छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति

 बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। 

   डीईओ ने बताया कि तखतपुर विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लमेर में शिक्षक (एल.बी.) के पद पर कार्यरत स्व. श्री प्रमोद कुमार छत्रे के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती मंजु छत्रे, विकासखण्ड मस्तूरी के शासकीय प्राथमिक शाला ठरकपुर में सहायक शिक्षक (एल.बी.) के पद पर कार्यरत स्व. श्री सनत कुमार साहू के परिवार से उनकी पुत्री कुमारी मेद्या साहू एवं मस्तूरी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चौडापारा गुड़ी में सहायक शिक्षक (एल.बी.) के पद पर कार्यरत स्व. श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती बबीता देवी सूर्यवंशी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
   आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।

Leave Your Comment

Click to reload image