समाज सेवी श्री संजीव सिंघल ने पेन्ड्री कला में आंगनबाड़ी क्रं. ०२ में बच्चों के साथ समय बिताया
राजनांदगाँव/ समाज सेवक संघ के संयोजक सजामसेवी श्री संजीव सिंघल ने खैरागढ़ रोड पर स्थित पेन्ड्री कला ग्राम के आंगनबाड़ी क्रं. ०२ में नन्हें मुन्हें बच्चों के साथ समय बिताया एवं बच्चों को कई अच्छी बातें सिखाई जैसे शौच के बाद एवं खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोयें एवं टी.वी., मोबाईल से दूर रहें । श्री सिंघल के साथ केन्द्र की सहायिका श्रीमती ममता तिवारी भी थीं । श्री सिंघल ने केन्द्र की व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया एवं सहायिका श्रीमती तिवारी की प्रशंसा की ।