छत्तीसगढ़ / बीजापुर

धान खरीदी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्था से खुशहाल हुये किसान

 बीजापुर । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का महापर्व जारी है । बीजापुर में धान खरीदी हेतु संग्रहण केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्था से किसान खुशहाल नजर आ रहे है। वहीं सुगमतापूर्वक धान बेचकर किसान अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे है। बीजापुर संग्रहण केन्द्र में जैतालूर के किसान गंगाधर ठाकुर ने बताया कि उनके द्वारा मोबाईल एप से सुगमतापूर्वक धान का टोकन कटवाया गया था।

धान को लैम्प्स बीजापुर में आकर विक्रय किया यहां की सुविधाएं अच्छी है जिससे बिना किसी परेशानी के धान बिक्री हो गया। धान बिक्री के बाद दो दिनो में धान का पैसा खाते में आ गया। सही समय पर धान का पैसा मिलने से मेरा काम आसान हो गया। यह बहुत अच्छी व्यवस्था इस तरह किसानों को बिना परेशानी से उनके धान बेचने की व्यवस्था करने पर गंगाधर ठाकुर ने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave Your Comment

Click to reload image