छत्तीसगढ़ / धमतरी

कलेक्टर ने किया आदर्श प्रश्न बैंक का किया विमोचन

 धमतरी। मिशन अव्वल के तहत जिले में पीएलसी टीम का निर्माण किया गया है। धमतरी जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग के द्वारा जिले में इस वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ब्लूप्रिंट के अनुसार जिला पीएलसी टीम और जिले के विषय विशेषज्ञों के द्वारा जिला स्तरीय प्रत्येक विषय का आदर्श प्रश्न पत्र बनाया गया है। कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज इस प्रश्न बैंक का विमोचन किया। इस मौके पर कलेक्टर ने जिले के सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि इसे प्रत्येक विद्यार्थी को उपलब्ध कराया जाए, जिससे जिले का मिशन अव्वल सफल हो। साथ ही बोर्ड परीक्षार्थियों के विषयगत समस्या के समाधान हेतु हेल्प डेस्क बनाने का सुझाव दिए।


इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. जगदल्ले, सहायक संचालक एल.डी. चौधरी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी एवं जिला नोडल मिशन अव्वल देवेश सूर्यवंशी, मार्गदर्शक प्राचार्यगण श्रीमति बीनु मैथ्यू, आर.के.गुप्ता, मिनेश अग्रवाल, डी.एन.साहू, संतोष प्रजापति, मनेश सिंह और जिला नोडल पीएलसी व्याख्याता योगेश कुमार यदु उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image