छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

किरन्दुल में साहू समाज द्वारा राजिम माता जयन्ती धूम धाम से मनाया गया

किरंदुल। तहसील साहू समाज किरंदुल के तत्वाधान में मंगलवार  राजिम माता जयंती एवं तहसील साहू समाज के नवीन भवन के भूमिपूजन का कार्यक्रम साहू समाज किरंदुल के भवन में भव्यता से किया गया। सर्वप्रथम साहू समाज के भवन में प्रातः सत्यनारायण पूजा अर्चना के बाद राजिम माता की महाआरती की गई एवं समस्त भक्तों को भोग प्रसाद का वितरण किया गया।तत्पश्चात तहसील साहू समाज किरंदुल के लिए एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की ओर से बनने वाले नए भवन निर्माण का भूमिपूजन एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक संजीव साही के करकमलों से सम्पन्न हुआ।इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक वर्क्स किशन आहूजा ,महाप्रबंधक उत्पादन राजा कुमार, महाप्रबंधक माइनिंग एस के कोचर ,महाप्रबंधक कॉन्ट्रेक्ट सेल इम्परान, उप महाप्रबंधक कार्मिक बी के माधव, उप महाप्रबंधक कार्मिक के एल नागवेणी, उप महाप्रबंधक सिविल टी एस रामनाथ, सचिव एस के एम एस कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, सचिव इंटक ए के सिंह, थाना प्रभारी प्रहलाद साहू अतिथियों के रूप में मौजूद रहे।इस दौरान तहसील साहू समाज के अध्यक्ष टीकम साहू, सचिव देवेंद्र साहू, लाला राम साहू, योगेश साहू, ओम साहू, जीवन साहू, ओमप्रकाश,अनिल साहू,हेमन्त साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।मंच संचालन दिनेश कुमार साहू ने किया।

 

Leave Your Comment

Click to reload image