छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न*

दंतेवाड़ा। मुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस मंडल के मार्गदर्शन में काफी हाउस दंतेवाड़ा के हॉल में जिला स्तरीय नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन WHO के द्वारा किया गया,जिसका मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को बेहतर  ढंग से समझने प्रबंध करने और लागू करने के लिए प्रशिक्षित करना है,ऐसी कार्यशालाएं राष्ट्रीय एवं जिला स्तर पर आयोजित की जाती है,ताकि टीकाकरण की कवरेज को बढ़ावा जा सके,और गर्भवती माताओ और बच्चों को वैक्सीन निवारक बीमारियों से बचाया जा सके।

सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर (WHO)डॉ मिनल इंडदुलकर द्वारा इस प्रशिक्षण को बारीकी से समझते हुए कहा कि वर्तमान में जिले का टीकाकरण कवरेज में कमी देखी जा रही है जिसके कारण यह कार्यशाला आयोजित किया गया है इसमें नई तकनीको और प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षित करना , टीकाकरण में आने वाले बाधाओं की पहचान और समाधान ढूंढना, टीकाकरण के महत्व और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ययोजना बनाकर कार्य करना,वैक्सीनेशन  डाटा की निगरानी और रिपोर्टिंग सुधारना,मितानिन एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा हेडकाउंट सर्वे घर घर जाकर करना और समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर किया  गया सर्वे का रिव्यू उपरांत डाटा संकलन कर ब्लॉक स्तर पर जमा करने ,एवं वैक्सीन की रख रखाव के बारे में विस्तार से समझाया गया है इसमें मुख्य रूप से WHO सलाहकार कुमार गौरव ,समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी,समस्त खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी,समस्त विकास खण्ड प्रबंधक,जिला एवं विकास खण्ड डाटा मैनेजर वैक्सीन हैंडलर,समस्त पर्यवेक्षक (महिला पुरुष )RMNCHA सलाहकार ,डाटा ऑपरेटर उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image