छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

बिलासपुर में कड़ाके की ठंड के बीच चढ़ा 14.3 डिग्री पारा

 बिलासपुर। न्यायधानी में ठंड का प्रभाव अभी भी बना हुआ है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है। गुरु को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को बढ़कर 14.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
ठंड में मामूली कमी का अहसास
दिन का तापमान भी 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 27.2 डिग्री सेल्सियस था।
दिन और रात के तापमान में हल्की वृद्धि के चलते ठंड में मामूली कमी का अहसास हुआ। रात में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। सर्द हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब बन चुका है। जिसके कारण प्रदेश के दक्षिणी भाग में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसका असर प्रदेश के न्यूनतम तापमान पर भी पड़ने की संभावना है और यह तापमान में और वृद्धि का कारण बन सकता है।
मौसम में और भी उतार-चढ़ाव
मौसम विज्ञानियों ने बताया कि प्रदेश के चरम दक्षिण बस्तर संभाग के दक्षिणी भाग में 30 नवंबर से वर्षा की शुरुआत होने की संभावना है।
वहीं प्रदेश के मध्य भाग में एक दिसंबर से हल्की वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। इन बदलावों के चलते, अगले कुछ दिनों में मौसम में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image