न्यायधीशों का तबादला और प्रमोशन, देखें हाईकोर्ट का आदेश...
जारी तबादला आदेश में कुल 5 सेशन जजों के तबादला आदेश जारी किए गए है। इसके अलावा 40 सिविल जज का भी ट्रांसफर आर्डर निकाला गया है। 42 सीनियर सिविल जज जो सीजेएम रैंक के थे उन्हें प्रमोशन देकर डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज बनाया गया है। प्रमोशन के साथ उनके तबादला आदेश भी जारी किए गए हैं। बिलासपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीता यादव का तबादला आदेश फिलहाल नहीं आया है। कुछ दिनों में उनका तबादला आदेश आने की संभावना है।