छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

एसडीएम ने संभाला नपा नारायणपुर में प्रशासक का पदभार

 नारायणपुर। नगरपालिका नारायणपुर की निर्वाचित परिषद का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त हो गया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होते ही वहां प्रशासक पदभार ग्रहण कर लेंगे, जिसके तहत नारायणपुर नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने से 6 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भारतीय प्रशासनीक सेवा वासु जैन ने नगरपालिका नारायणपुर में प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image