छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
निजात के साथ-साथ चल रही है यातायात की पाठशाला.........,
नशा चाहे कोई भी हो व्यक्ति का तन मन और धन सब बर्बाद कर देता है इससे बचने के लिए निजात से जुड़ेl बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के जन जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ यातायात की पाठशाला लगातार यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में लगाई जा रही है यातायात प्रभारी डीएसपीसंजय साहू ने बताया कि इसी क्रम में आज लोयोला इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में यातायात के सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे आरक्षक भुवनेश्वर एवं रोशन के द्वारा यातायात की पाठशाला लगाई गई लगभग 650 छात्र छात्राओं के समूह को सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने सुरक्षित यातायात के नियमों के अंतर्गत सड़क में चलने के नियम ,यातायात संकेत , सड़क दुर्घटना के कारण और निवारण गुडसेमी रिटर्न और निजात के संबंध में सविस्तार समझाया आरक्षक एवं भुवनेश्वर ने सड़क यातायात संकेत बोर्ड के संबंध में बताया कार्यक्रम के अंत में सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने उपस्थित छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति हमेशा ईमानदार बने रहने हेतु शपथ दिलाई कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉक्टर F. कुजूर तथा मनु मिश्रा एवं तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी
दायित्व के निर्वहन में लापरवाही, खाद्य निरीक्षक निलंबित
बिलासपुर,। कोटा के खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर को सरकारी काम में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कोटा एसडीएम से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आज निलंबन की कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किये हैं।
जारी आदेश के अनुसार कादिर पर अपने प्रभार क्षेत्र कोटा की राशन दुकानों का सतत् निरीक्षण नहीं करने, आम जनता की समस्याओं को ध्यान में नहीं रखने तथा राशन संबंधी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किये जाने का आरोप लगाया गया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 की प्रावधानों के तहत निलंबन किया गया है। निलंबन अवधि में खाद्य निरीक्षक को जिला कार्यालय के खाद्य शाखा में अटैच किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
न्यायधानी में राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई की
बिलासपुर। न्यायधानी में राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई की है। कोटा में देर रात तक चली कार्रवाई में जांच के बाद 4 क्लिनिकों को सील कर दिया गया। इनमें टेंगनमाड़ा के दीपक के गुप्ता क्लिनिक और करगी कला के चिरंजीत विश्वास क्लिनिक के साथ ही कोटा में संचालित विश्वास क्लिनिक और मरावी क्लिनिक शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, मरावी क्लिनिक का संचालक देवशंकर मरावी है, जो शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा के नेतृत्व में राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार शैली में दबिश देकर कार्रवाई की है। कोटा में गुरुद्वारा के पीछे संचालित मरावी क्लिनिक और महाशक्ति चौक में संचालित विश्वास क्लिनिक की जांच की गई। दोनों ही क्लिनिक में भारी मात्रा में एलोपैथी दवाइयां और इंजेक्शन पाए गए। मौके पर जांच के दौरान मरीजों की लंबी कतार देखी गई। विश्वास क्लिनिक में इलाज कराने आए धनरास के ग्रामीण विशंभर सिंह को कुल 713 रुपए की दवाई देकर 1300 रुपए वसूला गया, जिसे तहसीलदार ने वापस कराया।
सक्षम बिलासपुर एवं मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय द्वारा सपेरा बस्ती अचानकपुर चकरभाटा में कंबल वितरण
बाघ के हमले में भैंस और उसके बच्चे की मौत, दहशत में ग्रामीण
बिलासपुर । अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर जोन में बाघ के हमले से भैंस और उसके बच्चे की मौत हो गई। यह घटना छपरवा गांव के साटा पानी बीट क्रमांक 189-190 के पास बुढ़वा नाला के निकट हुई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बाघ के पगमार्क मिलने की पुष्टि की।
दो दिन पहले तड़के करीब 4 बजे छपरवा गांव में एक बाघ ने भैंस और उसके बच्चे पर हमला कर दिया। दोनों की मौत हो गई। भैंस के मालिक और ग्राम पंचायत छपरवा के सरपंच मनोज यादव ने इस घटना की सूचना अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) प्रबंधन को दी। इसके बाद एसडीओ, रेंजर और सहायक परिक्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बाघ के पगमार्क की पहचान की।
अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में हुई गणना में रिजर्व में 10 बाघ होने की पुष्टि हुई है। बाघ भोजन की तलाश में लगातार शिकार कर रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। साटा पानी बीट में मिले पगमार्क से आशंका जताई जा रही है कि इस क्षेत्र में एक से अधिक बाघ हो सकते हैं।
