छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

आईटीआई राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प 20 को

 राजनांदगांव ।  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में कैरियर-ट्री द्वारा सुजुकी मोटर गुजरात प्राईवेट लिमिटेड के लिए 20 दिसम्बर 2024 को सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट व अप्रेंटिसशिप कैम्प में सभी शासकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से वर्ष 2018 से 2024 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेंकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, आटोमोबाईल, ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रानिक्स वायरमैन और शीटमेटल के केवल पुरूष उम्मीदवार जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष हो, वे अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र (10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड के मूल प्रमाण एवं तीन छायाप्रति सेट तथा 5 पासपोर्ट साईज फोटोग्राम) के साथ सम्मिलित हो सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image