छत्तीसगढ़ / बालोद

कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों के समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई करने दिए निर्देश

 आगन्तुकों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली

बालोद ।  कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं का सूक्ष्मता से परीक्षण कर उनके निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के आम नागरिक आशा और विश्वास के साथ अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर जनदर्शन में पहुँचते हैं। इसलिए हम सभी अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि उनके समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका निराकरण सुनिश्चित की जाए। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर जनदर्शन में पहुंचे लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा भी उपस्थित थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image