*शैलेन्द्र सिंह ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से किरंदुल एवं बचेली से रेफर प्राइवेट पेशेंट के लिए एंबुलेंस सुविधा की किया मांग।*
दंतेवाडा/किरंदुल : दंतेवाडा जिला आगमन पर आए छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को दंतेवाडा विधायक चैतराम अटामी जी के नेतृत्व में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, मणिकुट्टन नायर तथा सरस्वती डहरिया के द्वारा आपातकालीन सेवा (रैफर केश) हेतु एंबुलेंस सेवा का संचालन के लिए वित्त मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया। वित्त मंत्री ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए दंतेवाडा जिला कलेक्टर को आदेशित किया।