छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

जिला हॉस्पिटल मे नवपदस्थ सिविल सर्जन डॉ अभय प्रताप तोमर को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी के दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष चंचल एवं उनकी टीम ने पदभार ग्रहण करने पर दी बधाई

कई अहम मुद्दों पर की गई चर्चा

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिला हेडक्वार्टर स्थित जिला हॉस्पिटल मे नवपदस्थ सिविल सर्जन डॉ अभय प्रताप तोमर ने पदभार ग्रहण किया एवं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी के दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष चंचल कुमार देवांगन के नेतृत्व मे उनकी टीम ने पुष्प गुच्छ व सोल पहनाकर नवपदस्थ सिविल सर्जन का स्वागत किया और न्यू ईयर 2025 की बधाई दिया एवं हॉस्पिटल मैनेजमेंट से जुडी अहम मुद्दों को लेकर काफ़ी देर चर्चा भी किया। चंचल देवांगन के द्वारा यह आशा जताई गई की पूर्व की तुलना मे इस हॉस्पिटल मे आपके नवपदस्थ होने पर स्वास्थ्य व चिकित्सा से जुडी हर कार्यों पर तेजी आएगी.

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री देवांगन और उनकी टीम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय कुमार रामटेके से भी सौजन्य भेंट कर नूतन वर्ष 2025 की शुभकामनायें देकर हॉस्पिटल मैनेजमेंट और कई अन्य अहम मुद्दों को लेकर बेहतर तरीको से संचालन हो इसकी चर्चा की गई.

इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष बालसिंह नेताम,उपाध्यक्ष रेवाराम नेताम,महामंत्री यमन ठाकुर,कोषाध्यक्ष मोहन बघेल, चन्नम जगनदम,मंत्री यूपी तिवारी, दीपिका साहू आदि सदस्य मौजूद थे.

Leave Your Comment

Click to reload image