छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

यातायात नियमों का पालन हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न शिविरों का होगा आयोजन

जिला दन्तेवाडा में “35 वॉं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” का शुभारंभ

विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रथ को किया रवाना

01 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जायेगा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 

यातायात नियमों का पालन हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न शिविरों का होगा आयोजन 

दंतेवाड़ा। दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक चलने वाले “35 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” का शुभारंभ आज जिला मुख्यालय दन्तेवाड़ा में सिटी कोतवाली थाना परिसर से किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चैतराम अटामी विधायक दन्तेवाड़ा, कार्यक्रम के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मयंक चतुर्वेदी (भा.प्र.से.),एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), जिला परिवहन अधिकारी गौरव पाटले, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा पायल गुप्ता एवं उपाध्यक्ष धिरेन्द्र प्रताप, अध्यक्ष जनपंद पंचायत दन्तेवाड़ा सुनीता भास्कर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमला विनय नाग ने मॉं दन्तेश्वरी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर इस 35वें  यातायात माह के शुरूआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा ने आम जनता से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग, चार पहिया वाहन चलाते समय अनिर्वाय रूप से सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की है। मुख्य अतिथि ने भी इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की बात कहते हुये वाहनों को नियंत्रित गति से चलाने तथा वाहन चलाने के दौरान मोबाईल फोन का उपयोग नहीं करने गुजारिश आम जनता से कि इस के पश्चात् मुख्य अतिथि के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं आमजनों को यातयात नियमों का पालन करने के लिये यातयात की बात कही। यातायात जागरूकता रथ एवं लगभग 100 की संख्या में बाईक हेलमेट रैली को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री चैतराम अटामी विधायक दन्तेवाड़ा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें बाईक रैली सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा से शुरू होकर स्टेट बैंक चौक कटेकल्याण रोड होते हुऐ पुनः जय स्तंभ चौक में समाप्त हुआ। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात/नक्सल सेल नसरूल्लाह सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक कल्पना वर्मा,उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी कमलजीत पाटले, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी,उप पुलिस अधीक्षक अंजु कुमारी,  दन्तेवाड़ा राहुल उईके,  यातायात प्रभारी निरीक्षक-संजय यादव, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक- धनंजय सिन्हा, थाना प्रभारी गीदम निरीक्षक-विजय पटेल, थाना प्रभारी फरसपाल निरीक्षक- चन्द्रशेखर श्रीवास एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी, स्कूली बच्चे, मीडिया एवं आम जनता उपस्थित रहे। यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा द्वारा यातायात माह के दौरान यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में घूम-घूमकर जन जागरूकता रैली, हेलमेट रैली, नुक्कड़ नाटक, स्कूल एवं कॉलेजो में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम, व्यावसायिक वाहन एवं आटो चालको का प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, प्रदर्शनी स्थान में आम नागरिको का भ्रमण, आम सड़क एवं हाट-बाजारों में जागरूकता हेतु लाउडस्पीकर व पेपर पाम्पलेट्स वितरण प्रचार-प्रसार कर यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी दी जावेगी एवं चौक-चौराहो में वाहन चालकों को  हेलमेट, सीट-बेल्ट आदि के उपयोग पर विशेष रूप से कार्यक्रम चलाकर समझाईश दी जावेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image