घटना के बाद अधिकारियों ने मौके पर ट्रैप कैमरे लगाए हैं ताकि बाघों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। एसडीओ संजय लूथर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जा रहा है। ट्रैप कैमरे लगाने का उद्देश्य बाघों की सटीक संख्या और उनकी गतिविधियों को समझना है।
ED, ACB-EOW के खिलाफ दायर याचिका ख़ारिज, टुटेजा को भी झटका
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपियों को बड़ा झटका देते हुए ईडी और इओडब्लू-एसीबी के खिलाफ दायर सभी 13 याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही, हाईकोर्ट ने अनिल टुटेजा को मिली अंतरिम राहत को भी निरस्त कर दिया है।
इस मामले में कुल छः याचिकाएं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ और सात याचिकाएं आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लू) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के खिलाफ दायर की गई थीं। याचिकाओं में ईडी की दोबारा की जा रही कार्यवाही और ईओडब्लू/एसीबी की एफआईआर को चुनौती देते हुए इसे खारिज करने की मांग की गई थी। अनिल टुटेजा की ओर से दायर एक याचिका में हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत दी थी, जिसे अब अदालत ने समाप्त कर दिया है।
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की बेंच ने 10 जुलाई को इस मामले की सुनवाई की थी। सुनवाई के बाद आदेश को सुरक्षित रखा गया था, जिसे आज सार्वजनिक किया गया है। ये याचिकाएं विधु गुप्ता, अनवर ढ़ेबर, निदेश पुरोहित, यश पुरोहित, अनिल टुटेजा, अरुण त्रिपाठी, और निरंजन दास की ओर से दायर की गई थीं। राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा ने तर्क प्रस्तुत किए थे।
हाईकोर्ट के इस फैसले से आरोपियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि सभी याचिकाएं खारिज होने के साथ ही अब उन पर चल रही जांच और कार्यवाही जारी रहेगी।
छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। गांव का सुनील सूर्यवंशी पीडिता को गंदा ईशारा करके हाथ बाह कमर को पकडकर छेडखानी किया है मना करने पर सुनील सूर्यवंशी पीडिता के बाल एवं गला को पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है मारपीट से मना किया तो सुनील सूर्यवंशी का पिता राधेश्याम सूर्यवंशी भी हाथ मुक्का से पीडिता के साथ मारपीट किया है जिससे पीडिता को चोंट आया है कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 388/2024 धारा 74, 75, 115(2), 3(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छेडखानी के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देेश पर, थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपी की पता साजी कर आरोपी सुनील सूर्यवंशी एवं राधेश्याम सूर्यंवशी को गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना सीपत पुलिस का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी-
1. सुनील कुमार सूर्यवंशी पिता राधेश्याम सूर्यवंशी उम्र 27 साल
2. राधे सूर्यवंशी उर्फ राधेश्याम पिता गंगाराम उम्र 58 साल साकिनान थाना सीपत
छात्रा की पिटाई करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
बिलासपुर । रविवार की शाम सीपत क्षेत्र मोहल्ले के नल में पानी लेने के लिए गई पीड़ित छात्रा ने बताया कि सीपत में रहने वाले सुनील कुमार सूर्यवंशी (27) ने उससे छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर युवक ने छात्रा की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान छात्रा ने शोर मचाया तो युवक का पिता राधेश्याम सूर्यवंशी (58) वहां पर आ गया। उसने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए से मारपीट करते हुए छेड़खानी की।
इस दौरान गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। इसे देखते हुए पिता-पुत्र वहां से चले गए। छात्रा ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि सीपत क्षेत्र में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने छेड़खानी की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र को न्यायालय में पेश किया है।
महिला की बैग से 35 हजार की चोरी
बिलासपुर । बिलासपुर में रहने वाली युवती राधिका यादव निजी संस्थान में काम करती है। रविवार की सुबह वह अपने काम पर गई थी। उसने पर्स में बीसी के 32 हजार रुपये रखे थे। इसके अलावा उसने दो हजार 500 रुपये और रखे थे। दोपहर करीब तीन बजे उसकी मौसेरी बहन दुर्गा यादव संस्थान में आई। इसके बाद वह मौसेरी बहन को लेकर रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए शनिचरी मार्केट के अंदर राखी खरीदने के लिए चली गईं।
इसके बाद वह सब्जी खरीद रही थीं। सब्जी वाले को रुपये देने के लिए उसने बैग खोला। इस दौरान बैग में रुपये नहीं थे। युवती ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद उसने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। युवती की शिकायत पर पुलिस की टीम ने बाजार में कुछ लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटाई। इसके अलावा मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लेकर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।
लॉरेंस बिश्नोई का आदमी हूं, घर में घुसकर मारूंगा गोली..
