सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत ऊर्जा नगरी सीपत में आयोजित की गई यातायात की पाठशाला,,,,,,,,,,,,,,,
सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत बिलासपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश में प्रतिदिन जन जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इस क्रम में यातायात बिलासपुर के डीएसपी प्रभारी श्री शिवचरण सिंह परिहार ने बताया किआज एनटीपीसी सीपत में यातायात जागरूकता कार्यशाला जिला रोड सेफ्टी सेल यातायात टीम के द्वारा आयोजित की गई, जिसमें श्री उमाशंकर पांडे प्रधान रक्षक शैलेंद्र सिंह एवं गुरुकुल संस्था के श्री संजय शर्मा के द्वारा ऊर्जा नगरीसीपत एनटीपीसी संयंत्र अंतर्गत सेफ्टी ट्रेनिंग हाल में आयोजित की गई l संयंत्र के वाहन चालक अधिकारी एवं कर्मचारी को तैयार पीपीटी के माध्यम से यातायात संबंधी स्लाइड दिखाया गया । इस दौरान उपस्थित समूह को यातायात क्या है, पैदल चलने के नियम, सड़क पर शामिल होने के नियम, यातायात संकेत, सड़क दुर्घटना के कारण निवारण, मोटर व्हीकल एक्ट
साथ-साथ गुड सेमी रिटर्न के संबंध में बताते हुए सड़क दुर्घटना से बचने की बहुत बारीक बारीक जानकारी इन्हें बताई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत शैलेंद्र सिंह ने पैरोडी फिल्म सॉन्ग के माध्यम से यातायात नियमों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही की सड़क सुरक्षा संबंधी यातायात की पाठशाला आज यहां दो सेशन में आयोजित की गई कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के प्रति हमेशा निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई यातायात के डीएसपी श्री शिव चरण सिंह परिहार ने बताया कि 31 जनवरी तक चलने वाले इस सड़क सुरक्षा मां अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जान जागरूक तक संबंधी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाते रहेंगे कार्यक्रम में एनटीपीसी की ओर से डीजीएम, आरएलआई श्री प्रवीण गडेला एवं सीनियर मैनेजर सेफ्टी श्री सुमंत प्रधा शाहिद बड़ी संख्या में संयंत्र के चालक पर चालक एवं स्टाफ के लोग उपस्थित रहे उपस्थित रहे।