इंग्लिश व्याख्याताओ ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस स्टडीज इन एजुकेशन
जिला - राजनांदगांव के ब्लॉक - डोंगरगांव , छुरिया, डोंगरगढ़ से इंग्लिश व्याख्याताओ ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस स्टडीज इन एजुकेशन(District Center For English) बिलासपुर से दस दिवसीय इंग्लिश प्रशिक्षण दिनांक 09.12.24 से 18.12.24 तक प्राप्त किया। जिसमें सुश्री ममता विश्वकर्मा (प्रभारी प्राचार्य), हाई स्कूल रुदगांव , श्रीमती त्रिनेत्रा साहू हायर सेकेंडरी स्कूल बेलरगोंदी , श्री राकेश साहू हायर सेकेंडरी स्कूल करमतरा , श्री धर्मेन्द्र कुमार रजक (प्रभारी प्राचार्य), हाई स्कूल जोब , श्री प्रियंक बोरकर हाई स्कूल तुर्रेगढ़ , सुश्री गंगेश कीर्ति हाई स्कूल बारनाराकला , श्री मंगलदास सारले हायर सेकेंडरी स्कूल पिनकापार , श्री कमलेश कुमार देवदास हायर सेकेंडरी स्कूल कोकपुर शामिल हुए। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों के शिक्षण कौशलों का विकास हुआ। विभिन्न प्रकार की विधियों के बारे में बताया गया जिसके द्वारा कक्षा शिक्षण को प्रभावशाली बनाया जा सके। यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए उपयोगी रहा। जिसका लाभ बच्चों को सीधे मिलेगा।इस तरह के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण जिला स्तर पर भी समय - समय पर होते रहना चाहिए।