युवा जनसेवक अनिल गजेंद्र श्रीवास लड़ेंगे जनपद सदस्य का चुनाव
बिलाईगढ़। राज्य सरकार द्वारा आरक्षण की घोषणा के बाद जनपद सदस्य चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच क्षेत्र में सबसे युवा और प्रभावशाली जनसेवक अनिल गजेंद्र श्रीवास का नाम तेजी से चर्चा में है। बचपन से समाज सेवा में समर्पित अनिल को क्षेत्र के लोग उनकी विचारधारा, नैतिकता और शुद्ध आचरण के लिए जानते हैं।
कोरोना महामारी के समय अनिल श्रीवास ने घर-घर जाकर गरीब मजदूरों के जॉब कार्ड बनवाए और हर हाथ को काम देने का प्रयास किया। दिव्यांगजनों के लिए उन्होंने बैसाखी और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराए। इसके अलावा, लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए अनेक योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता साबित की।
समाज सेवा में अद्वितीय योगदान
अनिल श्रीवास ने समाज में नशामुक्ति अभियान चलाने, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, और नारी सम्मान जैसे कार्यों में विशेष योगदान दिया है। उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्यों के लिए 2022 में उनका नामांकन देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए किया गया था। इसके अलावा, 2023 में उन्हें समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विधानसभा स्तरीय प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया।
जनपद क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अनिल श्रीवास जैसे युवा, कर्मठ और समर्पित व्यक्ति को जनपद सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाना चाहिए। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास की संभावनाएं उज्ज्वल हैं।
चुनाव को लेकर तैयारी तेज
अनिल श्रीवास के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। उनके समाज सेवा के कार्यों और जनता के साथ मजबूत जुड़ाव ने उन्हें जनपद सदस्य के लिए एक प्रबल दावेदार बना दिया है। क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की उम्मीदों के साथ अब सबकी नजर चुनावी प्रक्रिया पर टिकी हुई है।