छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : आरक्षण कार्रवाई स्थगित

 राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 17 दिसम्बर एवं 19 दिसम्बर 2024 को आयोजित आरक्षण की कार्रवाई अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। आरक्षण कार्रवाई के आगामी तिथि एवं स्थान की जानकारी पृथक से दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन के प्रावधानों के अनुसार जनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायतों के वार्डों एवं सरपंच पदों का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सभी प्रवर्गों के महिला हेतु लॉट द्वारा आरक्षण की कार्रवाई 17 दिसम्बर 2024 को ठाकुर प्यारेलाल सिंह नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में तथा जनपद पंचायत सदस्य, अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों के पदों का आरक्षण की कार्रवाई 19 दिसम्बर 2024 को जिला कार्यालय राजनांदगांव के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image