छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

विश्व हिंदी दिवस : स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 गरियाबंद ।  शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय फुलकर्रा में आज विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक गरियाबंद शाखा द्वारा हिंदी स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंचल निषाद कक्षा सातवीं से द्वितीय स्थान पूरब देवांगन कक्षा आठवीं से तृतीय स्थान सुनिधि कंवर एवं दामिनी देवांगन कक्षा सातवीं को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक गरियाबंद शाखा द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक टांडेकर, उमेंद्र गुप्ता अधिकारी, प्रेम साहू एफएलसी, युवान लाल सोनेंद्र प्रधान पाठक सहित शिक्षकगण जोहान राम दीवान अनीता मेश्राम, कविता बुझेकर उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image