छत्तीसगढ़ / रायगढ़

कार्यक्रम समिति का पुर्नगठन

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन राज्य अल्प संख्यक आयोग द्वारा जारी आदेश एवं प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पश्चात पूर्व में गठित समिति को निरस्त करते हुए उनके स्थान पर नई जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति एवं प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम समिति का पुर्नगठन किया गया है। गठित जिला स्तरीय अल्पसंख्यक कल्याण समिति में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल को अध्यक्ष एवं आदिवासी विकास रायगढ़ के सहायक आयुक्त को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसी तरह गठित समिति में असलम हुसैन, गुलाम रहमान खान, साहिल मनिहार, आशिया बानो, हैदर रजा खान, रईस सिद्दीकी, मेहरून निशा, रितेश जैन, दीपक अरोरा, रफीक मोहम्मद, दिनेश किस्पोट्टा, संजय टोप्पो, सै.इफ्तेखार खान (चिंटू), शेख हाफिज खान, ज्ञान सिंह एवं बादशाह खान को सदस्य बनाए गए है। इसी तरह प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम समिति में फिरोज अली, प्रदीप खलखो एवं अजरूद्दीन खान को सदस्य बनाए गए है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image