ठेकेदार को आया धमकी भरा कॉल
बिलासपुर। बिलासपुर में एक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार को एक बदमाश ने घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले शख्स की पहचान नितेश शर्मा के रूप में हुई है, जिसने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें नितेश शर्मा ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
यह घटना मस्तुरी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ठेकेदार कोमल भार्गव ने मस्तुरी पुलिस थाने में नितेश शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, नितेश ने फोन पर ठेकेदार को धमकी देते हुए कहा कि वह घर में घुसकर गोली मार देगा। वायरल ऑडियो में नितेश यह दावा भी कर रहा है कि उसने पहले भी हत्या की है और जल्द ही वह दोबारा अपराध कर सकता है। उसने कहा, "मैंने बिश्नोई के लिए कई कांड किए हैं और किसी को भी नहीं छोड़ा।"
अपराधी नितेश शर्मा की आपराधिक पृष्ठभूमि
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि नितेश शर्मा उर्फ गोलू को हाल ही में बिहार पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था, और वह एक महीने तक जेल में रहा। उसकी कई एफआईआर अलग-अलग थानों में दर्ज हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले मस्तुरी थाने में हैं। नितेश पर गांव के अन्य लोगों को धमकाने और गाली-गलौच करने का भी आरोप है।
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और ऑडियो कॉल की सत्यता की पुष्टि की जा रही है।
"संसदीय यात्रा: संविधान सभा से लेकर 75 सालों तक का सफर, अरुण साव के अनुभव और समय की चर्चा"
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने लोकसभा के विशेष सत्र में कहा वर्तमान संसद भवन के आखिरी दिन की कार्यवाही में बोलने का अवसर मिलना मेरा सौभाग्य है। वर्तमान संसद भवन में आज विशेष सत्र का अंतिम दिन है इस ऐतिहासिक कक्ष में हम सब अंतिम बार हिस्सा ले रहे हैं।वास्तव में यह पल हम सबके लिए भावुक करने वाला है। हम जैसे लोगों के मन में ये भवन विशेष कृतज्ञता का भाव भरता है। आज का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। यह भवन हम ढाई करोड़ लोगों की आकांक्षा का गवाह रहा है भारत रत्न आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमे हमारा अलग छत्तीसगढ़ राज्य का उपहार दिया।
अरुण साव ने विशेष सत्र में संबोधित करते हुए कहा यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उदाहरण है जब माननीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यह पता था की अलग राज्य बनाने के बावजूद राज्य में सरकार विरोधी दल की बनेगी, तो भी उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए यहां के लोगों के विकास के लिए, छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के हित में इस राज्य का निर्माण किया,उन्होंने बहुत बड़ा दिल दिखाते हुए हम सब छत्तीसगढ़ वासियों को बड़ा उपहार दिया, ये भवन हमारे अलग छत्तीसगढ़ राज्य के गठन का गवाह रहेगा।
अरुण साव ने कहा जब भारत में संविधान का निर्माण हुआ और जनता के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बनाने का निर्णय हुआ तब 200 वर्षों तक भारत में हुकूमत करने वाले देश इंग्लैंड के प्रधानमंत्री रहे चर्चिल ने मजाक उड़ाते हुए कहा था कि भारतीयों में शासन करने की योग्यता नहीं है लेकिन भारत की आजादी के 75 साल बाद भारत देश ने चर्चिल के पूर्वानुमानों को झूठलाया बल्कि हमने स्वाधीन भारत में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ विश्व में पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था होने का गौरव हासिल किया है।
पहली बार
आज दुनिया ये कह रही है कि 21वी सदी भारत की सदी है। चंद्रयान 3 को अगर दक्षिणी ध्रुव में पहली बार किसी ने स्थापित किया तो वह भारत है आजादी के इतिहास के बाद पहली बार एक आदिवासी परिवार की बेटी देश का मार्गदर्शन कर रही है।
इसी सदन में
धारा 370 को समाप्त करके सरदार पटेल के सपनों को नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया है।
एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार होते हुए भी इसी भवन के माध्यम से देखा गया।
आज माननीय नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में देश गरीबी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड रहा है भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ है जिस प्रकार गरीबों को मुख्यधारा में लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है।
यह भवन गवाह है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का
यह भवन गवाह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और गरीब कल्याण के सपनों को साकार करने का। ये आधार इसी भवन से बना है। 2047 तक एक शक्तिशाली भारत, एक समृद्ध भारत ,एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की नीव इसी भवन में रखी गई।
देश की 140 करोड़ की जनता प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की तरक्की और विकास में अपने आप को सहभागी बनाकर इस संकल्प के साथ आगे बढ़ गई है तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहें न रहे।
उद्यानिकी फसलों की पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई
बिलासपुर । उद्यानिकी फसलों की पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लिए 31 जुलाई तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऋणि और अऋणि दोनों प्रकार के किसानों को योजना के तहत बीमा आवरण प्रदान किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा भारतीय कृषि बीमा कम्पनी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण योजना जिले में लागू की गई है। वर्तमान खरीफ मौसम में जिले को 80 हेक्टेयर रकबा का लक्ष्य मिला है।
उप संचालक उद्यानिकी विभाग लावत्रे ने बताया कि इच्छुक किसानों को निकटतम राष्ट्रीयकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक, प्राथमिक सहकारी समितियां, लोक सेवा केन्द्र, भारत सरकार की बीमा पोर्टल अथवा डाक विभाग के जरिए बीमा कराया जा सकता है। बीमा कराने के लिए जो जरूरी दस्तावेज हैं, उनमें नवीनतम आधार कार्ड की कॉपी,नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी1, पी 2) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर खाता क्रमांक, आइएफएससी कोड एवं बैंक का पता साफ दिखाई दे रहा हो, फसल बोआई का प्रमाण पत्र, किसान का वैध मोबाईल नम्बर एवं बटाईदार/कास्तकार/साझेदार किसानों के लिए फसल साझा एवं कास्तकार घोषणा पत्र अपलोड कराना होगा। बिलासपुर जिले के लिए टमाटर, बैगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद की फसलों का बीमा कराया जा सकता है। टमाटर के लिए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि 1.20 हजार एवं किसान प्रीमियम 6 हजार, बैंगन के लिए 77 हजार एवं किसान प्रीमियम 3,850 रूपये, मिर्च के लिए 90 हजार एवं किसान प्रीमियम 4500, अदरक के लिए 1.50 लाख एवं किसान प्रीमियम 7500, केला के लिए 1.65 लाख एवं प्रीमियम 8250 रू, पपीता के लिए 1.25 लाख एवं प्रीमियम 6250 तथा अमरूद के लिए 45 हजार एवं प्रीमियम राशि 2250 रूपये निर्धारित की गई है। दावा राशि का भुगतान किसानों के बैंक खाते में किया जायेगा। किसानों को फसल क्षति की सूचना बीमा कम्पनी को देने की जरूरत नहीं है। ओला एवं चक्रवाती हवाओं से नुकसान होने पर 72 घण्टे के भीतर फसल का ब्यौरा, क्षति की मात्रा, कारण और फोटो के साथ सूचित करें। उद्यान विभाग द्वारा किसानों की सुविधा के लिए विकासखण्ड वार संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें बिल्हा ब्लॉक के लिए अशोक कुमार परस्ते,सीनियर एचडीओ मो. 96174 83390, तखतपुर के लिए जैनेन्द्र कुमार पैंकरा उद्यान विकास अधिकारी मो. 6265981957, कोटा के लिए साधुराम नाम सीनियर एचडीओ मो 91654 90297, मस्तुरी के लिए आरके जगत उद्यान अधीक्षक 80852 80923 तथा बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि श्री थानेश्वर साहू 99071 22727 को प्रभारी नामित किया गया है।
फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुआ था
