छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

पीएमश्री विद्यालय भटगांव में हुआ न्योता भोज का आयोजन

 सूरजपुर। पीएमश्री विद्यालय भटगांव मे परमेश्वरी राजवाड़े और कमलेश सिंह के द्वारा बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया और बच्चो के लिए पोस्टिक भोजन की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पीएमश्री के बच्चों के साथ स्वादिस्ट भोजन का आनंद लिया तथा इस आयोजन की सराहना किए। न्योता भोज मे अथितियों और बच्चो ने एक साथ बैठ कर भोजन किया।

न्योता भोज मे बच्चों के साथ भटगांव तहसीलदार शिवनारायण राठिया, नगर पंचायत भटगांव सीएमओ राजेश कुशवाहा, इंजीनियर नीतिश गुप्ता, कन्या हायर सेकंडरी विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा खलखो, अफरोज खान, पीएमश्री विद्यालय की प्रधान पठिका कौशल्या देवी, डॉ तुलेश्वर राजवाड़े, टेम नारायण राजवाड़े, शिक्षक गायत्री मिश्रा, बाबूलाल, दीपक सोनी, विजय गुप्ता, हरकेश जायसवाल, तेज कुमार लकड़ा, अरविन्द विश्वकर्मा, सत्येंद्र गुप्ता, नेहा सिन्हा, संध्या पाटनवर, माधुरी मिंज, ललिता जायसवाल, दीपिका पैकरा, संगीता भक्त, खुशबू अंबष्ट सहित पलकों ने स्वादिस्ट भोजन का लुफ्त उठाया।

Leave Your Comment

Click to reload image