छत्तीसगढ़ / रायगढ़

रायगढ़ जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने जारी किया आदेश

रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए रायगढ़ जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इनमें 14 जनवरी 2025 मंगलवार संक्राति/पोंगल, 27 जून 2025 शुक्रवार रथयात्रा और 21 अक्टूबर 2025 मंगलवार दीपावली का दूसरा (गोवर्धन पूजा) शामिल है। उक्त अवकाश कोषालय, उप कोषालय, बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image