मोबाईल दुकान से चोरी के मामले में 01 आरोपी 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोबाईल बरामद।
दंतेवाड़ा |
2025-01-10 16:44:00
अवैध जुआ सट्टा के मामले में 01 आरोपी के विरूद्ध की गई कार्यवाही
असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु गीदम पुलिस की कार्यवाही जारी
दंतेवाड़ा/किरंदुल। जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनाला स्मृतिक के मार्गदर्शन एवं उन्नति ठाकुर एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में गीदम पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है।
ओम साई मोबाईल दुकान गीदम थाना गीदम जिला दन्तेवाडा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा 02 नग मोबाईल फोन जिसकी किमत 19,800/रू0 चोरी की सूचना प्रार्थी राहुल कागदेलवार के द्वारा दिनांक 09.01.2025 को थाना गीदम में दी गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गीदम में अपराध क्रमांक 4/2025 धारा 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी के पता तलाश हेतु लगाया गया। थाना गीदम टीम द्वारा आरोपी की पतासजी हेतु मुखबिर लगाये गये थे एवं घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी टीम के द्वारा देखे जा रहे थे। दुकान में लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जिसकी पहचान करवाने पर सायबो मण्डावी पता कावडी पदर पारा बुरगुम थाना बुरगुम जिला बस्तर का होना पता चलने पर तत्काल आरोपी के पते पर निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में टीम के द्वारा घेराबंदी करने पर आरोपी के द्वारा घर से भागने का प्रयास कर रहा था जिसे टीम द्वारा दौडाकर पकडा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार किया आरोपी द्वारा चोरी किये गये *02 नग मोबाईल फोन - रियलमी सी 61, रेडमी ए जिसकी किमत 19,800/- ( उन्नीस हजार आठ सौ रूपये) को बरामद किया गया आरोपी को आज दिनांक को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
मुखबीर की सूचना के आधार पर गुमडा रोड़ क्रेसर के पास हाउरनार में अवैध जुआ सट्टा खिला रहे 01 आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के पास से कुल नगदी रकम 10,090/रू0 (दस हजार नब्बे रूपये), एक डाट पेन, 10 नग सट्टा पट्टी जप्त कर अपराध क्रमांक 03/2025 धारा छ0ग0 जुआं (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत् मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
चोरी के आरोपीः- सायबो मण्डावी पिता पाण्डु मण्डावी उम्र 28 वर्ष पता कावडी पदर पारा बुरगुम थाना बुरगुम जिला बस्तर छ0ग0 चोरी की बरामद सामाग्री:- मोबाईल फोन 1. रियलमी सी 61 2. रेडमी ए 3 कुल जुमला किमत 19,800/- ( उन्नीस हजार आठ सौ रूपये)
जुआ सट्टा के आरोपीः- राहुल मण्डावी पिता अनु मण्डावी 37 वर्ष सा0 वार्ड क्रमांक 02 गीदम थाना गीदम जिला दन्तेवाड़ा छ.ग. बरामद रकम एवं सामाग्री:- नगदी रकम 10,090/- (दस हजार नब्बे रूपये), 10 नग सटटा पटटी, एक डाट पेन था .
महत्वपूर्ण भूमिकाः- उनिरीक्षक . लीलाराम गंगबेर, सब-उनिरीक्षक नरेन्द्र भारती, प्रधानआरक्षक 341 राजकुमार , 472 उत्तम मण्डावी ,718 विरेन्द्र नाग, आर0 972 भील कुमार नाग, 267 ईश्वर राम ठाकुर, 687 हरि यादव, 670 खेमलाल रावटे , म0आर0 511 सतवती बघेल, 3166 बदरी जुर्री ।