छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

अंतरराज्यीय चोर पकड़ाए : चार चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 राजनांदगांव । जिले में डोंगरगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। जहां पुलिस ने पकड़े गए चोरी के चार आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए लैपटॉप टीवी और सोने चांदी के जेवरात के साथ एक चार पहिया वाहन जब्त किया है। 

यह पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कालकापारा का है। जहां पीड़िता विजेता शिंदे ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि बीते 6 जनवरी की रात को कुछ अज्ञात चोरों के द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर अलमारी से जेवरात एवं नगद की चोरी कर ली गई है।

 
 

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने अलग-अलग टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की गई।

 
 

जिसमें शहर में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरा की जांच की गई। सीसीटीवी में एक चार पहिया सफेद वहां संदिग्ध हालत में घूमते हुए पुलिस को दिखाई दी। जिसका पीछा करने पर राजनांदगांव में भी 6 जनवरी की शाम को या वहां और 7 जनवरी की रात्रि को इस वाहन में एक घर में घुसकर कुछ व्यक्तियों के द्वारा चोरी का प्रयास करते दिखाई दिए। 

डोंगरगढ़ में पाई गई गाड़ी 

इसके बाद पुलिस ने राजनांदगांव शहर में लगे शासकीय कमरों की मदद से इस वहां का वाहन क्रमांक निकला जो MH 15 GR 3442 पाया गया।

इसके बाद बीते 14 जनवरी को संदिग्ध इको स्पोर्ट्स को दुबारा डोंगरगढ़ क्षेत्र में घूमते हुए देखने की सूचना मिलने पर डूंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संदिग्ध वाहन की पता तलाश की और 15 जनवरी की सुबह ग्राम गाजमर्रा चंद्रगिरी पहाड़ी के पीछे तालाब के पास संदिग्ध वाहन इको स्पोर्ट्स मिली। जिसमें चालक सहित चार व्यक्ति सवार थे। 

चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पूछताछ के दौरान चांदी के जेवरात एक टीवी एक लैपटॉप और दो नाग लोहे का रोड जब्त किया है। पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के चार आरोपीयो तन्मय मालेकर, आकाश नोनकर, राजेश झोटिंग और जयदीप वर्मा को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

Leave Your Comment

Click to reload image