छत्तीसगढ़ / धमतरी

पंचायतों में अटल भू-जल संरक्षण संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

 धमतरी ।  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड धमतरी अंतर्गत ग्राम पंचायत अंगारा कलस्टर के दस ग्राम पंचायत -अंगारा, बिरेतरा, बोड़रपुरी, डाही, धौराभाठा, जुनवानी, खम्हरिया, सेमरा डी, सेंचुवा, हंकारा, मथुराडीह, अछोटा, भोयना, जंवरगांव, लीलर, भंवरमरा, अरौद, सांकरा, गागरा, पीपरछेड़ी, बीजनापुरी, सरसोंपुरी, संबलपुर, उड़ेना, सेहराबडरी, झिरिया, छाती, लिमतरा के मेट एवं रोजगार सहायकों, स्व सहायता समूह की महिलाओं को जल संरक्षण एवं क्लार्ट एप्प का उपयोग करते हुए भू-जल संरक्षण, भू-जल सखी चयन, अटल भू-जल योजना, कार्य के जी.एम.बी., आई.एम.बी भरना एवम् गुड गवर्नेंस अंतर्गत 21 चेक लिस्ट, 7 पंजी, जॉबकार्ड संधारण ,सूचना पटल जैसे कार्यों की विस्तृत जानकारी सहित उपस्थित रोजगार सहायक,मेट को प्रशिक्षण दिया गया यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायत स्तर पर  भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। इस माध्यम से भू-जल में वृद्धि होगी तथा प्रभावी तरीके से निपटने में सहयोग प्रदान करेगी। ज्ञात हो कि अटल भू-जल योजना क्या है ? देश के ऐसे क्षेत्र जहां ग्राउंड लेवल वाटर की स्थिति चिंताजनक है वहां भू-जल स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से अटल भू-जल योजना शुरुआत की गई है। इस योजना का अहम् लक्ष्य भू-जल स्तर में वृद्धि करना है।

Leave Your Comment

Click to reload image