छत्तीसगढ़ / बीजापुर

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिले के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

बीजापुर 10 फरवरी 2024/जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके के निर्देशानुसार  09 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिले के प्राचार्यो एवम प्रधान पाठको के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
जिले के ऑडिटोरियम में आयोजित इस प्रशिक्षण में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ मनोज लंबाड़ी द्वारा तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों सहित तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र की सेवाओं के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में संभागीय सलाहकार प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा तम्बाकू नियंत्रण की नीतियों को विस्तार से बताते हुए तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान के दिशा निर्देशों एवम टोबैको मॉनिटरिंग एप की जानकारी दी गई।

Leave Your Comment

Click to reload image