छत्तीसगढ़ / रायगढ़

आंगनबाड़ी में रिक्त सहायिका पद के लिए 21 तक आवेदन

 रायगढ़। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र बरपाली क्रमांक 01 ग्राम पंचायत बरपाली में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 6 से 21 जनवरी 2025 तक आवेदन मंगाए गए है। इच्छुक आवेदिका नियत तिथि तक अपना आवेदन परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) में जमा कर सकते है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश व नियम शर्तों की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image