बिलासपुर। प्रार्थीया ने 17 जुलाई को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गौकरण साहू के साथ इसका फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुआ था। आपस में बातचीत करते थे, बातचीत दौरान आरोपी ने पत्नि बनाकर रखने का भरोसा दिलाकर 15.06. 2023 को अशोक नगर स्थित ओयो होटल में मिलने के लिए बुलाया और होटल रूम में लेजाकर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। तब से 23.03.2024 तक लगातार अलग-अलग स्थानों में लेजाकर शारीरिक संबंध बनाया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिया गया।जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी गौकरण साहू को रिपोर्ट के महज 3 घंटों के भीतर विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई। घटना का भी वायरल हुआ है। वीडियो में बाइक सवार व्यापारी को टक्कर मारते हुए नजर आ रहा है। टक्कर से व्यापारी करीब 15 फीट उछला है।
मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सतीश गुप्ता (58) है, वह सीपत के स्वाति इलेक्ट्रॉनिक शॉप के संचालक थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल बताया जा रहा है कि मंगला स्थित निजी अस्पताल में भी उनकी हालत की बिगड़ती चली गई। इसके चलते डॉक्टरों ने मना कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें गांव ले गए।
रविवार को उनकी मौत होने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। व्यापारी सतीश गुप्ता के बेटे गौरव गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर जब हादसा हुआ, तब लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी थी। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। न ही कोई जानकारी जुटाई। अब पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सीएम कांफ्रेंस में मिले निर्देशों के पालन की हर सप्ताह समीक्षा करेंगे कलेक्टर
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कलेक्टर कांफ्रेंस में दिए गए निर्देशों के पालन की प्रगति की कलेक्टर अवनीश शरण हर सप्ताह समीक्षा करेंगे। प्रति सप्ताह शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मंथन में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी समीक्षा करेंगे। इसमें आम जनता से सीधे जुड़े 19 विभागों के 80 कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कांफ्रेंस में इन कार्यों की गहन समीक्षा कर प्रगति से अवगत कराने कहा है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय विभाग प्रमुखों को इनकी जानकारी देकर कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
राशन दुकान आवंटित करने 26 तक आवेदन
बिलासपुर। बिलासपुर राजस्व अनु विभाग के ग्राम पंचायत टेकर में राशन दुकान चलाने के लिए 26 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के लिए संबंधित ग्राम पंचायत,महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, शासन का कोई उपक्रम लघु वनोपज सहकारी समिति पात्रता रखते हैं। व्यक्ति विशेष को आवेदन करने की पात्रता नहीं है। आवंटन के लिए निर्धारित शर्तों की जानकारी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बिलासपुर की खाद्य शाखा से विस्तृत रूप से लिया जा सकता है।
सीएम कांफ्रेंस में मिले निर्देशों के पालन की हर सप्ताह समीक्षा करेंगे कलेक्टर
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कलेक्टर कांफ्रेंस में दिए गए निर्देशों के पालन की प्रगति की कलेक्टर अवनीश शरण हर सप्ताह समीक्षा करेंगे। प्रति सप्ताह शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मंथन में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर इसकी समीक्षा करेंगे। इसमें आम जनता से सीधे जुड़े 19 विभागों के 80 कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कांफ्रेंस में इन कार्यों की गहन समीक्षा कर प्रगति से अवगत कराने कहा है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय विभाग प्रमुखों को इनकी जानकारी देकर कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।