनवादी महेश गागड़ा की साजिश नाकाम- लालू राठौर
45 वी सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम हुई रवाना
शत प्रतिशत मतदान हेतु छात्र छात्राओं ने रंगोली, दीप प्रज्वलन मानव श्रृंखला बनाकर की अपील
चुनई तिहार 2023 _ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में पानी के भीतर बनी रंगोली बना आकर्षण का केंद्र
कलेक्टर ने किया भैरमगढ़ में निर्माणधीन पुल का निरीक्षण
बीजापुर , भैरमगढ़ ब्लॉक में इंद्रावती नदी पर निर्माणधीन उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्ञात हो कि विगत 8 अप्रैल को कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे और उनकी उपस्थिति में गर्डर लांचिग का कार्य शुरू हुआ था। यह पुल जिले के विकास एवं अर्न्तजिला आवागमन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं कारगर साबित होगा बीजापुर से रायपुर की दूरी में भी कमी आएगी। इन्द्रावती नदी उस पार बसे 12 पंचायत के ग्रामीणों के साथ नारायणपुर के माड़ क्षेत्र ओरछा के लोगो को आवागमन में सुविधा होगी। पुल के महत्व को देखते हुऐ कलेक्टर पाण्डेय ने गंभीरतापूर्वक पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाने लगातार निगरानी रखते हुऐ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिसके परिणाम स्वरूप लगभग सभी पिलर में गर्डर लांचिग का कार्य पूर्ण हो सका।
कलेक्टर आज पुल का निरीक्षण कर नदी उस पार के क्षेत्र का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पुल की कुल लंबाई 648 मीटर है। जिसमें पुल पर गर्डर लांचिंग का कार्य किया गया है। गर्डर लांचिंग के बाद अब ढलाई का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके नारायणपुर एवं बीजापुर के लोगों को आवागमन सुलभ हो सके।
ज्ञान का दीपक जलाना है बाल विवाह को मिटाना है
कलेक्टर ने विकास कार्यों का लिया जायजा, किया पामेड़ का भ्रमण
कलेक्टर ने किया सुदूर एवं संवेदनशील क्षेत्र पामेड़ का भ्रमण
विकास कार्यों का लिया जायजा
बीजापुर : कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने जिले के अंतिम छोर पर स्थित पामेड़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान चिंतावागु नदी पर निर्माणधीन पुल का निरीक्षण करते हुऐ मौके पर उपस्थित ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बरतने के साथ समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया। वहीं पुल का पिलर का कार्य पूर्ण हो चुका है। गर्डर लगाने का कार्य प्रगति पर है, ठेकेदार द्वारा मई माह तक कार्य पूर्ण करने की जानकारी दी गई।