छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

*किरंदुल में आंगनबाड़ी केंद्र का सफलतापूर्वक हुआ मरम्मत कार्य, कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी : जोशी*

किरंदुल/दंतेवाड़ा: किरंदुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-3 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (सं. 22416060113) की दयनीय स्थिति को लेकर प्रवेश कुमार जोशी द्वारा की गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, प्रशासन ने केंद्र का सफलतापूर्वक मरम्मत कार्य करवा दिया है।

आंगनवाड़ी केंद्र में छत से पानी टपकना, दीवारों में रिसाव और पूरी तरह से नम फर्श की समस्याएं थीं। इससे बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिया गया और नगर पालिका किरंदुल को आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर पालिका ने समयबद्ध तरीके से मरम्मत कार्य पूरा करवाया है।

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र अब एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में बच्चों को पोषण और शिक्षा प्रदान करने में सक्षम है।

इस सफलता पर प्रवेश कुमार जोशी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, "मुख्यमंत्री जी की जनहित की योजनाएं राज्य के कोने-कोने तक पहुंच रही हैं और जिला कलेक्टर जी की सतत कर्मठ कार्यशैली के कारण किरंदुल नगर में आज विकास कार्य होते दिखाई दे रहे हैं।"

जोशी ने आगे कहा कि, "नगर पालिका किरंदुल ने आंगनबाड़ी का समय पर मरम्मत करवा कर बच्चों और कार्यकर्ताओं के लिए सुंदर व सुरक्षित माहौल बना दिया है। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर्षित हैं।"

इस घटना ने प्रशासन की कार्यकुशलता और जनता की समस्याओं के निराकरण के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। यह भी दिखाता है कि जनता की आवाज को सुनने और उस पर कार्रवाई करने के लिए सरकार कितनी गंभीर है।

जोशी जनता की ऐसी समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने के लिए हमेशा ततपर रहते है।

Leave Your Comment

Click to reload image